Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

एडवोकेट कैसे बने पूरी जानकारी | Advocate kaise bane

जब भी हम किसी विवाद को लेकर कोर्ट में जाते है, तो वहाँ वकील हमारे केश को लड़ते है, आजकल रोज हजारो केस कोर्ट में जाते है, जिसका सुनवाई वकील के जरिये किया जाता है, बहुत सारे स्टूडेंट का अलग अलग सपना होता है, कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई IAS बनना चाहता है, कोई टीचर बनना चाहता है, तो कोई वकील यानि एडवोकेट बनना चाहते है,

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की एडवोकेट कैसे बने | वकील बनने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, वकील कितने प्रकार के होते है, वकील बनकर पैसा कैसे कमाए  |

advocate-kaise-bane

Advocate और Lawyer में क्या अंतर होता है ?

Lawyer :- वे होते है, जो law कि पढाई कि है और LLB ( Bachelor of Legislative ) करने के बाद लोगो को किसी मामले पर सिर्फ सलाह दे सकता है, ये कोर्ट में जाकर बहस नही कर सकता |

Advocate :- वे होते है, जो law कि पढाई कि है, और LLB ( Bachelor of Legislative ) करने के बाद B.C.I ( Bar council of India ) करने के बाद कोर्ट में जाकर बहस कर सकते है |

एडवोकेट कौन होते है ?

वकील जिसे लोग अधिवक्ता भी कहते है, ये वो इन्सान होता है, जो वकालत कि पढाई पूरी करके लोगो को कानून समझाता है, और उन्हें लीगल एडवाईस देता है, ताकि लोग कोइ गलत काम करने से बचे साथ ही ये अपने क्लाइंट कि तरफ से कोर्ट में बहस करता है |

एडवोकेट (Advocate) का काम

वैसे लोग ये समझते है, कि वकील का काम सिर्फ कोर्ट में बहस करना होता है, लेकिन इसके अलावे भी वकील का बहुत सारा काम होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • यह अपने क्लाइंट के तरफ से बहस लड़ता है, और उनका पक्ष रखता है |
  • यह लोगो यह बताता है, कि कानून के नजरिये से कौन सा काम गलत है, और कौन सा सही |
  • यह लोगो कि बाते को कोर्ट में कानून के हिसाब से रखता है |
  • यह लोगो को न्याय दिलाता है  |
  • बहुत सारे कंपनी में वकील होते है, जो उस कंपनी में कानून के व्वयस्था को मेन्टेन रखते है |

एडवोकेट (Advocate) कितने प्रकार के होते है

वकील बहुत प्रकार के होते है, तो चलिए जानते है सब के बारे में :-

  • प्राइवेट वकील :- प्राइवेट वकील वो होते है, जो किसी भी लोग के लिए केश लड़ता है, जो इन्हें hire करते है |
  • सरकारी वकील :- सरकारी वकील सरकार के नियम के अनुसार मुकदमे की करवाई करता है, कई बार यह पीड़ित के तरफ से बिना शुल्क के केश लड़ता है, और सरकार से अपील करता है |
  • जूनियर वकील :- जूनियर वकील वो होते है, जो छोटे मोटे मामलो पर अपना सुझाव देते है, कई बार ये सीनियर वकील के साथ इंटर्न के रूप में काम भी करते है |
  • सीनियर वकील :- सीनियर वकील वो होते है, जो किसी मामले को लेकर कोर्ट में बहस करते है, और न्याय दिलाते है |
  • फैमिली वकील :- फैमिली वकील वो होते है, जो किसी परिवारिक विवाद के लिए होते है |
  • जिला और हाई कोर्ट का वकील :- इस प्रकार के वकील सिर्फ बड़े बड़े मामलो के लिए होते है, जो हाई कोर्ट में होते है |
  • सुप्रीम कोर्ट का वकील :- सुप्रीम कोर्ट में अंतर्गत काम करने वाले को सुप्रीम कोर्ट के वकील कहा जाता है, ये बड़े ही अनुभवी होते है, और इनके पास कानून कि काफी समझ होती है |

एडवोकेट (Advocate) बनने के लिए स्ट्रीम

दोस्तों बहुत सारे स्टूडेंट के मन में यह सवाल रहता है, कि हम कौन से स्ट्रीम से पढाई करे, ताकि वकील बन पाए, तो दोस्तों मै आपको बता दूँ, कि इसके लिए कोई भी स्ट्रीम ले सकते है, जरुरी नही है, कि आप किसी खास स्ट्रीम से पढ़े | आप साइंस, आर्ट, या कॉमर्स से भी पढ़ कर वकील बन सकते है |

एडवोकेट (Advocate) के लिए योग्यता

वकील बनने के लिए आपके पास 2 तरीके होते है, आप 12वी के बाद भी वकील बन सकते है, और आप चाहे तो ग्रेजुएशन के बाद भी वकील बन सकते है, मै आपको दोनों तरीको के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिससे आप वकील (Advocate) बन सकते है तो चलिए जानते है, दोनों के बारे में |  

12वी के बाद एडवोकेट कैसे बने

अगर आपको 12वी के बाद वकील बनना है, तो आपको सबसे पहले आपको 12वी किसी भी स्ट्रीम से पास करना होगा | इसमें आपके 50 % मार्क्स होना अनिवार्य है, इसके बाद आपको CLAT ( common law admission test ) कि एग्जाम पास करनी होगी, तभी आप इसमें दाखिला ले सकते है |

इसके बाद आपको 5 साल की वकालत कि पढाई करनी होगी, तब आप एक वकील बन सकते है |

ग्रेजुएशन के बाद एडवोकेट कैसे बने

अगर आप ग्रेजुएशन के बाद वकील बनना चाहते है, तो आपको ग्रेजुएशन के बाद 3 साल का LLB बैचलर कोर्स करना होगा, इसके बाद आप वकील बन सकते है |

👉 IAS कैसे बने पूरी जानकारी  

👉 पुलिस कैसे बने 

अपनी लॉ का पढाई पूरी करने के बाद इंटर्न के रूप में काम कर सकते है, या किसी सीनियर वकील के साथ काम कर सकते है, और फिर इंटर्नशिप पूरा करने के बाद आप एक वकील बन सकते है |

LAW कि पढाई करने के लिए भारत के टॉप कॉलेज 

  • National Law School of India University ( Bengaluru )
  • Gujarat National Law University ( Gandhinagar )
  • Symbiosis Law school ( Pune )
  • Dr. Ram Manohar Lohiya Law University ( Lucknow )
  • National Law University ( Cuttack )
  • Rajiv Gandhi National Law University ( Patiyala )
  • ILS Law school ( Pune )
  • Law College Bhartiy vidhyapath University ( Pune )
  • Faculty Of Law Lucknow University ( Lucknow )

एडवोकेट (Advocate) का सैलेरी कितनी होती है

अगर एक वकील के सैलेरी कि बात कि जाए तो अलग अलग वकील का अलग अलग कमाई होती है, अगर सरकारी वकील है, तो अलग प्राइवेट है, तो अलग अगर आप किसी कंपनी के लिए काम कर रहे है, तो इसका अलग सैलेरी है | एक औसत कि बात की जाये तो 50 हजार तक आप कमा सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि वकील कैसे बने तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कोई सुझाव है, तो कमेंट करे और हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और फेसबुक पर फॉलो करे |

FAQ

Q . वकील बनने में कितना खर्च आता है ?

उतर :- एक वकील बनने में आपको 5 लाख तक खर्च आ जाता है, बाकि आपके कॉलेज पर भी निर्भर करता है |

Q . वकील बनने के बाद हम कहाँ जॉब पा सकते है ?

उतर :- वकील बनने के बाद आप निम्न प्रकार के जॉब पा सकते है |

नोटरी

वकील

लॉ रिपोर्टर

क़ानूनी सलाहकार

मजिसट्रेट

शिक्षक

Q. क्या हम 12 के बाद वकील बन सकते है ?

उतर :- जी हाँ, आप 12 के बाद वकील बन सकते है, इसके लिए आपको 5 साल कि लॉ कि पढाई करनी होगी |

ये भी पढ़े :-

✈  Air Force (वायु सेना) में कैसे जाए 

पेट्रोल पंप कैसे खोले 

Rapido में बाइक कैसे लगाये  

जज बनने कि पूरी जानकारी  

Post a Comment

0 Comments