Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

डीएसपी (DSP) कैसे बने पूरी जानकारी | DSP kaise bane

दोस्तों हम से बहुत सारे लोगो का यह सपना होता है, कि वो पुलिस बनकर देश कि रक्षा करे और साथ ही अपना नाम रोशन करे, कुछ लोग IAS बनना चाहते है, कोई SI बनना चाहता है, तो कोई अपने राज्य के पुलिस स्तर पर काम करना चाहते है, लेकिन दोस्तों अगर आपका सपना एक डीएसपी (DSP) बनना है तो आज के इस पोस्ट में हम इसी के बारे में जानेंगे |

डीएसपी (DSP) बनना अपने आप में एक गर्व कि बात है, इसलिए आज मै आपको डीएसपी से सम्बंधित सारी जानकारी देने वाला हूँ, तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है डीएसपी (DSP) कैसे बने |


डीएसपी (DSP) क्या होते है?

DSP का फुल फॉर्म डिप्टी सुपरटेंडेंट ऑफ़ पुलिस होता है, इसको हिंदी में पुलिस उपाधीक्षक कहते है, यह एक राज्य स्तरीय पुलिस ऑफिसर होते है, यह राज्य के कल्याण और सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए क़ानूनी तरीके से अपना कार्य करते है, यह पद SP (सुपरटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) के निचे का पद होता है |

डीएसपी (DSP) के कंधे पर 3 स्टार होता है, कई जगह डीएसपी को ACP (असिस्टेंस कमिशनर ऑफ़ पुलिस) भी बोलते है, एक DSP को SP और राज्य सरकार के आर्डर को फॉलो करना होता है |

डीएसपी (DSP) का कार्य क्या होता है?

  • डीएसपी का कार्य अपने एरिया में लॉ एंड आर्डर को मेन्टेन करता है |
  • एक डीएसपी गस्त यानि पहरा देना का कार्य भी करता है |
  • यह हो रहे क्राइम को रोकने में मदद करते है |
  • इनको SP के ऑर्डर को फॉलो करना होता है |

डीएसपी (DSP) बनने के लिए योग्यता

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए (भारत में जन्म होना जरुरी है)
  • आपको किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन करना होगा |
  • ग्रेजुएशन आप किसी भी स्ट्रीम से कर सकते है, साथ ही इसमें आपका कोई परसेंटेज जरुरी नही है |

डीएसपी बनने के लिए उम्र

एक डीएसपी (DSP) बनने के लिए उम्र निर्धारण आपके कास्ट पर निर्भर करता है, तो चलिए जानते है इसके बारे में |

  • जनरल केटेगरी : 21 -40 वर्ष
  • OBC केटेगरी : 21 – 45 वर्ष
  • SC/ST केटेगरी : 21 – 45 वर्ष
  • PWD : 21 -55 वर्ष

डीएसपी बनने के लिए फिजिकल रिक्वायरमेंट्स

एक डीएसपी बनने के लिए आपका शारीरिक फिट रहना भी जरुरी है, तो चलिए जानते है डीएसपी बनने के लिए फिजिकल रिक्वायरमेंट्स क्या है ?

  • पुरुष उमीदवार कि लम्बाई 168 cm होनी चाहिए |
  • एक महिला उमीदवार के लिए लम्बाई 155 cm चाहिए |
  • अनुसूची जनजातियाँ के लिए लम्बाई में 5 cm तक छुट मिलता है |
  • पुरुष के लिए सीना बिना फुला 84cm और फुलाकर 89 cm तक होनी चाहिए |
  • सीना महिलाओ के लिए लागू नही होता है |

डीएसपी (DSP) बनने के लिए एग्जाम पैटर्न

चूँकि डीएसपी का पद राज्य सरकार के अंतर्गत आता है, इसलिए इसका एग्जाम राज्य के द्वारा ही संचालित कराया जाता है, जैसे उत्तर प्रदेश के लिए UPPSC मध्य प्रदेश के लिए MPPSC, बिहार के लिए BPSC और उत्तराखंड के लिए UKPSC  तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

👉 सरकारी टीचर कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 IAS कैसे बने पूरी जानकारी 

Prelims exam (प्रेलीम्स):- इस एग्जाम में 2 पेपर होते है, General studies I & ii दोनों 200 -200 मार्कस के होते है, जिसको पास करके आप आगे का एग्जाम दे सकते है | जिसमे जनरल स्टडी ii सिर्फ पास करने के लिए होता है, इसमें अगर आपका 33% मार्कस भी रहता है, तो आप आगे जा सकते है |

Mains (मैन्स): इस एग्जाम में आपका 8 पेपर होता है, जिसको पास करके आप आगे इंटरव्यू के लिए जा सकते है |

  • General Hindi: - 150 मार्क्स 
  • Essay: - 150 मार्क्स
  • General studies-I - 200 मार्क्स
  • General studies-ii - 200 मार्क्स
  • General studies-iii - 200 मार्क्स
  • General studies-iv - 200 मार्क्स
  • Optional-i  - 200 मार्क्स
  • Optional-ii – 200 मार्क्स

Interview: जब आप दोनों एग्जाम पास कर लेते है, तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जीसको पास करके आप एक डीएसपी (DSP) बन सकते है |

नोट :- कई बार अगर आप एक देश के लिए अच्छा सपोर्ट खेलते है, तो आपको डीएसपी (DSP) बना दिया जाता है, जैसे हिमा दास असाम के लिए महिला डीएसपी बनी | यह सरकार के उपर निर्भर करता है |

डीएसपी (DSP) को मिलने वाले सुविधा

  • जैसे ही आप एक डीएसपी (DSP) बनते है, तो आपको एक 4 पहिया वाला गाड़ी मिलता है |
  • आपके घर के लिए एक गार्ड 24 घंटा मौजूद होगा |
  • आपको एक पर्सनल कुक और एक घर कि रखवाली करने वाला मिलता है |
  • आपके रखवाली के लिए 3 pso मौजूद रहेंगे |
  • आपको एक फ्री टेलीफोन मिलता है |
  • आपको रहने के लिए एक घर मिलता है |
  • अगर आपका शादी हो गया है, तो आपको कुछ होता है, तो आपके पत्नी को पेंशन भी मिलता है |

डीएसपी (DSP) का सैलेरी कितना होता है

जैसे कि आपको ऊपर मैंने बतया है, यह एक राज्य के आधारति नौकरी है, इसलिए हर राज्य का सैलेरी अलग अलग होता है, एक एवरेज बात कि जाए तो आपको 53 हजार से लेकर 70 हजार के करीब शुरुवाती सैलेरी होती है, लेकिन जैसे जैसे आप पुराना होते जाते है, यह काफी बढ़ जाता है |

डीएसपी (DSP) के बारे में रोचक तथ्य

  • डीएसपी का पद 1876 में स्वदेशीकरण कि निति लागू होने के बाद लाया गया था |
  • लार्ड कोर्नवालिस ने डीएसपी का शुरुवात क्या था |
  • भारत का प्रथम महिला डीएसपी शकुन्तला वहिस्ता थी |
  • यह पोस्ट अंग्रेजो के द्वारा लाया गया था |

डीएसपी (DSP) का तैयारी कैसे करे

दोस्तों एक डीएसपी बनना उतना आसान नही है, जितना हर कोई सोचता है, आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी तो चलिए जानते है, डीएसपी का तैयारी कैसे करे |

  • सबसे पहले आप 12वी अच्छे से पास करे |
  • जब आप ग्रेजुएशन में एडमिशन ले तो पहला साल से ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी संस्था से जुड़कर पढाई करे |
  • जनरल स्टडीज से काफी ज्यादा सवाल पूछे जाते है, इसलिए अभी से ही इसका एक नोटबुक बना ले |
  • अपने फिजिकल फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे, रोज सुबह टहले या ऐसा व्यायाम करे जिससे हाइट बढे |
  • अपने राइटिंग को बेहतर बनाए |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा डीएसपी कैसे बने (DSP kaise bane) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और हमसे जुड़े रहने के लिए निचे टेलीग्राम लिंक पर क्लीक करे |

FAQ

Q. DSP का फुल फॉर्म क्या होता है?

उतर : DSP का फुल फॉर्म डिप्टी सुपरटेंडेंट ऑफ़ पुलिस होता है, इसको हिंदी में पुलिस उपाधीक्षक कहते है |

Q. डीएसपी का सैलेरी कितना होता है?

उतर :- एक DSP का सैलेरी 53 हजार से लेकर 70 हजार के करीब शुरुवाती सैलेरी होती है, या आपके राज्य पर निर्भर करता है |

Q. क्या 12 वी के बाद डीएसपी बन सकते है?

उतर :-- नही आपको इसके लिए ग्रेजुएशन करना होगा |

ये भी पढ़े :-


Post a Comment

0 Comments