![]() |
ishan-kishan-biography-in-hindi |
नाम | ईशान प्रणव कुमार पाण्डेय किशन |
उपनाम | ईशान किशन |
जन्म तिथि | 18 जुलाई 1998 |
जन्म स्थान | पटना बिहार |
उम्र | 25 |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पिता का नाम | प्रणव कुमार पाण्ड्य |
माता का नाम | सुचित्रा सिंह |
आईपीएल टीम | मुंबई इंडियन |
बैटिंग स्टाइल | लेफ्ट हैण्ड |
t20 डेब्यू | 14 मार्च 2021 बनाम इंग्लैंड |
odi डेब्यू | 18 जुलाई बनाम श्रीलंका |
घरेलु टीम | झारखण्ड |
पहली आईपीएल | गुजरात लायंस |
ईशान किशन का जन्म और पालन पोषण
ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को
बिहार के पटना में हुआ था, इनके पिता का नाम प्रणव पाण्डेय है, जो कि एक बिल्डर है,
इनके माता का नाम सुचित्रा सिंह है, जो कि एक गृहणी है, इनके एक भाई का नाम राज
किशन है | ईशान किशन के क्रिकेट फील्ड में आने के लिए इनके भाई का बहुत बड़ा योगदान
रहा है, क्योकि यह भी एक पूर्व क्रिकेटर भी है |
👉 जानिए 5 छक्को ने कैसे बदली रिंकू सिंह का जीवन
👉 क्रिकेटर कैसे बने पूरी जानकारी
ईशान किशन का जन्म एक सम्पूर्ण परिवार
में हुआ था, शुरू से ही ये क्रिकेट में दिलचस्पी रखते है, ये महेंद्र सिंह धोनी और
एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते है |
ईशान किशन का शिक्षा
ईशान किशन अपना शुरुवाती स्कूली शिक्षा
दिल्ली पब्लिक स्कूल से की, जो कि पटना में स्थित है | इसके बाद इन्होने कॉलेज ऑफ़
कॉमर्स जो कि पटना में है, उसमे दाखिला ली | चुकी इनको क्रिकेट के फील्ड में जाना
था इसलिए इन्होने क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया | और यह बल्लेबाजी और
विकेट कीपर के रूप में काम करने लगे |
ईशान किशन का शुरुवाती जीवन
ईशान किशन शुरुवात से ही एक दिगज
खिलाडी रहे है, हालाँकि ये बिहार से है, लेकिन कुछ मतभेदों के कारण झारखण्ड से
अपना क्रिकेट खेलते है, इशान किशन 2016 -2017 के रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ
273 रन बनाए, जो कि
झारखण्ड के लिए सबसे हाई स्कोर था |
इसके अलावे
विजय हजारे ट्रॉफी में काफी अच्छा स्कोर किये, जिससे ईशान किशन का और मनोबल बढ़ा और
आगे का तैयारी शुरू किया |
ईशान किशन का आईपीएल कैरियर
ईशान किशन के जबरदस्त परदर्शन के बाद
ईशान किशन को आईपीएल में सीट मिल ही गयी,ईशान किशन को 2016 में गुजरात लायंस द्वारा
ख़रीदा गया, इसके बाद 2018 में मुंबई इंडियन द्वारा ईशान किशन को ख़रीदा गया, ईशान
किशन 2020 में मुंबई के लिए हाईएस्ट रन
स्कोरर बने |
ईशान किशन एक ऐसे खिलाडी है, जो युवराज
सिंह के बाद सबसे महंगे खिलाडी साबित हुए, और आज ईशान किशन अन्तर्राष्ट्रीय
क्रिकेट में भी अपना जलवा दिखा रहे है |
इशान किशन का क्रिकेट कैरियर
ईशान किशन के लगागर जबरदस्त परदर्शन के बाद उनको जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिल गयी, इशान किशन 2021 में 14 मार्च को अपना t20 का डेब्यू किया जो कि इंग्लैंड के खिलाफ था |जिसमे उन्होंने 32 गेंदों पर 56 रन बनाये |
इसके बाद 18 जुलाई 2021 को अपना ODI डेब्यू किया जो कि श्रीलंका के खिलाफ था | इसमें उन्होंने 42 गेंदों में 59 रन बनाये | जिससे उनकी लगातार जगह बनी रही |
इसके बाद 12 जुलाई 2023 को अपना टेस्ट डेब्यू किया जो कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ था , इस तरह ईशान किशन एक पूर्ण रूप से भारतीय बल्लेबाज बने |
आपने क्या सिखा ?
दोस्तों आज के इस पोस्ट में अपने पढ़ा ईशान किशन का जीवन परिचय | Ishan kishan biography in hindi | उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे |
FAQ
Q. ईशान किशन का पूरा नाम क्या है ?
उतर :- ईशान किशन का पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पाण्डेय किशन है |
Q. ईशान किशन का जन्म कहाँ हुआ था ?
उतर :- ईशान किशन का जन्म बिहार के पटना में हुआ था |
Q. ईशान किशन के पिता का क्या नाम है ?
उतर :- ईशान किशन के पिता का नाम प्रणव कुमार पाण्ड्य है |
ये भी पढ़े :-
👉 जानिये सिल्वर बॉय अरशद नदीम के बारे में
👉 जानिये कौन है पंकज त्रिपाठी सुपरस्टार
👉 कौन है खान सर लाखो बच्चो का मसीहा
👉 जानिये पॉवर स्टार पवन सिंह के बारे में
0 Comments