Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

IAS (आईएएस) कैसे बने पूरी जानकारी | How to become An IAS

दोस्तों हर एक स्टूडेंट का सपना होता है, वो अपने जीवन में कोई अच्छा जॉब करे या लाइफ में अच्छा से सेटल हो इसलिए वो चाहता है, वो डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, या कोई बड़ा इन्सान बने | लेकिन बहुत सारे ऐसे भी लोग है, जिनका सपना होता है, वो IAS बने | आइएस भारत के सबसे पावरफुल जॉब मानी जाती है |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप आईएएस कैसे बने | इसका तैयारी कैसे करे, क्या योग्यता होती है, ऐज लिमिट क्या होता है, तो चलिए शुरू करते है, और जानते है इसके बारे में |

IAS- kaise-bane


आईएएस क्या होते है ?

IAS का मतलब INDIAN ADMINISTRATIVE SERVICE (भारतीय प्रशासनिक सेवा ) होता है, इसके अंतर्गत जितने भी हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट होते है, जैसे: कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, DM, forest कमिश्नर आदि ये सब आते है |

IAS (आईएएस) बनने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होता है ?

दोस्तों IAS बनने के लिए आपको सबसे पहले 12वी ( ART, SCIENCE, COMMERCE ) से पास करना है, उसके बाद आपको ग्रेजुएशन करना है, आप किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन कर सकते है, या आप अगर लास्ट इयर में भी है, तो आप ये फॉर्म भर सकते है |

या फिर आपने BA, B.COM ,B. TECH, BSC, BBA BCA जैसे कोई भी डिग्री किये है, तो इसके लिए इलिजिबल है |

IAS (आईएएस) बनने के लिए योग्यता

सबसे पहले आपका ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए, साथ ही आईपीएस और आईएस बनने के लिए कैंडिडेट को इंडिया का सिटीजन होना जरुरी है, लेकिन इसके अलावा अगर IFS, IRS आदि बनना है, तो कैंडिडेट अगर भूटान, पाकिस्तान, नेपाल से माइग्रेट हुआ है, तो भी कोई दिक्कत नही है |

IAS (आईएएस) बनने के लिए उम्र क्या होता है ?

दोस्तों उम्र के लिए आपके caste के केटेगरी पर निर्भर करता है, कि आपका उम्र कितना होना चाहिए चलिए निचे जानते है, इसके बारे में |

  • General :- 21 - 32 साल
  • OBC    :- 21 – 35  साल
  • SC/ST  :- 21 – 37 साल

IAS (आईएएस) के लिए कितना एटेम्पट मिलता है ?

दोस्तों बहुत सारे स्टूडेंट के मन में कन्फ्यूजन रहता है, कि हम कितना attempt में एग्जाम को क्लियर कर सकते है, ये भी आपके केटेगरी पर निर्भर करता है, कि आपको कितना attempt मिलेगा तो चलिए जानते है | दोस्तों attempt का मतलब होता है, कि आप एग्जाम दिए हो और क्लियर नही हुआ है |

👉 DSP कैसे बने 

👉 क्रिकेटर कैसे बने पूरी जानकारी 

अगर आप सिर्फ फॉर्म फिल करके एग्जाम नही दिए हुए है, तो आपका attempt काउंट नही होगा |

  • General 6
  • OBC    9
  • SC/ST  37 साल पुरे होने तक

IAS (आईएएस) के लिए एग्जाम पैटर्न क्या होता है ?

दोस्तों IAS का एग्जाम UPSC द्वारा संचालित किया जाता है, इसमें आपका 3 स्टेज होता है |

Prelims : इसमें 2 पेपर होता है,  (i) General study (ii) CSAT यह दोनों 200, 200 मार्क्स के होते है, General study में 100 प्रश्न होता है, और CSAT में 80 प्रश्न होते है, दोनों के लिए 2, 2, घंटे समय होता है, और ये ऑब्जेक्टिव टाइप का प्रश्न होते है | यह पास करने के बाद ही मैन्स में बैठ सकते है |

Mains : इसमें 9 पेपर होते है, जो की 1750 मार्क्स के होते है, इसमें से 7 पेपर बहुत जरूरी होती है, बाकि का 2 पेपर सिर्फ पास करना होता है |

  1. ESSAY
  2. GS PAPER 1
  3. GS PAPER 2
  4. GS PAPER 3
  5. GS PAPER 4
  6. HINDI / OTHER LANGUAGE
  7. BASIC ENGLISH PAPER
  8. OPTIONAL SUBJECT 1
  9. OPTIONAL SUBJECT 2

Interview : दोस्तों इन दोनों के बाद आपको इंटरव्यू क्लियर करना होता है, इसमें आपके बात करने के तरीके, बैठने के तरीके , सोचने के तरीके आदि चेक किया जाता है, यह 30 – 45 मिनट का होता है |

IAS (आईएएस) के लिए फॉर्म कब निकलता है ?

IAS के लिए आपको UPSC का फॉर्म भरना पड़ता है, जो की फेब्रुअरी से मार्च तक आ जाता है, इसमें आपको GENERAL / OBC / के मेल स्टूडेंट के लिए 100 रुपया होता है, बाकि FEMALE/ SC/ST के लिए फ्री होता है फॉर्म भरने के बाद |

  • PRELIMS एग्जाम मई / जून महीने में हो जाता है, और जुलाई तक इसका रिजल्ट आ जाता है |
  • MAINS एग्जाम सितम्बर महीने तक हो जाता है, और दिसम्बर में रिजल्ट आ जाता है | उसके बाद आपका इंटरव्यू होता है, और सिलेक्शन हो जाता है |

IAS (आईएएस) का ट्रेनिंग कैसे होता है ?

दोस्तों जब आप सब कुछ पास करने के बाद training के लिए जाते है, तो आपको वहां क्या क्या सिखाया जाता है, तथा कैसे दिन गुजरता है, उसके बारे में जानते है, भारत में LBSNAA ( लाल बहादुर शाश्त्री नेशनल अकैडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन  ) एक प्रमुख्य ट्रेनिंग सेण्टर है, तो चलिए जानते है, यहाँ कैसे ट्रेनिंग होता है |

  • यहाँ सभी ऑफिसर को 5 बजे तक उठना होता है, फिर उसके बाद आपको 5 : 30 से  5 : 45 तक फ्रेश होना होता है |
  • उसके बाद ट्रैक शूट पहन कर सभी ऑफिसर को होलो ग्राउंड पहुचना होता है, वहाँ आपको 1 घंटे तक कई तरह के व्यायाम करवाए जाते है |
  • इसके बाद सभी ऑफिसर अपने हॉस्टल पहुचते है, और फिर चाय पीते है, और अपना बाकी का कार्य पूरा करते है |
  • सुबह 8: 30 में सभी ऑफिसर कर्मशिला बिल्डिंग नास्ता के लिए जाते है | इसी बिल्डिंग में लाइब्रेरी भी है |
  • नास्ता के बाद सभी ऑफिसर ज्ञानशिला बिल्डिंग कि तरफ जाते है, जहाँ सभी प्रकार के पढाई होती है |
  • यहाँ 9:30 बजे सुबह से लेकर 2 : 00 बजे दोपहर तक पढाई होती है, इसके बिच टी ब्रेक भी होता है, 2 बजे दोपहर में लंच होता है |
  • फिर 3 बजे से 4 बजे तक क्लास होती है, फिर उनलोगों की क्लास खत्म होती है |
  • अब ECM की क्लास होती है इसमें कुल 15 आप्शन होते है, आपको 1 चुनना होगा और फिर उसका क्लास अटेंड करना है |
  • इसके बाद आपकी छूटी होती है, और आप हॉस्टल जाते है, फिर आप कपडे बदलकर जिम जाते है |
  • gym करने के बाद अधिकतर ऑफिसर कुछ देर आराम करके बाहर चाय पिने जाते है |
  • रात के 8 बजे सभी को डिनर के लिए जाना होता है, फिर वापस आकर आराम करते है |

IAS (आईएएस) बनने के बाद कितना सैलेरी होती है ?

दोस्तों जब आप इतने मेहनत के बाद एक IAS ऑफिसर बन जाते है, तो आप जरुर सोचते होंगे कि आपका SALARY कितना होती है, तो ये आपके पोस्ट पर DEPEND करता है, कि आपका SALLERY कितना होगा | इनकी सैलेरी अलग अलग होती है, ये निर्भर करता है, कि आपका रैंक कितना है |

जैसे DM स्केल पे 50 हजार से 1.5 लाख तक होता है, मंत्री के सचिव या विभाग के सचिव को 1 से 2 लाख, चीफ सेक्रेट्री को 2 लाख और कैबिनेट सेक्रेटरी को 2.5 लाख | इसके साथ ही आपको और भी बहुत सारी सुविधाए मिलती है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि IAS कैसे बने तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कोई सवाल है, तो जरुर पूछे | हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. IAS बनने के लिए कम से कम क्वालिफिकेशन होना चाहिए |

उतर :- IAS बनने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएशन होना चहिये अगर आप फाइनल इयर में है, तो भी आप अप्लाई कर सकते है |

Q. IAS का एग्जाम कौन करवाता है ?

उतर :- IAS का एग्जाम UPSC द्वारा संचालित किया जाता है |

Q. IAS के अंतर्गत कौन कौन से पोस्ट आते है ?

उतर :- IAS के अंतर्गत कलेक्टर , डीएम, डिप्टी कलेक्टर .... आदि |

ये भी पढ़े :-

👉 जानिए पटना वाले खान सर का जीवनी

Rapido में बाइक कैसे लगाए 

डॉक्टर कैसे बने पूरी जानकारी 

जूस कि दुकान कैसे खोले 

Instagram से पैसा कैसे कमाए 

Post a Comment

0 Comments