Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

होम लोन कैसे ले पूरी जानकारी | How to get home loan

दोस्तों जैसे बिज़नेस करने के लिए हम बिज़नेस लोन लेते है, वैसे ही दोस्तों जब भी हमे कोई घर खरीदना हो, कोई फ्लैट लेना हो या फिर कोई घर का री इनोवेशन करवाना हो, हम पैसे जोड़ने शुरू करते है, कई बार हम पूरा पैसा नही जोड़ पाते है, जिसके वजह से हमें लोन लेनी पड़ती है, जिससे मदद से हम अपने कार्य को पूरा करे है |

वो लोन आप बैंक से लेते है, किसी कंपनी से लेते है, या फिर किसी व्यक्ति से लेते है | अगर आप भी अपने घर, फ्लैट या कोई कारण से होम लोन लेना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि होम लोन क्या है, और इसे कैसे ले सकते है |

Home-loan-kaise-le


होम लोन क्या होता है ?

होम लोन वो लोन होता है, जो हम किसी प्रॉपर्टी खरीदने, घर खरीदने, फ्लैट खरीदने , या किसी बिल्डिंग बनवाने के लिए लेते है, इस लोन का अवधि और लोन के मुकाबले थोडा अधिक होता है, जिस हमें किस्तों में चुकाने होते है, कई बार हमे अपने प्रॉपर्टी का कागज गिरवी रखनी पड़ती है |

इसमें अगर आप समय पर लोन नही भरते है, तो आपके प्रॉपर्टी को नुकसान यानी उस पर कब्ज़ा भी हो सकता है |

होम लोन कितने प्रकार के होता है ?

दोस्तों जब बात होम लोन कि आती है, तो इसमें भी आपको एक सही उदेश्य देना होगा कि आखिर आप होम लोन किस उदेश्य से लेना चाहते है, क्योकि इसमें आपको अलग अलग प्रकार का होम लोन मिलता है, तो चलिए जानते है, होम लोन आपको कितने प्रकार का मिलता है, और आपको इसमें क्या लिवेरेज मिलता है |

स्टेप अप लोन :- दोस्तों अगर आप यह लोन लेते है, तो इसमें आपको शुरु के दिनों में बहुत कम EMI भरनी होती है, लेकिन समय के साथ इसका EMI बढती जाती है, अगर आप अभी अभी कोई जॉब या बिज़नेस शुरू किये है, तो यह लोन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है |

👉 ओला में कार कैसे लगाए 

👉 गैस एजेंसी कैसे खोले 

👉 एजुकेशन लोन कैसे ले 

ब्रिज लोन :- दोस्तों अगर आप एक छोटे से घर से बड़े घर में शिफ्ट होना चाहते है, तो आपको कुछ पैसो कि जरुरत होगी, इस समय आप ब्रिज लोन ले सकत है, यह कम समय के लिए होता है, आप छोटे घर के पैसो में यह पैसा मिलाकर एक नया घर ले सकते है |

कम्पोजिट लोन :- दोस्तों जब भी आपको कोई प्लाट खरीदना होता है, या फिर घर में निवेश करना होता है, तो आप यह कम्पोजिट लोन ले सकते है, इसमें आपको पहली क़िस्त खरीदते समय मिल जाती है, और जैसे जैसे आप काम शुरू करते है, आपको पैसा मिलता  जाता है |

होम कंस्ट्रक्शन लोन :- दोस्तों जब आपके पास पहले से ही जमीन होता है, और उसपर आपको घर बनवाना हो तो आप यह लोन ले सकते है, यह लोन भी आपको अलग अलग चरणों में मिलता है, जिससे आप अपना घर का निर्माण करेंगे |

होम रेनोवेशन/ इम्पोर्वेमेंट लोन :- दोस्तों जब आपके घर में कोई मरम्मत करवानी हो,या फिर उसमे को बदलाव करानी हो तो आपको यह लोन मिल सकता है, इसका व्याज दर नार्मल होता है, लेकिन इसका अवधि थोडा कम होता है |

होम एक्सटेंशन लोन :- दोस्तों जब भी आपके घर को और बढानी होती है, तो आपको यह लोन लेना होता है, यह लोन LTV रेसिओ के आधार पर जितना पैसा आपका लग रहा है, उसका 75 – 90 % तक आपको उधार मिलता है |

इंटरेस्ट सेवर लोन :- इस लोन में आपका होम लोन का अकाउंट और बैंक अकाउंट जूडा रहता है, दोस्तों जब भी आप बैंक में EMI से ज्यादा पैसा डालते है, तो इसका उपयोग लोन का प्रीपेमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपका व्याज राशी में बचत होती है | यह होम लोन ओवर ड्राफ्ट सुविधा के समान है |

होम परचेज लोन :- यह लोन किसी भी प्रकार के अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी रीसेल प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए लिया जाता है, यह प्रॉपर्टी के 75 -90 % तक लोन मिलता है |

होम लोन लेने के फायदे

दोस्तों होम लोन लेने के कुछ फायदे भी है, तो चलिए जानते है होम लोन के फायदे |

  • होम लोन आपको लम्बे समय का अवधि देता है, यह कई बार 30 साल तक हो सकता है |
  • दोस्तों इसमें आपको व्याज पर भी छुट मिलती है |
  • आप अपने जरूरत के समय पर पैसा ले सकते है, और पपने काम को पूरा कर सकते है |

होम लोन के नुकसान

  • होम लोन लेते समय अगर आप अपने प्रॉपर्टी का कागज रखते है, और समय पर लोन कि पूर्ति न करने पर आपका प्रॉपर्टी जप्त भी हो सकता है |
  • यह प्रक्रिया थोडा लम्बी होती है, जिससे लोगो को लोन लेने में दिक्कत होती है |
  • कई बार समय पर व्याज ना भरने से आपको दिक्कत भी हो जाती है |

होम लोन कहाँ से मिलेगा ?

वैसे अधिकतर लोग  होम लोन के लिए बैंक को भी एप्रोच करते है, पर बहुत सारी ऐसे फाइनेंस कंपनिया भी होती है, जिससे आप होम लोन ले सकते है | तो चलिए जानते है, होम लोन के व्याज दर और बैंक के बारे में |

  • SBI                                              :- 8.75%-9.50%
  • ICIC BANK                                : - 8.75%-9.85%
  • HDFC BANK                              : - 8.65% से शुरू होता है
  • BANK OF BARODA                  : - 8.60 -10.60%
  • UNION BANK OF INDIA          : - 8.60 % -10.70%
  • AXIX BANK                               : - 8.60-12.70%
  • KOTAK MAHINDRA BANK     : - 8.65% से शुरू
  • FEDRAL BANK                          : - 8.60%- 10.05%
  • BAJAJ HOUSING FINANCE     : - 8.70% से शुरू

होम लोन के लिए जरुरी दस्तावेज

दोस्तों जब आप होम लोन के लिए आवेदन करते है, तो आपको अपना सारा दस्तावेज तैयार रखना होता है, क्योकि बिना दस्तावेज के आप आपने आवेदन को पूरा नही कर सकते है |

  • आपके पास एक पहचान पत्र होना जरुरी है (पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडि कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस )
  • आयु प्रमाण पत्र ( जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र,मार्कशीट, पासबुक आदि )
  • निवास प्रमाण पत्र ( बैंक पासबुक, पासपोर्ट, बिजली बिल, ....... आदि )
  • आय प्रमाण पत्र ( पिछले 3 साल का इनकम टैक्स , कंपनी का बैलेंस शीट, अकाउंट स्टेटमेंट )
  • प्रॉपर्टी से सम्बंधित दस्तावेज ( जैसे घर का कागज़, बिल्डिंग प्लान का मंजूरी कॉपी )

होम लोन के लिए योग्यता                                                       

दोस्तों जब भी आप होम लोन के लिए अप्लाई करने का सोचते है, तो आपको इसका योग्यता जानना जरूरी है, हालाँकि ये अलग हो सकता है, लेकिन कुछ समान्य योग्यता है, जो होम लोन के लिए आवश्यक होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • आवेदक भारतीय होना चाहिए |
  • क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
  • आयु 18 से 70 बर्ष होना जरुरी है |
  • अगर आप नौकरी करते है, तो आपको कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है |
  • अगर आप बिज़नेस करते है, तो आपका बिज़नेस कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए |
  • अगर आप नौकरी करते है, तो आपका सैलेरी कम से कम 25 हजार होना चाहिए | ( यह अलग अलग बैंक के लिए अलग अलग होता है )
  • बाकी आपके लोन के ऊपर निर्भर करता है, कि आप कहाँ लोन लेते है, किस तरह का प्रॉपर्टी खरीद रहे है |

क्रेडिट स्कोर क्या होता है ?

दोस्तों क्रेडिट स्कोर किसी व्यक्ति के क्रेडिट हिस्ट्री कि 3 अंको कि संख्या होती है, यह आपके बैंक के फाइनेंसियल कंडीशन को बताता  है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि होम लोन क्या है, और होम लोन कैसे ले, तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे | हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. होम लोन कितना मिलता है ?

उतर :- होम लोन हमे प्रॉपर्टी के 80 % तक मिल सकता है, बाकि का 20 % हमे खुद से जोड़ना होता है, ये आपके क्रेडिट स्कोर, उम्र, और आपके इनकम सोर्स पर भी निर्भर करता है |

Q. होम लोन जमा नही करने पर क्या होगा ?

उतर :- अगर आप होम लोन जमा नही करते है, तो आप जिस प्रॉपर्टी के आधार पर होम लोन लिए है, उसको जप्त भी किया जा सकता है |

ये  भी पढ़े :-

👉  जन (CSC )सेवा केंद्र कैसे खोले 

👉 रियल एस्टेट के बारे में पूरी जानकारी 

👉 वकील कैसे बने 

👉 पुलिस कैसे बने 

Post a Comment

0 Comments