![]() |
Arshad-nadeem-ka-jivan-parichay |
नाम | अरशद |
पिता का नाम | मोहम्मद अशरफ |
जन्म तिथि | 2 जनवरी 1997 |
जन्म स्थान | पंजाब जिले के खानेवाल नामक जगह पर |
नागरिकता | पाकिस्तानी |
धर्म | इस्लाम |
शिक्षा | अज्ञात |
भाई बहन | 8 |
पेशा | (जैवलीन थ्रो) भाला फेक |
उम्र | 26 |
माता का नाम | अज्ञात |
आज पूरी दुनिया जहाँ, क्रिकेट और फुटबॉल में बिजी है, वही हमारे देश के नीरज चोपड़ा भाला फेकने के फील्ड में पुरे दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे है, हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन 2023 के (जैवलीन थ्रो) भाला फेकने के मुकाबले में गोल्ड मैडल जीता | उसी कतार में एक खड़ा युवक जो पाकिस्तान से है, उसने अपना पूरा जोश और ताकत दिखाते हुए सिल्वर मैडल तक पंहुचा |
हम
से बहुत सारे लोग उस व्यक्ति का नाम भी नही जानते है, हालाँकि इसके पहले भी
उन्होंने (जैवलीन थ्रो) भाला फेकने के मुकाबले में अपना नाम रोशन कर चुका है, उस
शख्स का नाम है, अरशद नदीम | अरशद नदीम का जीवनी काफी रोचक रहा है, ये बहुत गरीब
परिवार से निकलकर आज पुरे दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहे है, अगर आप भी इस सख्स
के गरीबी से सोहरत के जर्नी के बारे में जानना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में हम
अरशद नदीम का जीवन परिचय (Arshad
Nadeem biography in hindi ) के बारे में जानेंगे |
अरशद नदीम का जन्म और पालन पोषण
अरशद
नदीम का जन्म 2 जनवरी 1997 को पाकिस्तान के पंजाब जिले के खानेवाल नामक जगह पर हुआ था, इनके पिता
का नाम मोहमम्द अशरफ है, जो कि एक मजदुर थे, उनकी माँ एक गृहणी थी | इनका परिवार
काफी बड़ा था, ये भाइयो में तीसरे स्थान पर है, इनके कुल 8 भाई बहन है, चुकी इनका
परिवार एक साधारण परिवार था, इस वजह से इनको इनका बचपन का सारा सुख नही मिल पाया |
👉 जानिये कौन है खान सर (पटना वाले)
👉 जानिये रिंकू सिंह के जीवन परिचय
इनको
बचपन में और भी खेलो में काफी दिलचस्पी रहता था, लेकिन कहते है, न मंजिल अपना
मुशाफिर खुद ढूढ लेती है | बचपन में इनको और भी खेलो में रूचि थी, जैसे डिसकस
थ्रो, बैटमिन्टन, शॉट पुट ..... आदि |
अरशद नदीम का शिक्षा
अरशद नदीम अपना शिक्षा को उस लेवल तक नही ले जा सके, क्योकि इनका परिवार उतना सक्षम नही था, स्कूली शिक्षा के दौरान इनको गेम में काफी दिलचस्पी थी, जैस डिसकस थ्रो, बैटमिन्टन, शॉट पुट ..... आदि, इनका सिचुएशन अच्छा नही होंने के कारण ये अपने शिक्षा को पूरा नही कर पाए, और अपने गेम में ध्यान देने लगे |
अरशद नदीम का शुरुवाती जीवन
अरशद नदीम आज भले ही पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन इनका शुरुवात (जैवलीन थ्रो) भाला फेक से नही हुई थी, शुरू में ये डिसकस थ्रो, बैटमिन्टन, शॉट पुट..आदि में रूचि रखते थे, धीरे धीरे इनकी रूचि (जैवलीन थ्रो) भाला फेकने में होने लगी | इसके पहले इनका रूचि क्रिकेट में भी रही है, इनके गाँव में कोई भी इस गेम को नही जानते थे |
अरशद नदीम का जेवलिन थ्रो में इंटरेस्ट
वैसे
अरशद नदीम का शौक और भी सपोर्ट में रहा, लेकिन एक बार उनके गाँव में भाला फेकने का
परतियोगता हुआ, जिसमे वो प्रथम स्थान पर रहे, उसके बाद उनका रूचि (जैवलीन थ्रो)
भाला फेकने में होने लगी, इस फील्ड में जाने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन नही
था, ना ही इस गेम को लोग जानते थे, जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा |
इसके
बाद उन्होंने अपने गाँव के एक मैदान में तैयारी करने लगा, इसके बाद उनसे लाहौर में
प्रशिक्षण लिया | कोई सुविधा ना होने के बावजूद भी उन्होंने विश्व स्तर पर जाने का संघर्ष किया, और अंततः
उनको काफी सफलता मिली | इसके बाद उन्होंने अपने कोच सलमान बट के साथ तैयारी करने
लगी, वो लिबेंबर्ग में अपने कोच के साथ दो महीने का तैयारी किया |
अरशद नदीम का कैरियर
अरशद
नदीम एक ऐसे पहले पाकिस्तानी थे जो सीधे ओलंपिक में क्वालीफाई हुए, उन्होंने 2018
में एशियाई खेलो में काफी पुरस्कार जीते, हॉल ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन 2023 के
(जैवलीन थ्रो) भाला फेकने के मुकाबले में सिल्वर मैडल जीता | इसके अलावा उन्होंने
विश्व के काफी जगहों पर अपने रोशन किये, इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेल , एशियाई खेल,
इमाम रजा कप ... आदि में अच्छा स्थान हासिल किये |
आपने क्या सिखा ?
दोस्तों
आज आपने पढ़ा अरशद नदीम का जीवन परिचय | Arshad Nadeem biography in hindi
| एक पाकिस्तान के छोटे से गाँव से निकलकर कैसे इतना बड़ा नाम हासिल
किये, दोस्तों सक्सेस किसी हथियार का मुहताज नही होता | अगर आपको भी अरशद नदीम का
कहानी अच्छा लगा तो इस पोस्ट को शेयर करे |
FAQ
Q. अरशद नदीम का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उतर :- अरशद नदीम का जन्म 2 जनवरी 1997 को पाकिस्तान के पंजाब जिले के खानेवाल नामक जगह पर हुआ था |
Q. अरशद नदीम के पिता जी का नाम कौन था ?
उतर :- इनके पिता का नाम मोहमम्द अशरफ है |
Q. अरशद नदीम का उम्र कितना है ?
उतर :- अरशद नदीम का उम्र 26 साल है |
ये भी पढ़े :-
0 Comments