Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

भारत में स्कूल कैसे खोले [2024] | School kaise khole

आज भारत शिक्षा के मामले में पुरे दुनिया में 33 नंबर पर है, कही न कही एजुकेशन में कुछ कमी रह रही है, इसलिए दोस्तों हमारा देश आज पीछे है, इतने सारे स्कूल और कॉलेज रहते हुए आज बहुत सारे ऐसे बच्चे है, जो स्कूल नही जा रहे है, कई तो ऐसा जगह है, जहाँ आस पास कोई अच्छा स्कूल नही है, हमारे यहाँ बहुत सारे राज्य में सरकारी स्कूल में अच्छा ज्ञान नही मिलता है, जिससे पेरेंट्स अपने बच्चे को किसी प्राइवेट स्कूल में डालते है |

आज प्राइवेट स्कूल कि संख्या काफी बढ़ रहा है, क्योकि पैरेंट सोचते है, इसमें ज्यादा सुविधा मिलती है, दोस्तों अगर आप भी एक प्राइवेट स्कूल खोलकर समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहते है, और पैसा कमाना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में मै आपको स्कूल कैसे खोले (school kaise khole) इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाला तो चलिए शुरू करते है इस पोस्ट को और जानते है, प्राइवेट स्कूल कैसे खोले |



स्कूल क्या होता है ?

स्कूल यानि विद्यालय वह स्थान होता है, जहाँ बच्चों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक गुण दी जाती है, स्कूल में सिर्फ पढाई नही होती है, बल्कि यहाँ बच्चो को बोलना, बैठना, बात करना, और अपने जीवन को कैसे व्यतीत करना है, ये सारी चीजे सिखाया जाता है |

भारत में स्कूल कितने प्रकार से खोल सकते है

दोस्तों अगर आपको स्कूल खोलना है, तो आपको सबसे पहले अपने बजट और अपने परमिशन के हिसाब से तय करना है, कि आपको कौन सा स्कूल खोलना है |

प्राथमिक स्कूल : वह स्कूल जो 1 से 5 तक होती है,वो प्राथमिक कहलाती है, लेकिन दोस्तों प्राइवेट स्कूल इसके निचे से शुरू होती है, पहले नर्सरी फिर आगे कि क्लास होती है |

👉 हॉस्पिटल कैसे खोले पूरी जानकारी 

👉 यूनिवर्सिटी कैसे खोले पूरी जानकारी 

मिडिल स्कूल  : यह 8वी क्लास तक होती है, आपको ज्यादातर स्कूल 8 तक मिलती है, क्योकि 10 तक लिए परमिशन और मान्यता का दिक्कत होता है, इसलिए ज्यादातर लोग 8 तक ही अपने स्कूल को चलाते है |

माध्यमिक स्कूल : यह 10वी तक होती है, इसके लिए आपको बोर्ड से मान्यता प्राप्त करना होता है, जिसका प्रक्रिया आगे जानेंगे |

उच्च माध्यमिक  : यह स्कूल 12वी तक होती है, जिसको +2 कहा जाता है |

स्कूल खोलने के लिए लोकेशन

दोस्तों अगर आपको स्कूल खोलना है, तो आपको एक अच्छा लोकेशन खोजना बहुत जरुरी है, तो चलिए जानते है, एक उचित लोकेशन कैसे चुने |

  • आपका लोकेशन ऐसा होना चाहिए जहाँ शांत वातावरण हो, ताकि बच्चों को पढने में कोई दिक्कत न हो |
  • किसी प्रकार के वेकल को जाने में दिक्कत ना हो |
  • पार्किंग का अच्छा सुविधा हो |
  • अगर रोड के किनारे होगा तो और बेहतर है |

स्कूल खोलने के लिए योग्यता

दोस्तों अगर आप एक स्कूल खोलना चाहते है, तो आपके पास इसकी योग्यता होनी चाहिए, बिना योग्यता के आप स्कूल को सही तरीके से नही चला सकते है, अगर आप एक स्कूल चलाना चाहते है, तो आपको 12वी के बाद BSTC ( Basic School Teaching Course) या फिर BED ( Bachelor of Education ) करने कि जरुरत पड़ती है |

इसके अलावा आप चाहे तो मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते है, जिसमे आपको स्कूल मैनेज का पूरा जानकारी मिलेगा, आप चाहे तो IGNOU से यह कोर्स कर सकते है |

स्कूल खोलने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर

दोस्तों स्कूल खोलने के लिए अपने क्लास के हिसाब से आपको एक अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करवाना होगा, आप जिस क्लास तक स्कूल खोल रहे है, उसके हिसाब से आपको क्लास रूम तैयार करवाना होगा, इसके अलावा टॉयलेट, ऑफिस, लाईब्रेरी, स्टाफ रूम, क्लासरूम, कंप्यूटर रूम, … आदि तैयार करवाना होगा, साथ ही आपका बिल्डिंग ऐसा होना चाहिए जिसमे आसानी से प्रेयर हो सके |

स्कूल शुरू करने के लिए फर्नीचर

दोस्तों स्कूल में बैठने के लिए फर्नीचर का लगाना बहुत जरुरी है, चाहे आप कोई सा भी स्कूल खोलने आपको फर्नीचर लगवाना होगा, पहले के स्कूल में हम जमीन पर बैठ कर पढ़ते है, बढती टेक्नोलॉजी के साथ आज कल स्मार्ट क्लास हो गया है, अब तो क्लास रूम में AC भी लग रहे है, अगर आप एक नार्मल स्कूल खोल रहे है, तो आपको बेंच, टेबल. कुर्शी… आदि लगवानी पड़ेगी |

साथ ही आपको ऑफिस में डेस्क, अलमीरा, बॉक्स …. आदि रखना होगा, स्टाफ रूम में भी आपको कुर्शी लगवाना होगा, ताकि टीचर वहाँ बैठ सके |

स्कूल में दी जाने वाली सुविधा

दोस्तों आपने देखा होगा अलग अलग स्कूल में आपको अलग अलग सुविधा मिलती है, तो आपको ये तय करना है, कि आप कौन कौन सा सुविधा अपने स्कूल में देंगे |

स्पोर्ट्स :- बहुत सारे स्कूल में स्पोर्ट्स क्लास होता है, अगर आप ये फैसिलिटी देना चाहते है, तो आप ये सुविधा दे सकते है, जिससे बच्चो में सपोर्ट के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी और उनका विकास होगा |

म्यूजिक क्लास :-  संगीत किसको प्यारी नही होती है, सबको संगीत सीखना और सुनना अच्छा लगता है, अगर आप चाहे तो म्यूजिक क्लास का सुविधा दे सकते है |

कंप्यूटर क्लास :- दोस्तों आज के हर स्कूल में कंप्यूटर का शिक्षा जरुरी हो गया है, इसलिए दोस्तों आपको भी अपने स्कूल में कंप्यूटर क्लास कि सुविधा देनी चाहिए |

यातायात के साधन :- दोस्तों अगर आपका स्कूल थोडा बढे लेवल पर है, और आपके स्कूल में दूर दूर से स्टूडेंट आ रहे है, तो आपको भी बस या गाड़ी का सुविधा देनी चाहिए |

डांस / योगा क्लास :- दोस्तों अगर आप चाहे तो डांस या योगा क्लास का सुविधा दे सकते है, जिससे बच्चो का मानसिक और शारीरिक विकास होगा | 

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस

दोस्तों अगर आप एक स्कूल खोलना चाहते है, तो आपको जरुरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है, आप बिना इसके स्कूल नही चला सकते है, तो चलिए जानते है, आपको किन किन लाइसेंस और परमिशन कि जरुरत पड़ सकती है |

  • भारत में स्कूल खोलने के लिए आपको सबसे पहले एक सोसाइटी/ ट्रस्ट शुरू करना होगा, इसके बिना आप स्कूल नही शुरू कर सकते है, इसका मुख्य उदेश्य गैर लाभार्थ होना है, यानि नॉन फॉर प्रॉफिट |
  • आपके काम में कोई बाधा ना हो इसके लिए आपको NOC ( No Objection Certificate)  लेना होगा, इसके मिलने के बाद आपको 3 साल के अन्दर स्कूल बनवाना होगा |
  • अगर आप 5 क्लास तक स्कूल खोलना चाहते है, तो आपको स्कूल को मान्यता दिलाना होगा इसके लिए आपको नगर निगम या नगर पालिका से संपर्क करना होगा |
  • अगर आप 6 से 8 तक स्कूल खोलना चाहते है, तो आपको अपने राज्य के शिक्षा विभाग से संपर्क करना होगा |
  • अगर आप 2 साल तक स्कूल चला लेते है, तो आपको आगे का बोर्ड के लिए मान्यता मिल सकता है |
  • आप जिस बोर्ड के अंदर अपना स्कूल खोलना चाहते है, उसके हिसाब से आपको नियम कानून को फॉलो करना होगा | जैसे अगर आप CBSE स्कूल चला रहे है, तो आपको इसके नियम कानून पर चलना होगा |

एफिलिएसन :- एक स्कूल को खोलने के लिए आपको राज्य बोर्ड से एफिलिएट लेना होगा, शिक्षा राज्य के के दायरे में आता है, इसलिए अनुमति अनिवार्य है | आप जिस बोर्ड के अंतर्गत अपना स्कूल खोलेंगे उसका एफिलिएट भी आपको लेना होगा |

स्कूल खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट

दोस्तों स्कूल का इन्वेस्टमेंट आपके क्लास पर निर्भर करता है, अगर आप 5वी तक खोलते है, तो आपको अलग इन्वेस्टमेंट करना होगा, 8वी तक क्लास शुरू कर रहे है, तो आपको अलग इन्वेस्टमेंट करना होगा, आपको बिल्डिंग पर , बिजली पर , फर्नीचर पर, टीचर पर, वाटर फैसिलिटी, टॉयलेट,.....आदि पर आपको इन्वेस्टमेंट करना होगा |

अगर आप एक 5वी तक स्कूल खोल रहे है, तो आपको 10 लाख तक इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है, इसी के आधार पर आप आगे का अंदाजा लगा सकते है, और आप अपना बजट के हिसाब से अपना प्लानिग कर सकते है , बिना प्लानिंग के आप इस फील्ड में ना जाए |

स्कूल में टीचर कैसे रखे

दोस्तों जब आप एक स्कूल खोलते है, तो आपको हर सब्जेक्ट के लिए अलग अलग टीचर रखना होगा, जब आप एक नया स्कूल खोल रहे है, तो आपको अनुभवी शिक्षक को रखना होगा, ताकि वो शुरू में बच्चो को अच्छा से पढा सके, किसी भी टीचर को रखने से पहले उनकी अच्छे से इंटरव्यू ले और अगर वो सक्षम है, तभी उनको रखे |

आजकल हर शिक्षक के लिए Deled ( DIPLOMA IN ELEMENTARY EDUCATION ) जरूरी हो गया है, इसके बिना आप एक टीचर नही बन सकते है, शिक्षक को रखते समय आप ये भी देखे कि क्या  वे Deled पास है |

स्कूल खोलने में कितना प्रॉफिट है

दोस्तों वैसे तो स्कूल एक शिक्षा का मंदिर है, जहाँ पैसो के लिए कोई बात नही होना चाहिए, लेकिन अगर आप पैसे लगाकर एक स्कूल खोल रहे है, तो आपको इसमें कुछ प्रॉफिट भी होना चाहिए, दोस्तों एक स्कूल में प्रॉफिट निर्भर करता है, कितने स्टूडेंट उस स्कूल में पढ़ते है, क्योकि आपको सारे टीचर का फी देना है, बिजली का खर्च और भी तरह तरह के खर्च उठाने के बाद जो बचता है, वो आपको प्रॉफिट होता है |

स्कूल का प्रमोशन कैसे करे

दोस्तों जब आप एक स्कूल खोलते है, तो उसके बारे में लोगो को बताने के लिए आपको इसका प्रचार प्रसार करवाना होगा, इसके लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको से अपना प्रचार प्रसार करवा सकते है, तो चलिए जानते है, आप कैसे दोनों तरीको से अपने स्कूल का प्रमोशन करेंगे |

ऑनलाइन :-  जब आप एक स्कूल खोल रहे है, तो आप अपने स्कूल का वेबसाइट, फेसबुक पेज, इन्स्टाग्राम पेज.... जरुर बनाए, और यहाँ आपको रोज पोस्ट डालना है, आपके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में, अपने स्कूल का मिनी व्लोग आदि पोस्ट कर सकते है |

ऑफलाइन :- आपको अपने स्कूल का प्रमोशन करने के लिए ऑफलाइन भी मार्केटिंग करवाना चाहिए, आप पोस्टर लगा सकते है, या फिर आप छोटा परचा बाँट सकते है,  

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि स्कूल कैसे खोले (School kaise kholeतो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना सुझाव दे | और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ  

Q. स्कूल खोलने में कितना पैसा लगता है ?

उतर :-  अगर आप एक 5वी तक स्कूल खोल रहे है, तो आपको 10 लाख तक इन्वेस्टमेंट लग सकता है, दोस्तों ये निर्भर करता है, आप कैसे बिल्डिंग बना रहे है,किस तरह का सुविधा दे रहे है .... आदि |

Q. स्कूल का मान्यता कैसे प्राप्त करे ?

उतर:- दोस्तों अगर आप 5 वी तक स्कूल खोल रहे है, तो आपको आपके एरिया के नगर निगम  या नगर पालिका से परमिशन लेना होगा इसके अलावा अगर आप 8 वी तक स्कूल खोलना चाहते है, तो आपको राज्य सरकार से परमिशन लेना होगा |

Q. अपने स्कूल को सफल कैसे बनाए ?

उतर :- दोस्तों एक स्कूल को सफल बनाने के लिए आपको इन बातो को ध्यान रखे :-

  • एक खुशहाल और अच्छा वातावरण बनाए
  • हर किसी को नियम और कानून का पालन करना चाहिए 
  • बच्चो को हर प्रकार के सुविधा दे, जिनसे उनका मानसिक, शारीरिक, और बौद्धिक विकाश हो |
  • टीचर को भी पूरी रेस्पेक्ट और समय पर उनकी सैलेरी दे |

ये भी पढ़े :- 

👉 एजुकेशन लोन कैसे ले 

👉 ओला में कार कैसे लगाए 

👉 गैस एजेंसी कैसे खोले 

👉 हार्डवेयर का बिज़नेस कैसे करे 

👉 लोक व्यवहार किताब फ्री में डाउनलोड करे 

Post a Comment

0 Comments