Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

सब इंस्पेक्टर (SI) कैसे बने [2024] | Sub inspector kaise bane

 दोस्तों हर कोई चाहता है, कि वो एक अच्छी नौकरी करे, इसलिए वो अलग अलग फील्ड में जाते है, कोई IAS बनता है, कोई डॉक्टर बनता है, कोई किसी और फील्ड में जाता है, बहुत सारे ऐसे भी लोग है, जो चाहते है वो सैनिक लाइन में जाए |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि सब इंस्पेक्टर कैसे बने | तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, सब इंस्पेक्टर si kaise bane |

sub-inspector-kaise-bane


सब इंस्पेक्टर (SI) क्या है ?

सब इंस्पेक्टर (SI) को हिन्दी में उप निरीक्षक कहते है, सब इंस्पेक्टर का कार्य पुलिस कर्मियों और पुलिस चौकियो का देख रेख करना और साथ ही कोई भी जांच प्रताल करना है | अगर कोई शिकायत आता है, तो उसके बारे में जाँच करना और उसपर एक्शन लेना है |

इसके अलावा किसी भी अपराधी को पकड़ना और स्टाफ पर ध्यान रखना ये सारी चीजे सब इंस्पेक्टर (SI) का काम होता है |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए क्वालिफिकेशन

इसके लिए दोस्तों सबसे पहले आपको 12वी का पढाई करना है, उसके बाद आपको आपको ग्रेजुएशन का पढाई करना बहुत जरूरी है, आपको भारत के किसी भी कॉलेज ( जिसका सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो ) से ग्रेजुएशन करना पड़ेगा, उसके बाद आप इसका तैयारी कर सकते है |

साथ ही दोस्तों आपको ये ध्यान देना है, कि आपको ग्रेजुएशन में 50 % लाना जरुरी है, ताकि आप इसके लिए eligible हो सके | साथ ही कैंडिडेट को भारतीय होना जरूरी है |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए उम्र

दोस्तों सब इंस्पेक्टर बनने के लिए हर राज्य में उम्र निर्धारित होता है, बिना उम्र के आप फॉर्म फिल नही कर सकते है, और साथ ही ये आपके जाती के कटेगरी पर निर्भर करता है | तो चलिए जानते है, सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए उम्र |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है |

  • SC / ST कैंडिडेट के लिए 5 वर्ष कि छूट दी जाती है |
  • OBC कैंडिडेट के लिए 3 वर्ष कि छुट दी जाती है | 

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए फिजिकल रिक्वायरमेंट्स

दोस्तों SI बनने के लिए पढाई के साथ साथ फिजिकल चीजे भी जरूरी होती है, जो कि लडको और लडकियों दोनों के लिए अलग अलग होता है, तो चलिए जानते है, सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए फिजिकल रिक्वायरमेंट्स के बारे में |

MALE

  •  Height  : 167.5 CM
  •  Chest   : 81- 86 CM

FEMALE

  •  Height  : 152.4 cm
  •  Chest   : N/A

इसके अलावा हर राज्य के हिसाब से रनिंग भी होता है, ये निर्भर करता है, आप किस राज्य के है |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए एग्जाम पैटर्न

बहुत सारे लोग है, जो इसके एग्जाम पैटर्न या सिलेबस के बारे में जानना चाहते है, तो इसलिए दोस्तों मै आपको इसके सिलेबस के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ |

For Technical

अगर आप टेक्निकल फील्ड से है, तो इसमें आपको 100 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए जाते है, जिसके लिए आपको पूरा 2 घंटा का समय दिया जाता है | इसमें नेगेटिव मार्किंग नही की जाती है |

  • Physics : 33 मार्क्स
  • Chemistry : 33 मार्क्स
  • Maths   : 34 मार्क्स

For Non - Technical

इसमें आपको 200 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते है, जिसके लिए 3 घन्टे का समय दिया जाता है, इसमें किसी भी तरह के नेगेटिव मार्किंग नही की जाती है |

  • Hindi :   70 मार्क्स
  • English : 30 मार्क्स
  • Maths :  30 मार्क्स
  • General knowledge : 70 मार्क्स

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का प्रोसेस

दोस्तों सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए आपको एक प्रोसेस से गुजरना होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए लिखित एग्जाम

सबसे पहले अगर आप इसके लिए eligible है, तो आपको लिखित एग्जाम देने होंगे, इसमें आपको पास होना जरूरी है, तभी आप आगे का स्टेप पार कर पाएंगे |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जब स्टूडेंट रिटेन एग्जाम को पास कर लेता है, तो अब बारी आती है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का | इसमें आपको अनिवार्य डॉक्यूमेंट को ले जाकर उसकी जाँच करानी पड़ती है |

सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए फिजिकल टेस्ट

इसके बाद आपकी फिजिकल टेस्ट होता है, जिसमे आपकी चेस्ट, रनिंग, .. आदि का टेस्ट होता है |  इसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है |

प्रमोशन से सब इंस्पेक्टर (SI) कैसे बने |

प्रमोशन से SI बनने के लिए आपको काफी समय लग जाता है, अगर आप कांस्टेबल के पद पर है, तो इसके बाद आपको हेड कांस्टेबल बनना पड़ेगा, फिर आपको ASI बनना पड़ेगा, इसके बाद आपको SI का पद मिलता है, जो कि काफी समय लग जाता है, साथ हि ये आपको परफॉरमेंस पर निर्भर करता है |

सब इंस्पेक्टर (SI) कि सैलेरी क्या है ?

जब आप इतना सारा टेस्ट और मेहनत के बाद एक SI बनते है, तो आप भी सोच रहे होंगे कि आपको पैसा कितना मिलेगा, तो दोस्तों मै  आपको बता दूँ, कि ये आपके राज्य के उपर निर्भर करता है, लेकिन एक औसतन बात कि जाये तो इसमें आपको 42000 के करीब सैलेरी होती है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट मे आपने सिखा कि सब इंस्पेक्टर (SI) कैसे बने (si kaise bane) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे और हमसे जुड़े रहने के लिए हमे Instagram और Facebook पर जरुर फॉलो करे |

FAQ 

Q. SI के लिए कौन सा एग्जाम दे ?

दोस्तों आप जिस राज्य के फॉर्म भरना चाहते है, उसके ऑफिसियल साईट पर जाकर देख सकते है, वहां vacancy आती रहती है |

Q. ASI क्या होता है ?

उतर : ASI मतलब असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर , SI से निचे का पद होता है, आप इसके बाद SI बन सकते है |

Q. SI बनने के लिए कौन सा बुक पढ़े ?

उतर : दोस्तों ये आपके टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फील्ड पर निर्भर करता है,

ये भी पढ़े :- 

Post a Comment

0 Comments