दोस्तों हर कोई वीकेंड पर बाहर फिल्म देखने जरुर जाता है, जैसे ही कोई नया फिल्म आती है, तो लोग उसे देखने के लिए पहले से ही बुकिंग करने लगते है, और देखे भी क्यों न ? भारतीय एक्टर पुरे दुनिया में मशहूर है, भारतीय सिनेमा पुरे दुनिया में एक अलग ही अंदाज बनाता है |
आज पुरे दुनिया में भारतीय सिनेमा का दूसरा स्थान है | आजकल हर जगह जगह पर सिनेमा हॉल खुल रहे है, और यह बिज़नेस के लिए एक बहुत बड़ा मार्केट बन गया है, इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेगे कि सिनेमा हॉल कैसे खोले |
सिनेमा हॉल क्या है ?
सिनेमा हॉल एक ऐसा जगह होता है, जहाँ रिलीज़ हुई फिल्म को हम बड़े स्क्रीन पर एक साथ देखने जाते है, यहाँ आपको हर प्रकार के फिल्म, डॉक्यूमेंट्री , शो...... आदि देखने को मिलता है | लोग अपने मनोरंजन के लिए जाते है, यहाँ आपको काफी अच्छा अनुभव मिलता है, जहाँ आप बाहरी शोरगुल के बिना फिल्म का मजा लेते है |
👉 फ़ास्ट फ़ूड का बिज़नेस कैसे शुरू करे
👉 बाइक रिपेयर का दुकान कैसे खोले
इसके लिए आपको टिकट खरीदना होता है, जिससे सिनेमा घर कि
कमाई होती है, यह बिज़नेस के जरिये से एक अच्छा बिज़नेस आईडिया है |
सिनेमा हॉल के प्रकार
दोस्तों अक्सर आप सिनेमा हॉल जाते है, तो आपने देखा होगा, कही सिर्फ
एक ही मूवी चल रहा है, और कही कही आपने देखा होगा, कि वहां बहुत सारे फिल्म लगे
हुए है, तो मै आपको बता दू कि सिनेमा हॉल दो प्रकार के होते है, तो चलिए जानते है,
दोनों के बारे में |
मिनिप्लेक्स :- यह एक वैसा सिनेमा घर होता है, जिसमे एक रूम होता है, और
एक बार में एक ही फिल्म को चलाया जा सकता है |
मल्टीप्लेक्स :- यह एक वैसा सिनेमा घर होता है, जिसमे एक से अधिक रूम होता है, जिसमे आप एक से अधिक फिल्म चला सकते है |
सिनेमा हॉल खोलने लिए मार्केट रिसर्च
दोस्तों सिनेमा हॉल खोलने के लिए आपको मार्केट के बारे में जानकारी इक्कठा करना बहुत जरुरी है, अगर आप वैसे एरिया में सिनेमा हॉल खोल रहे है, जहाँ लोग आते ही ना हो, तो आपका इन्वेस्टमेंट बर्बाद हो सकता है, आपको ये निरीक्षण करना होगा कि आपके एरिया में कितना युवा लोग है, इसके लिए आप ऑनलाइन कैम्पेन चला सकते है |
या फिर किसी आस पास मॉल के जाकर देख सकते है, वहाँ कितनी भीड़ है , इसके अलावा आपको ये भी देखना है, कि आपके एरिया में किस तरह का मूवी ज्यादा देखना पसंद करते है | ये सारी चीजे आप रिसर्च कर सकते है, फिर आप सिनेमा हॉल खोले ताकि आपको कोई नुक्सान ना हो |
सिनेमा हॉल खोलने के लिए लोकेशन
अभी तक आपने सिनेमा हॉल ज्यदातर किसी मॉल में देखा होगा, लेकिन बहुत सारे सिनेमा घर आजकल बाहर भी खुल रहे है, अगर आप सिनेमा घर किसी मॉल में खोल रहे है, तो आपको ज्यादा लोकेशन के बारे में नही सोचना है, लेकिन अगर आप सिर्फ सिनेमा हॉल खोलना चाहते है, तो आपको थोडा लोकेशन पर ध्यान देनी होगी,
आपका लोकेशन ऐसा होनी चाहिए जहाँ पार्किंग काफी अच्छा हो, साथ ही आपको ये देखना है, कि आप जिस एरिया में सिनेमा हॉल खोल रहे है, उस एरिया में भीड़ कितना रहता है | क्या वहाँ लोग आसानी से आ तो सकते है, क्या वहाँ कोई वेकल को आने में परेशानी तो नही होगी ?
सिनेमा हॉल खोलने के लिए आवश्यक लाइसेंस
दोस्तों अगर आप एक सिनेमा हॉल खोलना चाहते है, तो आपको इसके लिए लाइसेंस लेना जरुरी होता है, बिना
लाइसेंस और परमिशन के आप एक सिनेमा हॉल को सही तरीके से नही चला सकते है | तो चलिए
जानते है, आपको कौन कौन सा लाइसेंस चाहिए एक सिनेमा हॉल खोलने के लिए |
- सबसे पहले आप GST के लिए रजिस्ट्रेशन कराये
- उसके बाद आप अपने एरिया के नगर निगम से परमिशन ले |
- फिल्म सेंसर बोर्ड ऑफ़ इंडिया से परमिशन ले और NOC से रजिस्टर्ड कराए |
- अगर आप मॉल में सिनेमा हॉल खोल रहे है, तो आप उस कंपनी से परमिशन ले |
सिनेमा हॉल खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट
दोस्तों जैसे कि मैंने आपको बताया कि सिनेमा घर दो प्रकार के होते
है, ये आपके ऊपर निर्भर करता है, कि आप किस प्रकार के सिनेमा घर खोलना चाहते है | अगर
आप एक मिनी सिनेमा घर खोलना चाहते है, तो इसमें आपको 10 लाख तक खर्च आ सकता है |
अगर आप एक मल्टीप्लेक्स खोलना चाहते है, तो आपको आपको 20 से 30 लाख
तक खर्च आ सकता है, सिनेमा घर खोलने के लिए आपको इन चीजो पर खर्च करना पड़ेगा |
- हॉल
- ऑडियो सेट
- विसुअल सेट
- फर्नीचर
- वाशरूम
- AC / हीटर
सिनेमा हॉल खोलने के लिए फर्नीचर
दोस्तों सिनेमा हॉल खोलने के लिए आपको पूरा फिनिशिंग फर्नीचर लगाना
होगा, बिना फर्नीचर के आप सिनेमा हॉल नही चला सकते है, सबसे पहले आपको हॉल के अंदर
सीट के मुताबिक बैठने के लिए सोफा या कुर्शी का इन्तेजाम करना होगा, उसके बाद आपको
रिसेप्शन पर आपको डेस्क लगाना होगा, ये सब चीजे आपको मेन्टेन करना होगा |
सिनेमा हॉल खोलने में प्रॉफिट
दोस्तों सिनेमा हॉल में आपको बहुत प्रकार के प्रॉफिट हो सकते है,
जैसे अगर आप अपने सिनेमा हॉल में किसी प्रकार के खाने पिने का रेस्टोरेंट रखे है,
या फिर कोई आपके सिनेमा के अंदर पॉप कॉर्न, आइस क्रीम .... आदि बेच रहा है, तो
आपको वहाँ से भी कमिशन मिलता है |
लेकिन इसका मुख्य आय टिकट से होता है, आपके सिनेमा घर का जितना ज्यादा
टिकट बिकेगा उतना ही ज्यादा आप प्रॉफिट कमा सकते है | अगर आपका मिनी सिनेमा घर है,
और आप 100 सीट वाले हॉल रखे है, और एक टिकट का आप 200 लेते है, तो आप एक शिफ्ट में
20000 हजार कमा सकते है, इसी प्रकार आप अंदाजा लगा सकते है |
सिनेमा हॉल का मार्केटिंग कैसे करे
दोस्तों सिनेमा हॉल का मार्केटिंग के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
प्रकार से मार्केटिंग कर सकते है,आप सोशल मीडिया के जरिये आप ऑनलाइन मार्केटिंग कर
सकते है या फिर आप ऑफलाइन पोस्टर या पम्पलेट के जरिये मार्केटिंग कर सकते है | इससे
भी लोगो को आपके सिनेमा हॉल के बारे में जानकारी मिलेगा |
0 Comments