Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस : फायदा, कवरेज और इसकी कीमत | Comprehensive insurance meaning in hindi

जब आपके पास कोई गाड़ी होती है, तो आप उसका बिमा करवाने के बारे में जरुर सोचते है, बिमा करवाने के बहुत सारे फायदे होते है, जैसे कही आपका गाड़ी का हादसा होता है, चोरी होता है, तो उसका भरपाया आपको मिल जाता है | लेकिन समस्या तो तब होती है, जब हम बीमा करवाने के लिए जाते है, वहां आपको बहुत प्रकार के बिमा के बारे में बताया जाता है  |

क्योकि बिमा कंपनी को अपनी बिमा बेचनी होती है, इसलिए वह हर बिमा को आपके लिए अच्छा बताती है, लेकिन दोस्तों कंप्रिहेंसिव बिमा यानि Comprehensive insurance एक काफी अच्छा बिमा माना जाता है, इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम कंप्रिहेंसिव (Comprehensive) इन्सुरेंस के बारे में जानने वाले है, तो चलिए शरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, Comprehensive insurance meaning in hindi |



बिमा क्या होता है ?

उतर :- बिमा एक प्रकार के नुकसान का बचने का तरीका है, जिससे हमारा नुकसान का समय भरपाया मिलता है, हम इसका कुछ परिनियम कंपनी को जमा करते है, जिसके बदले नुकसान के समय हमे भरपाया मिलता है |

कंप्रिहेंसिव (Comprehensive) इन्सुरेंस क्या होता है?

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस का हिंदी में मतलब होता है, सम्पूर्ण बिमा जैसे की नाम से ही पता चल रहा है, यह एक सम्पूर्ण बिमा है, जिसमे आपको बहुत प्रकार के सुविधा मिलता है | यह एक ऐसा बिमा है, जिसके होने पर किसी हादसे में होने वाले नुकसान का पूरा भरपाया मिलता है | कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस होने पर आपके गाड़ी से अगर किसी व्यक्ति, वस्तु, या फिर किसी गाड़ी का नुक्सान होता है |

👉 बैंक से लोन लेने का सम्पूर्ण जानकारी 

👉 होम लोन कैसे ले 

तो उसका भरपाया मिलता है, साथ ही आपके गाड़ी का जो कुछ नुकसान हुआ है, उसका भी भरपाया बिमा कंपनी आपको देती है | अगर अगर आपके पास कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस है, तो आपको शारीरिक रूप से नुकसान होने पर आपको 15 लाख तक के अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बिमा का फायदा भी हो सकता है | क्योकि इसके अंदर थर्ड पार्टी बिमा भी सामिल रहता है |

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस के लाभ

दोस्तों जब आप एक कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस यानी सम्पूर्ण बिमा करवाते है, तो आपको इसके फायदे के बारे में जानकारी इक्कठा लेनी चाहिए क्योकि यह बिमा थोडा महंगा है, इसलिए आपको इसको लेने से पहले इसके फायदे के बारे में अच्छे से जानकारी इक्कठा कर लेनी चाहिए तो चलिए जानते है, इसके फायदे के बारे में |

  • अगर कही एक्सीडेंट होता है, और आपके वाहन का कुछ नुक्सान होता है, तो इसका भरपाया कंपनी देती है, क्योकि इसमें ऑन डैमेज कवर शामिल होता है |
  • इस बिमा में थर्ड पार्टी इन्सुरेंस भी शामिल होता है, इसलिए दोस्तों अगर कभी आपकी वाहन से कोई और वाहन, व्यक्ति, या किसी सम्पति का नुक्सान होता है, तो कंपनी भरपाया करती है |
  • इस बिमा में अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बिमा भी शामिल होता है, इसलिए अगर कभी एक्सीडेंट होता है, और आपको शारीरिक नुकसान होता है, तो आपको 15 लाख तक भरपाया मिल सकता है, ये आपके नुक्सान पर निर्भर करता है |
  • अगर आप इसमें ऐड ऑन पालिसी जुड़वाते है, तो आपको इंजन प्रोटेक्टर, की प्रोटेक्शन, नो क्लेम बोनस, रिटर्न टू इनवॉइस .... जैसे सुविधाए मिलती है |
  • वाहन चोरी, प्राकृतिक आपदा, किसी प्रकार के अशांति के कारण अगर आपके वाहन को कोई नुकसान होता है, तो आपको इसका भरपाया मिलता है |
  • रोड एक्सीडेंट के अलावा प्राकृतिक आपदा, आग से नुकसान, चोरी, दंगा फसाद.... आदि से भी कोई नुक्सान होता है, तो आपको भरपाया मिलता है |

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस और थर्ड पार्टी इन्सुरेंस में क्या अंतर है?

दोस्तों जब आप कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस लेने जाते है, तो वहां आपको थर्ड पार्टी इन्सुरेंस का नाम भी सुनने को मिलता है, दोनों सुनने के बाद आपके मन में यह सवाल आता है, कि आखिर कौन सा बिमा ले तो दोस्तों अब हम जानते है, इन दोनों के बिच का अंतर |

थर्ड पार्टी इन्सुरेंस

  • थर्ड पार्टी बिमा करवाने पर सिर्फ उस व्यक्ति को फायदा होता है, जिसको आपके गाड़ी से नुकसान पंहुचा हो | जैसे आपके गाड़ी से किसी व्यक्ति, प्रॉपर्टी या फिर गाड़ी का नुकसान होता है तो इसमें उस व्यक्ति को मुआवजा मिलेगा, आपको कोई मुआवजा नही मिलेगा चाहे आपका कितना का भी नुकसान हुआ हो |
  • यह सिर्फ पर्सनल एक्सीडेंट का कवरेज देती है |
  • यह आपको लिमिटेड कवरेज देती है |
  • अगर आप का गाड़ी पुराना हो या फिर आप कभी कभी इस्तेमाल करते है, तो आप थर्ड पार्टी इन्सुरेंस ले सकते है |
  • यह सस्ता होता है |

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस

  • कंप्रिहेंसिव बिमा करवाने पर आपको और जिसका व्यक्ति, वस्तु या गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, दोनों को मुआवजा मिलती है |
  • इस बिमा को करवाने पर अगर आपका गाड़ी चोरी, आग ,किसी प्रकार के दंगा से नुकसान होता है, तो आपको मुआवजा मिलता है |
  • यह थोडा महंगा होता है |
  • इसमें थर्ड पार्टी बिमा के सारे लाभ मिलते है |

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस कहाँ से ख़रीदे

दोस्तों जब आप कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस लेने के बारे में सोचते है, तो आपके मन में यह सवाल आता है, कि आखिर हम ये बिमा कहाँ से ख़रीदे तो चलिए जानते है, आप कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस कहा से खरीद सकते है |

शो रूम से :- दोस्तों जैसे ही आप कोई नया, बाइक, कार, या कोई और वाहन लेते है, तो आपको शो रूम पर ही बिमा के लिए पूछा जाता है, आप चाहे तो वहां से भी बिमा करवा सकते है, शो रूम वाले किसी बिमा कंपनी से जुड़े रहते है, और जो भी लोग बिमा करवाते है, वही से उनका बिमा करते है |

इन्सुरेंस कंपनी के वेबसाइट से :- दोस्तों आप ऑनलाइन भी बिमा कंपनी का नाम खोज सकते है, और वहां से आप ऑनलाइन बिमा करवा सकते है |

थर्ड पार्टी वेबसाइट/एप्प से :- आजकल मार्केट में बहुत सारी ऐसे वेबसाइट या एप्प है, जिसमे बिमा करने का आप्शन देता है, वो कमिशन पर काम करती है, आप उनके साईट से भी बिमा खरीद सकते है |

बिमा एजेंट से :- दोस्तों आजकल तरह तरह के पालिसी बेचने के लिए एजेंट घर घर घूम रहे है, आप उनसे मिलकर भी अपना वाहन का इन्सुरेंस करवा सकते है |

कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस करवाने में कितना खर्च आता है

दोस्तों जब आप एक कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस लेने जाते है, तो आपको ये थोड़ी महँगी मिलती है, क्योकि इसमें आपको बहुत सारी सुविधाए भी मिलती है, कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस या सम्पूर्ण बिमा का कीमत आपके गाड़ी की कीमत और आप जिस कंपनी का बिमा ले रहे है, उसके प्लान पर निर्भर करता है |

आप अपने प्लान में कौन कौन सा सुविधा ले रहे है, इसपर भी ये निर्भर करता है, तो चलिए जानते है, कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस का रेट किस पर निर्भर करता है |

ऑन डैमेज कवर :- दोस्तों यह आपकी गाड़ी का तात्कालिक कीमत पर निर्भर करता है, इसे IDV (INSURANCE DECLARE VALUE) भी कहते है, अगर आपका गाड़ी पुराना है तो आपको नो क्लेम बोनस का भी फायदा मिल सकता है | यह आपके वाहन के कीमत और कंपनी के प्लान पर निर्भर करता है |

थर्ड पार्टी इन्सुरेंस :- इसका कीमत भारतीय बिमा नियामक संस्थान (IRDAI) तय करता है, गाड़ी के कैपेसिटी और उसका रेट के हिसाब से यह अलग अलग होता है |

अनिवार्य दुर्घटना की कीमत :- इसका कीमत भारतीय बिमा नियामक संस्थान (IRDAI) तय करता है, अभी के दौर में 15 लाख  के बिमा के लिए 750 रुपया प्रीमियम चुकाना पड़ता है |

ऐड ऑन कवर कि कीमत :- जब आप बिमा लेते है, तो इसके साथ अगर आप कुछ अलग से सुविधा ऐड करवाते है, तो उसे ऐड ऑन कवर कहते है, अगर आप कुछ ऐड ऑन करवाते है, तो ये आपके प्लान में जुड़ जायेगा |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने सिखा Comprehensive insurance meaning in hindi यानी कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस क्या होता है तो उम्मीद करता हूँ , ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ  

Q. कार इंश्योरेंस कितने प्रकार के होते हैं?
उतर :- कार इन्सुरेंस मुख्यत: 2 प्रकार के होते है :- थर्ड पार्टी इन्सुरेंस और  कंप्रिहेंसिव इन्सुरेंस |

Q. बिमा क्या होता है ?

उतर :- बिमा एक प्रकार के नुकसान का बचने का तरीका है, जिससे हमारा नुकसान का समय भरपाया मिलता है, हम इसका कुछ परिनियम कंपनी को जमा करते है, जिसके बदले नुकसान के समय हमे भरपाया मिलता है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments