Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

सरकारी टीचर कैसे बने [2024] | government teacher kaise bane

आजकल हमारे समाज में सरकारी नौकरी का एक अलग ही रुतवा होता है, हर कोई चाहता है, कोई न कोई सरकारी नौकरी करे | बात करे टीचर का तो समाज में शिक्षक का एक अलग ही सम्मान होता है, हर कोई टीचर का सम्मान करता है, कहा जाता है, शिक्षक वो रास्ता है, जिसने करोड़ो राही को मंजिल तक पहुचाया है |

आजकल बहुत सारे लोग सरकारी टीचर बनना चाहते है, और स्टूडेंट को पढाना चाहते है, अलग अलग क्लास के हिसाब से अलग अलग टीचर होते है, तो अगर आपका भी लक्ष्य है, एक सरकारी टीचर बनना तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि सरकारी टीचर कैसे बने | तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, इसके बार में |

sarkari-teacher-kaise-bane

सरकारी शिक्षक कितने प्रकार के होते है ?

दोस्तों सरकारी शिक्षक अलग अलग प्रकार के होते है, मै आपको हर प्रकार के टीचर के बारे में बताऊंगा और कैसे बनना है, उसके बारे में भी बताऊंगा तो चलिए जानते है |

  • Primary teacher
  • Trained graduate teacher ( TGT )
  • Post graduate teacher    ( PGT )

प्राइमरी टीचर कैसे बने ?

प्राइमरी टीचर वो होते है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को पढ़ाते है, ये उन स्कूल में नियुक्त किये जाते है, जहाँ 5वी तक के बच्चो को पढाया जाता है | इसके लिए सरकार समय समय पर भर्ती निकालती रहती है, जिसमे आप फॉर्म अप्लाई कर सकते है |

प्राइमरी टीचर बनने के लिए योग्यता

दोस्तों अगर आप एक प्राइमरी टीचर बनना चाहते है, तो आपको इसके योग्यता के बारे में पता होना चाहिए, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • 12वी पास ( कम से कम 50% )
  • BED 4 साल का ( अगर आप 12 के बाद प्राइमरी टीचर बनना चाहते है, तो आप कोई और कोर्स करने के बजाय 4 साल का BED कर सकते है |
  • TET का एग्जाम पास करना 
  • प्राइमरी शिक्षक का फॉर्म उतीर्ण करना   

TGT (Trained graduate teacher ) कैसे बने ?

ये वे शिक्षक होते है, जो कक्षा 6 से 10 तक के बच्चो को पढ़ाते है, इसके लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है, ऐसी टीचर हाई स्कूल में नियुक्त किये जाते है |

  • TGT टीचर बनने के लिए योग्यता
  • ग्रेजुएशन ( 50 % अनिवार्य )
  • BED ( 2 साल का )
  • TET का एग्जाम पास करना
  • TGT का पेपर पास करना

PGT (Post graduate teacher) टीचर कैसे बने

इसके लिए आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना अनिवार्य होते है, ये वो टीचर होते है, जो कॉलेज में पढ़ाते है, ये 11 और 12 क्लास के बच्चो को पढ़ाते है |

  • Post graduate teacher के लिए योग्यता
  • पोस्ट ग्रेजुएशन
  • BED 1 साल
  • TET का एग्जाम पास करना

TET क्या होता है ?

दोस्तों अभी के नियम के अनुसार आपको सरकारी टीचर बनने के लिए TET यानि Teacher eligibility Test पास करना होगा | यह एक प्रकार के टेस्ट होता है, जिससे शिक्षक के अंदर का एजुकेशन क्वालिटी को जांच होता है, यह एग्जाम पास करना बहुत जरुरी है, नही तो आपका भर्ती नही हो पायेगा |

TET दो प्रकार का होता है

  • CTET ( सेंट्रल टीचर इलीजबिलिटी टेस्ट )
  • STET ( स्टेट टीचर इलीजबिलिटी टेस्ट )

CTET ( सेंट्रल टीचर इलीजबिलिटी टेस्ट )

इस एग्जाम को पास करने के बाद आपको पुरे भारत में कही भी अपने योग्यता के हिसाब से सरकारी टीचर की नौकरी पा सकते है | इसका आयोजन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा किया जाता है |

STET ( स्टेट टीचर इलीजबिलिटी टेस्ट )

इस एग्जाम को पास करने के बाद आप अपने स्टेट में कही भी सरकारी टीचर कि नौकरी पा सकते है, यह एग्जाम राज्य सरकार द्वारा आयोजित कराया जाता है, जिससे कैंडिडेट कि जाँच होती है, कि वो टीचर बनने के लिए सक्षम है, कि नही |

सरकारी टीचर कि सैलेरी

एक सरकारी टीचर कि सैलेरी उसके राज्य पर निर्भर करता है, और साथ ही इस बात पर निर्भर करता है, कि वो कौन सा टीचर है, आम तौर पर यह 9300 से लेकर 70,000 तक हो सकता है | अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप अपने राज्य के अनुसार कमेन्ट करे मै आपको वह जानकारी दे दूंगा |

सरकारी टीचर का गुण

  • एक टीचर में कौन कौन सा गुण होनी चाहिए ये आपको मालूम होना चाहिए तो चलिए जानते है, इसके बारे में |
  • समय पर स्कूल आये |
  • अपने सिलेबस को सही समय पर ख़त्म करे |
  • अपने हिसाब से नही बल्कि बच्चों के हिसाब से पढाए |
  • हर एक मुस्किल चीज को आसान भाषा में समझाए |
  • स्टूडेंट और शिक्षक के बिच डर का माहौल नही रहना चाहिए |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि सरकारी टीचर कैसे बने तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में कोई सवाल है, तो पूछे | हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. सरकारी टीचर के लिए क्या उम्र सीमा है ?

उतर :- सरकारी टीचर के लिए अलग अलग जगहों पर अलग अलग उम्र सीमा होती है |

Q. सरकारी टीचर का सैलेरी कितनी होती है ?

उतर :- सरकारी टीचर का सैलेरी 9300 से 70000 तक हो सकती है, ये आपके राज्य पर भी निर्भर करता है |

Q. क्या सरकारी टीचर के लिए TET का एग्जाम जरुरी है ?

उतर :- जी हाँ, आप बिना TET के एग्जाम के सरकारी टीचर नही बन सकते है |

ये भी पढ़े :- 

IAS कैसे बने 

पुलिस कैसे बने 

SI कैसे बने 

रैपिडो में बाइक कैसे लगाए 

Post a Comment

0 Comments