Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

पवन सिंह का जीवन परिचय | Pawan singh biography in hindi

Pawan singh biography in hindi
Pawan singh biography in hindi 


Pawan singh biography in hindi

नाम पवन सिंह
माता का नाम प्रतिमा सिंह
पिता का नाम रामा शंकर सिंह
नाम तिथि 5 जनवरी 1986
उम्र 37 साल (2023 में)
पेशा गायक और अभिनेता
जन्म स्थान जोकहरी, आरा जिला (बिहार)
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल H.N.K. हाई स्कूल, आरा, बिहार
पहला गाना ओढ़निया वाली (1997)
पहला फिल्म रंगीली चुनरियां तोहरे नाम (2007)
पहली पत्नी नीलम सिंह
वर्तमान पत्नी ज्योति सिंह
प्रसिद्ध गाना लॉलीपॉप लागेलु
हाइट 175 cm
रंग गोरा
सबसे महंगा फिल्म क्रैक फाइटर
प्रसिद्ध पुरस्कार दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड और अन्य
 

जब भी हम किसी बाहरी देशो में जाते है, तो हमे जाने अनजाने में एक भोजपुरी गाना सुनने को मिल ही जाता है, और वो है, “लालीपॉप लागेलु ” यह  गाना किसी और का नही बल्कि अपने पवन सिंह का है, पवन सिंह आज के अभिनेता में से एक बहुत ही प्रसिद्ध भोजपुरी एक्टर है, जिन्होंने बहुत सारा शानदार फिल्म और गाना हमारे बिच दिए है, और लगातार हमे एंटरटेन कर रहे है |

हम में से बहुत सारे लोग ऐसे है, जिनका पसंदीदा एक्टर पवन सिंह होंगे, और वे उनके बारे में जानना चाहते होंगे तो आज के इस पोस्ट में हम पवन सिंह के बायोग्राफी के बारे में जानेंगे | हम जानेंगे की कैसे पवन सिंह भोजपुरी जगत के इतने बड़े स्टार बने तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, Pawan singh biography in hindi |

पवन सिंह का जन्म और पालन पोषण

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी गाँव में हुआ था, उनके पिता जी का नाम रामा शंकर सिंह है, जो की एक किसान थे और माता प्रतिमा सिंह जो की एक गृहणी थी | जैसे हर किसी का जीवन सिंपल रहता है, वैसे ही बचपन में पवन सिंह भी बिलकुल वैसे थे इनका शुरुवाती पढाई “एस एन के हाई स्कूल” जो की आरा में ही है उससे हुआ |

👉 जानिये रिंकू सिंह के कठिन जीवन के बारे में 

👉 जानिये कौन है, खान सर पटना वाले 

आगे चलकर पवन सिंह ने अपनी पढाई जारी रखी और महाराजा कॉलेज आरा बिहार से अपना आगे का पढाई पूरा किया इसी बिच उनका मन संगीत के दुनिया में जाने लगा और आगे उन्होंने अपना संगीत का शुरुवात किया |

पवन सिंह का म्यूजिक इंडस्ट्री में आगमन

पवन सिंह को बचपन से ही म्यूजिक से प्यार था, उन्होंने 1997 में मात्र 11 साल के उम्र में ही अपना पहला एल्बम ओढ़निया वाली निकाला, उसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा और लगातार एक से एक हिट गाना गाते रहे, फिर  उसके बाद 2004 में "कांच कसैली" एल्बम रिलीज़ किया । पवन सिंह 2008 में सबसे बेहतर गाना जो की पूरी दुनिया सुनता है, “ लॉलीपॉप लागेलु” को रिलीज़ किया, और तब से आज तक उन्होंने एक से बढ़कर एक संगीत हमे देते रहे |

पवन सिंह का फिल्म इंडस्ट्री में आगमन

पवन सिंह अपने गाने के शौक को बरकरार रखते हुए 2007 में अपनी पहली फिल्म “रंगली चुनारिया तोहरे नाम” को रिलीज़ किया, उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखते हुए लगातार एक से बढ़कर एक फिल्म देते रहे 2008 में भोजपुरिया दरोगा और प्रतिज्ञा जैसे फिल्मे दी, 2009 में सैया के साथ मडैया में, जोगीजी धीरे धीरे   राजा, तू जान हउ हमार जैसे फिल्मे दी |

पवन सिंह अभी तक 80 के करीब फिल्मे हमारे बिच दे चुके है, और लगभग 200 गाने के एल्बम हम भोजपुरी श्रोता को दिए है, जिससे हम आज अपने मनोरंजन को पूरा करते है | निचे पवन सिंह के फिल्मो के लिस्ट है, जिसको पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते है, कि  कौन सा फिल्म किस बर्ष आई है |

साल फिल्म
2007 रंगीले चुनरिया तोहरे नाम
2008 भोजपुरिया दरोगा, प्रतिज्ञा
2009 सैया के साथ मडैया में, जोगीजी धीरे धीरे, तू जान हउ हमार
2009 उमरिया कैली तोहरे नाम, प्यार बिना चैन कहा, ओढ़निया कमाल करे
2010 दारार, देवरा बड़ा सतावेला
2011 लड़ाई लss अखिया ये लौंडे राजा, डोली चड्ढाके दुलहिन ससुराल चली, रंगबाज दरोगा, कानून हमारा मुठ्ठी में
2011 भागजोगनी, चोरवा बन दमाद, देवर भाभी , हमारा मति माई दम बा, गुंडई राज
2012 सिंदूर दान, जब केहु दिल में समा जला, सौगंध गंगा मैया के, रंगबाज राजा,
2012 जंग, भैया के साली ओढ़निया वाली , एक दूजे के लिए
2013 बनारस वाली, जिद्दी आशिक, बजरंग, ट्रक ड्राईवर , कट्टा तनाल दुपट्टा पर , डकैत
2013 देश प्रदेश,खून पशिना , लावारिश ,वीर बलवान , अंधी तूफ़ान , एक और कुरुक्षेत्र
2014 करेले कमाल धरती के लाल, सैयाजी दिलवा मांगेले, योद्धा, प्रतिज्ञा 2, बाजीगर,
2014 प्यार मोहब्बत जिंदाबाद, इंसाफ , लेबू का जान , ठोक देब
2015 नहले पे दहला, बिन बजाये सपेरा, करज़ विरासत के, बैंड बाजा लेके आजा पवन राजा, लगी छुटे ना राम
2015 संग्राम, गंगापुत्र राज, हुकुमत राजा, सुहागबाज गेल डंका, मुकाबाला, खून का इल्जाम
2016 भोजपुरिया राजा, गदर , त्रिदेव, जिद्दी
2017 सरकार राज, सत्या, तेरे जैसा यार कहां, तबादला,
2017 धड़कन, चुनौती , योद्धा
2018 सैया सुपर स्टार, वांटेड , मां तुझे सलाम
2018 बलमुआ तोहरे खातीर, लोहा पहलवान, राजा
2019 क्रैक फाइटर, मैंने उन्को साजन चुन लिया, जय हिंद शेर सिंह
2021 घातक, जहरीला , बास , हम है राही प्यार के
2022 मेरा भारत महान, प्यारी चांदनी,
2022 कैसे हो जाला प्यार, धर्मा
2023 हर हर गंगे


पवन सिंह का वैवाहिक जीवन

पवन सिंह ने 2 शादियाँ की है, पहली शादी 1 दिसंबर 2014 को नीलम सिंह के साथ की | शादी के कुछ महीने बाद ही उनकी पत्नी 8 मार्च 2015 को मुंबई के फ्लैट में सुसाइड कर लिया | इसके बाद पवन सिंह ने उतर प्रदेश की एक लड़की ज्योति सिंह के साथ 6 मार्च 2018 को शादी की | पवन सिंह अब इनके साथ अपने जीवन व्यतीत करते है |

पवन सिंह का कैरियर

जैसे हर किसी  के जीवन में उतर चढाव आता रहता है, वैसे ही पवन सिंह के जीवन में भी काफी उतार चढाव आया | उनकी पहली पत्तनी आत्महत्या कर ली जिससे उनके जीवन में उतार आया,  पवन सिंह ने 2004 में म्यूजिक इंडस्ट्री से अपना कैरियर कि शुरुवात की | 2007 में फिल्म इंडस्ट्री में आये तब से लेकर इन्होने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी |

 “क्रैक फाइटर” फिल्म में पवन सिंह ने भोजपुरी का सबसे बड़ा डील साइन किया जो की 1 करोड़ का था, तब से यह भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर जाने लगे | पवन सिंह अपने गाने और फिल्म के लिए काफी सारा पुरस्कार भी जीते है, इन्होने 2017 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड और फिल्म फाउंडेशन अवार्ड जीते |

पवन सिंह को समानित किये गये पुरस्कार 

  • पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला |
  • पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार मिला।
  • पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय एक्टर पुरस्कार मिला ।
  • पवन सिंह को सिंगापुर अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने जाना Pawan singh biography in hindi | तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ, आपको ये जानकारी अच्छा लगा होगा, अगर जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के बिच शेयर करे, हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q.  पवन सिंह का पहला फिल्म कौन सा है ?

उतर :- पवन सिंह का पहला फिल्म “ रंगीली चुनरियां तोहरे नाम” है, जो की 2007 में आया था |

Q. पवन सिंह का पहला गाना कौन था ?

उतर :- पवन सिंह का पहला एल्बम “ओढ़निया वाली” है, जो कि 1997 में आया था |

Q. पवन सिंह के कितने भाई है ?

उतर :- पवन सिंह कुल 3 भाई है |

Q. पवन सिंह का कुल सम्पति कितना है ?

उतर :- एक रिपोर्ट के हिसाब से अभी पवन सिंह का कुल सम्पति 50 करोड़ के करीब है |

ये भी पढ़े :-

👉 जानिये पंकज त्रिपाठी का जीवनी  

👉 21 + बेस्ट मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस आईडिया 

👉 एयर फ़ोर्स कैसे बने 

👉 थ्रेड्स एप्प क्या है ?

👉 खुद का यूनिवर्सिटी कैसे खोले 


Post a Comment

0 Comments