Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

क्रिकेटर कैसे बने पूरी जानकारी | Cricketer kaise bane

दोस्तों इस पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको एक छोटी सी कहानी सुनाता हूँ, बात 5 नवम्बर 1988 की है, एक वकील जिनका नाम प्रेम कोहली है,उनके घर पर एक बच्चा जन्म लेता है, उनके पिता उन्हें 9 साल कि उम्र में दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला कराते है, और उन्हें राजकुमार शर्मा के निगरानी में ट्रेनिंग दी जाती है |

वो बच्चा अपने कड़ी मेहनत और साहस से आज पुरे दुनिया में मशहूर है, और वो एक अलग ही पहचान बना चूका है, दोस्तों मै किसी और का नही अपना विराट कोहली का बात कर रहा हूँ, दोस्तों बचपन में हर किसी का सपना होता है, वो एक क्रिकेटर बने, जैसे  जैसे हम बड़े होते है, हालात के हिसाब से अपने अपने फील्ड में जाते है |

और अगर हम क्रिकेटर नही बन पाते है, तो हम उसे देखकर एन्जॉय करते है, दोस्तों अगर आपका भी सपना है, की आप एक क्रिकेटर बने | तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे cricketer kaise bane |



क्रिकेटर क्या होते है ?

क्रिकेटर का मतलब होता है, वो इन्सान जो क्रिकेट खेलता हो, क्रिकेट खेलने का मतलब ये नही की सिर्फ वो बैटिंग करता हो, क्रिकेटर उस इन्सान को भी बोलते है, जो बैटिंग, बल्लिंग, कीपिंग, फील्डिंग आदि करता हो | अलग अलग क्रिकेटर अलग अलग लीग में महारथ हासिल किये होते है |

कोई टी-20 का मास्टर होता है, जैसे सूर्य कुमार यादव, तो कोई टेस्ट का मास्टर होता है, जैसे पुजारा तो कोई हर लीग में अच्छा करते है, जैसे विराट कोहली | क्रिकेट देखना जितना आसान होता है, खेलना उतना ही कठिन होता हैं, हर साल सैकड़ो क्रिकेटर को मौका मिलता है, उनमे से कुछ अच्छा करके देश के लिए खेलते है, तो किसी के अभ्यास में कमी रह जाती है, तो वो फिर से कोशिश करते है |

क्रिकेटर बनने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन

दोस्तों बहुत सारे स्टूडेंट का यह सवाल होता है, की एक क्रिकेटर बनने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, हमारे समाज में बहुत सारा अफवाह चलता है, लेकिन दोस्तों अगर आपको एक सही जानकारी दी जाए तो क्रिकेट खेलने के लिए आपको एजुकेशन क्वालिफिकेशन से कोई मतलब नही है |

👉 IPL टीम पैसा कैसे कमाती है ?

👉 जानिये रिंकू सिंह के कठिन जीवन के बारे में 

👉 जानिए इशान किशन का जीवन परिचय  

अगर आप देखेंगे तो बहुत सारे ऐसे क्रिकेटर ऐसे मिलेंगे जो सिर्फ 12वी किये है, और आज वो पुरे दुनिया पर राज करते है, जैसे सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली ......आदि | क्रिकेटर के लिए उनका मुख्य हथियार उनका खेल प्रदर्शन होता है, अगर आप उसपर फोकस करेंगे तो आपका सब कुछ सही से हो जायेगा |

क्रिकेटर बनने के लिए एकेडमी चुने

जिस तरह आपको एक IAS बनने के लिए स्कूल जाना जरूरी होता है, उसी तरह एक सफल क्रिकेटर बनने के लिए आपको एकेडमी ज्वाइन करना ही होगा, अगर आपको एक क्रिकेटर बनना है, तो आपको कम उम्र से ही एकेडमी ज्वाइन कर लेनी चाहिए, एकेडमी ज्वाइन करने का सही उम्र 9 साल होता है |

अगर आप अपने बच्चे को एक क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते है, तो आपको कम उम्र में ही उनको एकेडमी में दाखिला दिलवाना चाहिए | बहुत सारे लोग सोचते है कि 18 साल के बाद क्रिकेटर कैसे बने ? तो मै आपको बता दूँ, अगर आप इस उम्र में एकेडमी ज्वाइन करते है, तो आपके पास ज्यादा समय नही रहेगा और आपके सफल होने का चांस कम हो जाता है |

एकेडमी ज्वाइन करने के फायदे

  • वहां आपको एक टीचर के रूप में कोच मिलेंगे जो आपको बारीकी से चीजो को समझायेंगे |
  • वहां आपको एक क्रिकेट का माहौल मिलेगा, जिससे आपको क्रिकेटर बनने में आसानी होगी |
  • एकेडमी में क्रिकेट के हर एक तथ्य को समझाया जाता है |
  • वहां आपके स्किल को पहचाना जाता है, कि आप किस क्षेत्र में अच्छा करेंगे यानी बालिंग या बैटिंग |
  • अगर आप एकेडमी में रहते है, तो आपको तरह तरह के टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलता है, जिससे आप जल्दी सीखते है |
  • एकेडमी में आपको हर प्रकार के स्टूडेंट मिलेगे बड़े छोटे, आपको आपको अपना अनुभव बताएँगे जिससे आपको काफी हेल्प मिलेगा |

भारत के प्रमुख्य क्रिकेट एकेडमी

दोस्तों देश के अलग अलग राज्य में बहुत अच्छा एकेडमी देखने को मिलता है, जहाँ आपको क्रिकेट का सम्पूर्ण जानकारी मिलता है, तो चलिए जानते है, भारत के 10 सबसे अच्छी क्रिकेट एकेडमी के बारे में |

  • Karnataka institute of Cricket    Banglore
  • National Cricket Academy          Banglore
  • Sehwag cricket academy             Jhajjar
  • Madan lal cricket academy        Delhi
  • Jaipur cricket academy               Jaipur
  • National school of cricket          Dehradun
  • VB Cricket Academy                   Chennai
  • Vengsarkar Cricket Academy     Mumbai
  • L.B Shastri Cricket Acedemy      Delhi
  • Sonnet Cricket Club                   Delhi

क्रिकेटर बनने के लिए फिटनेस

आपने देखा होगा एक क्रिकेट को कई कई घंटे फील्ड पर रहकर बाल्लिंग, बैटिंग, फील्डिंग,.... आदि करना होता है, कई बार धुप में , शर्दी में, फील्ड पर रहकर खेलना होता है, और हमेशा इधर उधर भागना पड़ता है, इसलिए दोस्तों अगर आपको एक अच्छा क्रिकेटर बनना है, तो आपको अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा |

आपने देखा होगा, हमेश इंडिया टीम में प्लेयर को इंजरी का सामना करना पड़ता है, कई इंजुरी फिटनेस की वजह से भी होता है, इसलिए दोस्तों आपको अपने गाइड के हिसाब अपने फिटनेस को बानाना चाहिए, तभी आप एक बेहतर क्रिकेटर बन सकते है |

दुनिया के 10 बेस्ट फिटनेस वाला खिलाड़ी

  • विराट कोहली
  • रविन्द्र जडेजा
  • आंद्रे रुस्सेल
  • डेविड वार्नर
  • रशीद खान
  • स्टीव स्मिथ
  • ट्रेंट बौल्ड
  • जेम्स एंडरसन
  • पैट कमिंग
  • फैफ डू प्लेस्सि

क्रिकेटर बनने में कितना खर्च आता है

दोस्तों अगर आप क्रिकेटर बनने के लिए कोई एकेडमी ज्वाइन करते है, तो आपको वहां फी देनी होगी, अगर कोई फ्री क्रिकेट एकेडमी होती है, तो आपको वहां फी नही देनी होगी, लेकिन मेरे हिसाब से सारे पेड होते है, अगर आप वहां रहकर क्रिकेट सीखते है, तो आपको अलग फी देनी होगी |

अगर आप रोज आते जाते है, तो आपको वहां अलग फी देनी होगी, इसका कोई कोर्स नही है, जिससे की आपको अंदाजा लगे, लेकिन दोस्तों आपको इसमें पैसा खर्च करना होगा, जैसे जैसे आप टूर्नामेंट खेलते जायेंगे आपको वहां से पैसा भी मिलता है, जिससे आपको आगे कोई दिक्कत नही होगी |

इंडिया टीम में सिलेक्शन का प्रोसेस

दोस्तों कोई भी क्रिकेटर सीधे टीम इंडिया में नही खेलता है, इसके लिए वो पहले और भी टूर्नामेंट खेल चूका होता है, तो चलिए स्टेप बाई स्टेप समझते है, कि इंडिया टीम में आप कैसे जा सकते है |

स्कूल लेवल पर क्रिकेट खेले :- दोस्तों जब भी आप क्रिकेट खेलना शुरू करते है, तो आप सबसे पहले अपने स्कूल यानि एकेडमी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, कई खिलाडी एकेडमी से आईपीएल तक पहुच जाते है, इसलिए दोस्तों जब आप एकेडमी लेवल पर अच्छा क्रिकेट खेलते है, तो आपको आगे का द्वार खुलता है |

डिस्ट्रिक लेवल पर क्रिकेट खेले :- दोस्तों जब भी आप कही अच्छा क्रिकेट खेलते है, तो आपके ऊपर वाले आप पर नजर रखते है, इसलिए जब आप अपने डिस्ट्रिक लेवल पर क्रिकेट खेलते है, तो आपको आगे यानि स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलता है, इसलिए दोस्तों आपको जी जान से मेहनत करना होगा, क्योकि इसमें 11 खिलाड़ी खेलते है, और सबको आगे बढ़ना होता है, इसलिए दोस्तों आपको लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा |

स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेले :- दोस्तों यह एक अहम् हिसा होता है, जिससे आपका आगे का द्वार खुलता है, इसलिए दोस्तों इसमें आपको बहुत मेहनत करना होगा, जिससे आपका आगे रांझी ट्राफी या फिर आईपीएल के लिए सिलेक्शन हो, क्योकि इसके बाद आपका चयन निश्चित है, और आप ये हर साल देखते होंगे |

रांझी ट्राफी/आईपीएल खेले :-  आप हर साल देखते है, जो क्रिकेटर रांझी ट्राफी या आईपीएल में अच्छा करता है, उसका भारतीय टीम में चयन निश्चित है, इसलिए दोस्तों आपको जब भी ये खेलने का मौका मिले आप इसमें अपना 100% दे, ताकि आपका सिलेक्शन जल्द हो |

क्रिकेटर का सैलेरी कितना होता है ?

दोस्तों जो भी भारतीय खिलाडी है, उनको 4 ग्रेड में बाँटा जाता है, A+, A,B और C | इनके हिसाब से उनका सैलेरी होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

 A+ :- जो खिलाडी इस ग्रेड में आते है, उन्हें 7 करोड़ मिलते है, जैसे :- विराट कोहली, रोहित शर्मा,रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत भुम्रा|

 A :- इस ग्रेड के खिलाडी को 5 करोड़ मिलते है , जैसे :- हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, आश्विन,अक्सर पटेल,रिषभ पन्त |

B :- इस ग्रेड के खिलाडी को 3 करोड़ मिलते है, जैसे :- पुजारा, केल राहुल, मोहमद सिराज, शुभम गिल,सूर्य कुमार यादव |

C :- इस ग्रेड के खिलाडी को 1 करोड़ मिलते है, जैसे :- अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, चहल, इशान किशन, कुलदीप यादव |

दोस्तों ये ग्रेड प्रदर्शन के हिसाब से ऊपर निचे होते रहता है, और उसी के हिसाब से खिलाड़ी को पैसा मिलता है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि क्रिकेटर कैसे बने (cricketer kaise bane)  यानी इंडियन क्रिकेटर कैसे बने | तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे हमसे जुड़े रहने के लिए हमे Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. क्रिकेटर का सैलेरी कितना होता है ?

उतर :- दोस्तों जो भी भारतीय खिलाडी है, उनको 4 ग्रेड में बाँटा जाता है, A+, A,B और C | इनके हिसाब से उनका सैलेरी होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

 A+ :- जो खिलाडी इस ग्रेड में आते है, उन्हें 7 करोड़ मिलते है, जैसे :- विराट कोहली, रोहित शर्मा,रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत भुम्रा|

 A :- इस ग्रेड के खिलाडी को 5 करोड़ मिलते है , जैसे :- हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, आश्विन,अक्सर पटेल,रिषभ पन्त |

B :- इस ग्रेड के खिलाडी को 3 करोड़ मिलते है, जैसे :- पुजारा, केल राहुल, मोहमद सिराज, शुभम गिल,सूर्य कुमार यादव |

C :- इस ग्रेड के खिलाडी को 1 करोड़ मिलते है, जैसे :- अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, चहल, इशान किशन, कुलदीप यादव |

दोस्तों ये ग्रेड प्रदर्शन के हिसाब से ऊपर निचे होते रहता है, और उसी के हिसाब से खिलाड़ी को पैसा मिलता है |

Q. आईपीएल कैसे खेले ?

उतर :- दोस्तों आईपीएल में ऑक्शन होता है, जिसमे हर खिलाडी के पूर्व प्रदर्शन के हिसाब से ख़रीदा जाता है, अगर आपको आईपीएल में खेलना है, तो आपको अपने स्टेट लेवल और अगर रांझी ट्राफी में खेल रहे है, तो वहां जी जान से मेहनत करना होगा | जिससे आपको कोई टीम खरीदेगी |

Q. क्रिकेटर बनने का उम्र क्या है ?

उतर :- दोस्तों जैसा की मै आपको बताया हु, अगर आपको क्रिकेट खेलना है, तो आपको जल्द से जल्द एकेडमी ज्वाइन करना चाहिए, क्रिकेट खेलने का कोई उम्र नही होता है, आप जितना जल्द से जल्द खेलना शुरू कर दे तो आपके पास ज्यादा से ज्यादा मौका रहता है |

ये भी पढ़े :-

👉 जज कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 वकील कैसे बने 

👉 डॉक्टर कैसे बने 

👉 पायलट बनने का सम्पूर्ण जानकारी 

👉 सिविल इंजिनियर कैसे बने 

Post a Comment

0 Comments