Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

बैंक से लोन कैसे ले [2024] | Bank se loan kaise le

दोस्तों कई बार हमे पैसो की जरूरत होती है, तो हम किसी से कर्ज लेते है, और फिर उस इन्सान को बाद में लौटा देते है, कई बार हमे कही से पैसा नही मिलता है, या फिर हमे बड़े रकम की जरूरत होती है, तो हम बैंक से लोन लेते है, बैंक हमारे दस्तावेज और जरूरत के हिसाब से हमे लोन देता है |

वैसे दोस्तों बैंक अलग अलग प्रकार के लोन देता है, जिसके लिए हमे अलग अलग प्रकार के डॉक्यूमेंट या प्रोसेस से गुजरना होगा, तो हम एक बेसिक डिटेल्स जानेंगे जिससे आप सरकारी बैंक से लोन या प्राइवेट बैंक से लोन ले सकते है दोस्तों अगर आप भी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे है, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे बैंक से लोन कैसे ले | 

bank-se-loan-kaise-le


लोन क्या होता है ?

जब हमें किसी काम के लिए पैसो की जरूरत होती है, और हम अपने कार्य को पूरा करने के लिए किसी संस्था या बैंक से पैसा उधार लेते है, तो उसे लोन या ऋण कहत्ते है, लोन लेने के बाद हमे हर महीने/ हप्ते व्याज देना होता है, और अंत में हमे उसका पैसा भी वापस करना होता है | 

👉 मिनी बैंक कैसे खोले 

👉 डांस क्लास कैसे खोले 

👉 एयर फ़ोर्स में कैसे जाए 

हम अलग अलग कार्य के लिए अलग अलग प्रकार के लोन लेते है, जैसे घर के लिए होम लोन, स्टडी के लिए एजुकेशन लोन, बिज़नस के लिए बिज़नस लोन |

बैंक कितने प्रकार के लोन देता है ?

दोस्तों अगर आप बैंक में जाकर बोलेंगे मुझे तुरंत लोन चाहिए, तो शायद बैंक भी नही समझ पाएगा कि कौन सा लोन दे | बैंक से लोन लेने के लिए आपको पूरा डिटेल्स देना पड़ेगा, आपको बैंक को बताना होगा कि आप किस उदेश्य के लिए लोन लेना चाहते है, तो चलिए जानते है, लोन कितने प्रकार के होता है |

  • होम लोन :- जब आपको घर बनवाना होगा, या आपको उससे सम्बंधित कोई काम होगा तो आप होम लोन ले सकते है |
  • पर्सनल लोन :- अपने निजी समस्याओं को पूरा करने के लिए हम पर्सनल लोन लेते है |
  • कार लोन :- अगर आपको कार खरीदना है, तो आप कार लोन ले सकते है |
  • कृषि लोन :- अगर आप खेती करते है, और आपको लोन कि जरूरत है, तो आप कृषि लोन ले सकते है |
  • एजुकेशन लोन :- दोस्तों अगर आप पढाई लिखाई से सम्बंधित लोन लेना चाहते है, तो आप एजुकेशन लोन ले सकते है |
  • बिज़नेस लोन :- अगर आप बिज़नेस के लिए कोई लोन लेना चाहते है, तो आप बिज़नेस लोन ले सकते है |

क्रेडिट स्कोर क्या होता है ?

दोस्तों क्रेडिट स्कोर किसी व्यक्ति के क्रेडिट हिस्ट्री कि 3 अंको कि संख्या होती है, यह आपके बैंक के फाइनेंसियल कंडीशन को बताता  है |

बैंक से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों अगर आप लोन लेना चाहते है, तो आपको अलग अलग प्रकार के दस्तावेज कि जरूरत होती है, जिससे आपको लोन लेने में कोई दिक्कत ना हो वैसे अलग अलग प्रकार के लोन लेने के लिए आपको अलग अलग प्रकार के दस्तावेज कि जरूरत होगी, तो चलिए जानते है, कुछ कॉमन डॉक्यूमेंट के बारे में जो हर प्रकार के लोन लेने में आपकी मदद होगी |

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट ( जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते है )
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली बिल
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • प्रॉपर्टी के कागज (कुछ खास लोन के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट   

बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता

दोस्तों बैंक से लोन लेने के लिए आपको कुछ योग्यता को पूरा करना होगा, तभी आप लोन ले सकते है, अलग अलग प्रकार के लोन के लिए अलग अलग योग्यता होता है, तो चलिए जानते है, बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता |

  • आपकी उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए, क्योकि कोई भी लोन के लिए आपको कम से कम उम्र 18 होनी चाहिए |
  • अगर आप प्रॉपर्टी लोन ले रहे है, तो आपके नाम से प्रॉपर्टी होनी चाहिए |
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  • आपके पास जरूरत के सारी डॉक्यूमेंट होनी चाहिए |
  • आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए |

बैंक से लोन लेने में कितना व्याज लगता है ?

दोस्तों जब आप बैंक से लोन लेने के बारे में सोचते है, तो आपको ये पाता होना चाहिए कि कौन से लोन में और कौन से बैंक का कितना व्याज है, तो चलिए जानते है, कुछ लोन के व्याज दर के बारे में |

पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 

  • Bank                                             Interest Rate (p.a.)                               Processing Fee
  • HDFC Bank                                    10.5% p.a. - 21.00% p.a.                       Up to 2.50%
  • ICICI Bank                                    10.75% p.a. - 19.00% p.a.                       Up to 2.50%
  • Yes Bank                                           10% p.a. onwards - 24% p.a.               Up to 6.50%
  • Kotak Mahindra Bank                  10.99% and above                                      Up to 3% 
  • Axis Bank                                  12% p.a.- 21% p.a.                        1.5% -2% of the loan amount
  • IndusInd Bank                          10.49% p.a. - 26.5% p.a.                    3% onwards
  • HSBC Bank                                  9.75% p.a. - 16.00% p.a.                   Up to 2%
  • IDFC First Bank                        10.49% p.a. onwards                           Up to 3.5%
  • State Bank of India                        10.65% p.a. - 13.65% p.a.                   Up to 1.50%
  • Karnataka Bank                       12% p.a. - 17% p.a                       . At the discretion of the bank
  • Bank of Baroda                      10.50% p.a. - 12.50% p.a.                 Up to 2%
  • Federal Bank                                10.49% p.a. - 17.99% p.a.                Up to 3%
  • Bank of India                              8.75% p.a. - 13.75% p.a.                      Up to 1%
  • IDBI Bank                              10.25% p.a. - 13.00% p.a.                 Contact the bank
  • Punjab National Bank                  10.15% p.a. onwards                           Up to 1.00%
  • Bank of Maharashtra              9.25% p.a. onwards                            Up to 1%
  • Central Bank of India           11.75% p.a. onwards                            Up to 1%

होम लोन इंटरेस्ट रेट

वैसे अधिकतर लोग  होम लोन के लिए बैंक को भी एप्रोच करते है, पर बहुत सारी ऐसे फाइनेंस कंपनिया भी होती है, जिससे आप होम लोन ले सकते है | तो चलिए जानते है, होम लोन के व्याज दर और बैंक के बारे में |

  • SBI                                             :-  8.75%-9.50%
  • ICIC BANK                               : - 8.75%-9.85%
  • HDFC BANK                            : - 8.65% से शुरू होता है
  • BANK OF BARODA                : - 8.60 -10.60%
  • UNION BANK OF INDIA        : - 8.60 % -10.70%
  • AXIX BANK                             : - 8.60-12.70%
  • KOTAK MAHINDRA BANK   : - 8.65% से शुरू
  • FEDRAL BANK                        : - 8.60%- 10.05%
  • BAJAJ HOUSING FINANCE  : - 8.70% से शुरू

एजुकेशन लोन इंटरेस्ट रेट 

अगर आप एजुकेशन लोन लोन ले रहे है, तो आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपको कितना व्याज देना होगा, तो चलिए जानते है, इसके बारे में

  • Axis Bank                           : 13.70-15.20 (प्रति वर्ष)
  • Federal Bank                      : 12.30% (प्रति वर्ष)
  • Kotak Mahindra Bank        : 16% तक (प्रति वर्ष)
  • Karnataka Bank                  :  9.95% (प्रति वर्ष)
  • UCO Bank                          10.60% तक (प्रति वर्ष)
  • HDFC Bank                        : 9.55-13.25% (फुल टाइम कोर्स ) (प्रति वर्ष) 12.75%  (पार्ट टाइम कोर्स ) (प्रति वर्ष)
  • Bank of India                     : 10.80-11.60% (प्रति वर्ष)
  • IDBI Bank                         : 8.50% (प्रति वर्ष) दिव्यंगो के लिए 5%(प्रति वर्ष)
  • State Bank of India            : 7.95% (प्रति वर्ष)
  • Canara Bank                       : 8.80% (प्रति वर्ष)
  • Punjab national Bank         : 8.90% (प्रति वर्ष)

बैंक से लोन लेने का प्रोसेस

दोस्तों बैंक से लोन लेने का 2 तरीका होता है, पहला ऑनलाइन दूसरा ऑफलाइन तो चलिए जानते है, दोनों तरीको के बारे में |

ऑफलाइन :- आपको जिस बैंक से लोन लेना है, उसके ब्रांच में विजिट करना है, फिर आपको लोन डिपार्टमेंट से मिलना है, और आपको वहां से जानकारी इक्कठा करना है, आपको क्या क्या डॉक्यूमेंट देना है, और जो भी प्रक्रिया है, आपको वहां से जान लेना है, फिर आप उसको अप्लाई कर सकते है |

ऑनलाइन :- दोस्तों अगर आपके पास सारी डॉक्यूमेंट है, और आपको जानकारी है, तो आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते है, जब आप ऑनलाइन अप्लाई करते है, तो आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है, उसके बाद लोन मिल जायेगा | अगर आपको जानकारी नही है |

तो आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी इक्कठा कर सकते है, फिर आप आगे का काम शुरू कर सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि बैंक से लोन कैसे ले तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना सुझाव दे हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. बैंक से लोन लेने के लिए क्या क्या प्रूफ चाहिए?

उतर :- बैंक से लोन लेने के लिए आपको ये डॉक्यूमेंट चाहिए :-

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट ( जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते है )
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली बिल
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • प्रॉपर्टी के कागज (कुछ खास लोन के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट   

Q. कौन सा बैंक तुरंत लोन देता है?

उतर :- HDFC, SBI,IDFC इन बैंको से जल्दी लोन मिलता है क्योकि इसमें लोन का प्रोसेस जल्दी पूरा होता है |

Q. बैंक से लोन लेने में कितना दिन लगता है ?

उतर :- बैंक से लोन लेने में आपको 15 दिन तक लग जाता है, ये निर्भर करता है, आपका बैंक कौन सा है |

ये भी पढ़े :-

👉  शॉपिंग मॉल कैसे खोले 

👉 पान का दुकान कैसे खोले 

👉 क्रिकेटर कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 डीजे सर्विस का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 कॉम्प्रेहेंसिव इन्सुरेंस क्या है 

Post a Comment

0 Comments