Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

डांस क्लास कैसे खोले पूरी जानकारी | How to start dance academy

भारत में नृत्य का परम्परा काफी दिनों से चला आ रहा है, भारत जैसे देश में लोग नृत्य का भरपूर आनंद उठाते है, यहाँ डांस करना हर किसी को पसदं है, चाहे शादी हो, पार्टी हो, कोई त्यौहार हो या फिर कोई फंसन हो हर जगह डांस होता है, आजकल तो डांस का ट्रेंड चल रहा है, चाहे आप कोई भी सोशल मीडिया खोलिए आपका स्वागत वहां डांस से ही होगा, इसलिए दोस्तों आजकल डांस सीखना और सिखाना एक ट्रेंड बन गया है |

बहुत से स्टूडेंट डांस सिखने के लिए डांस एकेडेमी ज्वाइन कर रहे है, लेकिन बहुत सारे स्टूडेंट ये सोच रहे है कि बिना क्लास के डांस कैसे शुरू करें? तो इसमें दोस्तों आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है | अगर दोस्तों आपको डांस कि सम्पूर्ण जानकारी है, और आप भी एक डांस एकेडेमी खोलकर स्टूडेंट को डांस सिखाना चाहते है, और इससे पैसा भी कमा सकते है, तो आज के इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा की डांस क्लास कैसे खोले | तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, इसके बारे में |



डांस क्लास शुरू करने के लिए मार्केट रिसर्च

डांस क्लास शुरू करने से पहले आपको इसका मार्केट रिसर्च करना जरुरी है, आपको ये पता होना चाहिए की अगर आप डांस क्लास खोल रहे है, तो आपके क्लास में स्टूडेंट आयेगे भी या नही तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • आपको ये पता लगाना होगा, कि आपके एरिया में कितने नौजवान है, यानि युवा है |
  • क्या आपके एरिया में डांस में रूचि रखने वाले लोग है |
  • आपको अपने एरिया के डांस क्लास को देखना है, और स्टूडेंट से वहां के बारे में जानकारी इक्कठा करना है |
  • आप जिस एरिया में डांस एकेडमी खोल रहे है, वहाँ कितना डांस एकेडमी है |

डांस क्लास के लिए लोकेशन

डांस क्लास खोलने के लिए आपको एक अच्छा लोकेशन चुनना बहुत जरुरी है, अगर आपका लोकेशन अच्छा नही है, तो आपके पास स्टूडेंट नही आयेंगे तो चलिए जानते है, एक अच्छा लोकेशन कैसे खोजे |

  • लोकेशन किसी मार्केट/कोचिंग/चौराहा के पास होना चहिये |
  • आपका लोकेशन ऐसा होना चाहिए जहाँ स्टूडेंट को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो |
  • आपके पास पार्किंग का अच्छा सुविधा होना चाहिए |
  • लोकेशन खोजते समय यह बात ध्यान दे कि आपके लोकेशन के आस पास कितनी भीड़ आती जाती है |

डांस कितने प्रकार के होते है ?

दोस्तों हमारे देश में अलग अलग प्रकार के डांस सिखाये जाते है, और यहाँ हर राज्य में अलग अलग प्रकार के नृत्य होता है, तो चलिए जानते है, आप कौन कौन सा डांस स्टूडेंट को सिखा सकते है |

  • भारतनाट्यम
  • कुचिपुड़ी
  • कथकली
  • ओडिसी
  • कत्थक
  • मोहिनियात्तम
  • मणिपुरी रास लीला
  • सत्त्रिया
  • छाउ डांस
  • गरबा
  • भंगड़ा
  • होजा गिरी
  • घूमर
  • लावनी
  • रासलीला
  • नती
  • गिध्हा
  • हिप हॉप
  • टैप डांस
  • जाज
  • फोक डांस
  • मॉडर्न डांस
  • स्विंग डांस

डांस क्लास शुरू करने के लिए इंटीरियर

दोस्तों एक डांस क्लास खोलने के लिए आपको एक अच्छा इंटीरियर बनवाना होगा, जिसमे आप स्टूडेंट को डांस सिखायेंगे तो चलिए जानते है, आप कैसे एक कम्पलीट इंटीरियर बनायेंगे |

  • सबसे पहले आप एक ऐसा हॉल बनाये जिसमे 20 से 30 स्टूडेंट एक बार में प्रैक्टिस कर पाए |
  • हॉल में चारो तरफ सीसा जरुर लगाए जिसमे स्टूडेंट खुद को देख पाए की वो कैसा प्रैक्टिस कर रहे है |
  • आपको एक अच्छा क्वालिटी वाला साउंड बॉक्स लगवाना है, जिससे की अच्छा आवाज सुने दे |
  • साथ ही आपको अपने बजट के हिसाब से पंखा कूलर या AC लगवाना चाहिए, आपको ऐसा पंखा कूलर या AC लगवाना है, जो आवाज नही करता हो, ताकि स्टूडेंट को प्रैक्टिस करने में कोई दिक्कत ना हो |
  • साथ ही आपको लाइटिंग का खास ध्यान रखना है |
  • आपको स्टूडेंट के लिए पिने का पानी का भी सुविधा रखना होगा |

डांस क्लास खोलने के लिए लाइसेंस

दोस्तों डांस क्लास को आप अलग अलग लेवल पर शुरू कर सकते है, अगर आप एक थोडा बड़ा डांस क्लास शुरू कर रहे है, तो आपको इसको रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए और अगर आपका एकेडमी क्लास GST के लिए इलिजिबल है, तो आपको इसका भी रजिस्ट्रेशन करा लेनी चहिये ताकि कोई कानूनी हस्तछेप ना हो | 

डांस क्लास खोलने के लिए स्टाफ

दोस्तों अगर आप एक डांस क्लास खोल रहे है, और आपको इसके बारे में अनुभव नही है, तो आप स्टाफ यानि डांस मास्टर को रख सकते है, अगर आपको डांस आता है, तो आप खुद से ये काम कर सकते है, अगर आपका क्लास ज्यादा बड़ा है, तो आप 1 स्टाफ को रख सकते है |

जो आपके एडमिन का काम करेगा यानी जो लोग पूछ ताछ के लिए आयेगे, एडमिशन के लिए आयेंगे ये सब काम वो करेगा, अगर आप अलग अलग प्रकार के डांस सिखाने का सर्विस दे रहे है, और आपको वो नही आता है, तो आपको इसके लिए भी स्टाफ रखना चाहिए |

डांस क्लास खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट

दोस्तों एक डांस क्लास खोलने के लिए आपको एक अच्छा रकम खर्च करना होगा, आपका इन्वेस्टमेंट आपके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ पर निर्भर करता है, जैसे आपका हॉल कितना बड़ा है, आप स्टाफ कितना रखते है, आप कौन सा साउंड बॉक्स लगाते है, गर्मी और ठंडी से बचने के लिए क्या सुविधा दे रहे है |

ये सारी चीजो के हिसाब से आपका इन्वेस्टमेंट लगेगा | इन सारी चीजो के लिए आपको एक बार इन्वेस्ट करना होगा, यह आपको लम्बे समय तक रिटर्न देगा, एक डांस एकेडमी खोलने के लिए आपको 1 से 2 लाख तक इन्वेस्ट करना पड़ सकता है, यह आपके एरिया पर निर्भर करता है | इस बिज़नस में आप अपने स्किल से पैसा कमाते है |

डांस का मार्केटिंग कैसे करे

दोस्तों डांस एक ऐसी चीज है, जिसका मार्केटिंग आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको से कर सकते है, ऑफलाइन में आप पोस्टर, पम्प्लेट, बैनर ..... आदि लगवा सकते है, और अपने नजदीकी स्कूल, कॉलेज, मार्केट वाले एरिया में अपना मार्केटिंग कर सकते है | 

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन अपना मार्केटिंग करना चाहते है, तो आप सोशल मीडिया के जरिये अपना मार्केटिंग कर सकते है, आप अपना क्लास का विडियो, फोटो... आदि सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है , जिससे आपका ऑनलाइन भी मार्केटिंग होगा, और स्टूडेंट आपके पास आयेंगे |  

डांस क्लास में कितना प्रॉफिट है

दोस्तों डांस क्लास में आपको काफी ज्यादा प्रॉफिट होने वाला है, क्योकि इसमें आप अपने स्किल से पैसा कमाएंगे, डांस क्लास में कितना प्रॉफिट होगा, ये निर्भर करता है, आपके पास कितना स्टूडेंट है, आप कितना फी लेते है, फी दो प्रकार से लिया जा सकता है |

एक तो आप पुरे कोर्स का फी एक बार में ले सकते है, या फिर आप महिना का फी ले सकते है | आपके पास जितना ज्यादा स्टूडेंट रहेंगे उतना ज्यादा आपको प्रॉफिट होंने वाला है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि डांस एकेडेमी कैसे खोले तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. डांस क्लास खोलने के लिए क्या करें?

उतर :-  डांस क्लास खोलने के लिए आपको एक सही लोकेशन खोजना होगा, फिर आपको एक हॉल सेटअप करना होगा, जिसमे आप डांस सिखायेंगे बाकि का स्टेप ऊपर दिया गया है, आप उसे जरुर पढ़े |

Q. बिना क्लास के डांस कैसे शुरू करें?

उतर :- दोस्तों आप ऑनलाइन youtube से बिना क्लास के डांस सिख सकते है, लेकीन यहाँ आपके गलती को सुधारने और देखने के लिए कोई नही होगा |

Q. क्या हम घर पर डांस सीख सकते हैं?

उतर :-  जी हाँ, दोस्तों आप ऑनलाइन टुटोरिअल देख कर घर पर भी डांस सिख सकते है |

Q. डांस क्लास के लिए कितना फी लगता है ?

उतर - दोस्तों ये आपके एरिया पर निर्भर करता है, औसत फी 500 से 1000 तक होती है |

ये भी पढ़े :-

👉 सिनेमा हॉल कैसे खोले 

👉 बैकरी शॉप कैसे खोले 

👉 पायलट कैसे बने 

👉 ओला में कार कैसे लगाए 

Post a Comment

0 Comments