Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

पायलट कैसे बने पूरी जानकारी | How to become pilot

दोस्तों हर किसी का सपना होता है, की वो डॉक्टर बने, वकील बने, IAS बने....... आदि | बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट है, जिनका सपना होता है, वो असमान के ऊचाईयो पर जाए, इसलिए वो पायलट बनना चाहते है, पायलट एक बहुत ही अच्छा जॉब है, वही जितना सोहोरत देने वाला जॉब है, उतना ही जिम्मेदारी भी रहती है, एक प्लेन में सफ़र कर रहे यात्रियों का भार एक पायलट के सर पर होता है |

वैसे हर कोई पायलट नही बन सकता है, क्योकि इसके लिए एक अलग ही जूनून और जज्बा होना चाहिए साथ ही आपका फाइनेंसियल कंडीशन भी अच्छा होना चाहिये तभी आप एक पायलट बन सकते है, तो दोस्तों अगर आपका भी सपना है, एक पायलट बनना तो आज के इस पोस्ट के जरीए आपको एक मार्गदर्शन मिलेगा की पायलट कैसे बने, और इसके लिए क्या क्या चीजे जरूरी होती है |

pilot-kaise-bane


पायलट क्या होते है  ?

पायलट वह इन्सान होता है, जो यात्रियों को प्लेन के जरिये एक जगह से दुसरे जगह पहुचाने का कार्य करता है, पायलट का कार्य एक बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य होता है, उसके ऊपर पुरे प्लेन का भार होता है, एक पायलट का दिमाग काफी शांत और शातिर होता है |

👉 होम लोन कैसे ले पूरी जानकारी 

👉 सरकारी टीचर कैसे बने 

जिससे वो पुरे प्लेन को कण्ट्रोल करता है, और यात्री को एक जगह से दुसरे जगह पहुचाता है |

पायलट कितने प्रकार के होते है ?

दोस्तों आमतौर पर लोगो को सपना होता है, पायलट बनना लेकिन आपको पायलट बनने से पहले ये तय करना होता है, की आप किस प्रकार के पायलट बनना चाहते है, तो चलिए जानते है, पायलट मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते है |

एयरलाइन्स पायलट :-  जितने भी एयरलाइन्स है, उनके प्लेन को उड़ाने का काम एयरलाइन्स पायलट का होता है, जितने भी युवा है इस फील्ड को ज्यादा प्रेफर करते है, क्योकि इसमें आप अपने घर पर रहकर काम कर सकते है |

कॉर्पोरेट पायलट :- इस प्रकार के पायलट किसी खास इन्सान के जेट को उड़ाते है, और उन्हें एक जगह से दुसरे जगह पहुचाते है |

चार्टर पायलट :- इसे एयर टैक्सी भी कहा जाता है, ये कुछ खास इन्सान के लिए होता है, अगर आप चाहे तो खुद का कंपनी स्टार्ट कर सकते है |

फाइटर पायलट :- इस प्रकार के पायलट एक सैन्य पायलट के रूप में कार्य करते है, और सेना के विमान को उड़ाते है |

पायलट बनने के लिए योग्यता

दोस्तों अगर आप एक पायलट बनना चाहते है, तो आपको उसके सारे क्राइटेरिया को पूरा करना होगा तभी आप एक पायलट बन सकते है, तो चलिए दोस्तों जानते है, एक पायलट बनने के लिए क्या क्राइटेरिया है |

  • आपका 10वी पास करना बहुत जरुरी है |
  • 12वी में आपका 50 % होना जरुरी है |
  • आपको इंग्लिश बोलने अच्छे से आना चाहिए |
  • आपकी उचाई कम से कम 5 फीट होना चाहिए |
  • आप कम से कम 16 साल के उम्र में और लास्ट 32 साल तक पायलट बन सकते है |
  • आपको कोई घातक बीमारी नही होनी चाहिए |
  • आपकी आँखों का विज़न एक दम अच्छा होना चाहिए | (अगर आप ग्लास लगाते है, तो कोई बात नही है, अगर ग्लास लगाने के उपरांत आपका विज़न 6/6 का है, तो आप पायलट बन सकते है, हाँ अगर आपको कलर ब्लाइंडनेस है तो आप इसमें नही जा सकते है )

पायलट बनने के लिए क्वालिफिकेशन

दोस्तों अगर आप एक पायलट बनना चाहते है, तो आपको निचे दिए गये क्राइटेरिया को पूरा करना होगा |

  • जब आप 18 साल के हो जायेंगे तभी आपको लाइसेंस मिलेगी इसे लोग CPL (Commercial Pilot License) बोलते है |
  • आप सोच रहे होंगे की पायलट बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट ले तो मै आपको बता दूँ कि आपके 12वी में फिजिक्स और मैथ्स होना जरूरी है, अगर आपके 12वी में फिजिक्स और मैथ्स नही है, तो ओपन बोर्ड से इन दोनों का एग्जाम दे कर इसके लिए तैयार हो सकते है |

पायलट बनने के लिए मेडिकल टेस्ट

दोस्तों जब आप पायलट बनने के बारे में सोचते है, तो आपको इसके मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • दोस्तों सबसे पहले आपको क्लास 2 मेडिकल एग्जाम का टेस्ट कारवाना होगा |
  • इसके लिए आप DGCA.NIC.IN के वेबसाइट पर जाकर मेडिकल कॉलम पर क्लिक करना होगा वहां आपको क्लास 2 मेडिकल एग्जाम टेस्ट का सेंटर का लिस्ट मिलेगा वहां आपको अपने नजदीकी सेण्टर पर जाकर अपना टेस्ट करवाना होगा | इसमें आपको 5000 से 7000 तक लगेगा |
  • अगर आपके अंदर कोई दिक्कत होता है, तो आपको उसी दिन बता दिया जाता है, अगर आप फुल्ली फिट है तो आपको एक CA35 फॉर्म मिलेगा |
  • उसके बाद आपका रिपोर्ट को निरक्षण करके 60 दिन के अंदर एक मेडिकल अस्सेस्मेंट आपके घर पर भेजा जाएगा |
  • क्लास 2 मेडिकल के अंदर आपके फुल बॉडी का जांच होता है, जब आपका क्लास 2 टेस्ट हो जाए तो आप क्लास 1 का टेस्ट करवा सकते है |

पायलट बनने के लिए बेस्ट भारतीय कॉलेज

दोस्तों जब आप पायलट बनने के लिए कॉलेज के बारे में सोचते है, तो आपके पास 2 आप्शन रहता है, आप चाहे तो देश में रहकर पढाई पूरा कर सकते है, या फिर देश के बाहर जाकर पढाई पूरा कर सकते है, तो  चलिए जानते है, भारतीय कॉलेज के बारे में |

  • मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब
  • राजीव गाँधी एकेडेमी ऑफ़ एविएशन टेक्नोलॉजी
  • ओरिएंट फ्लाइंग स्कूल
  • गवर्नमेंट फ्लाइंग क्लब
  • इंडिगो कैडेट प्रशिक्षण संसथान
  • राष्ट्रीय उड़ान प्रशिक्षण संसथान
  • बॉम्बे फ्लाइंग क्लब

पायलट के लिए भारतीय ट्रेनिंग सेंटर

  • इंडियन अविएसन एकेडेमी मुंबई
  • ब्लू डायमंड अविएसन पुणे
  • इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ एविएशन दिल्ली
  • एक्युमेन स्कूल ऑफ़ पायलट ट्रेनिंग दिल्ली

पायलट बनने में कितना खर्च आता है ?

दोस्तों अगर आप एक पायलट बनना चाहते है, तो आपको पुरे लगन और मेहनत से पढाई करनी होगी, एक पायलट बनने में कुल खर्च 20 से 40 लाख तक कि होती है, ये निर्भर करता है, की आप किस कॉलेज में एडमिशन लिए है, उसका फी कितना है, और आप कैसे वहां रहते है |

अगर आप सोच रहे है कि बिना पैसे के पायलट कैसे बने? तो ये संभव नही है, क्योकि इस फील्ड में जाने के लिए आपको पैसा खर्च करना होगा |

पायलट का सैलेरी कितना होता है ?

दोस्तों अलग अलग पायलट का सैलेरी अलग अलग होता है, ये निर्भर करता है, आप किस तरह का प्लेन उड़ाते है, अगर एक औसत की बात की जाए तो 50 हजार से 2 लाख तक सैलेरी होती है, और अनुभव के साथ साथ ये बढ़ता चला जाता है |

बिना पैसे के पायलट कैसे बने?

दोस्तों जैसे की आपको पता है, पायलट बनना एक लम्बी प्रक्रिया है, जिसमे आपको अपने घर से बाहर जाकर पढना होता है, इसलिए दोस्तों इसमें आपको कुछ पैसे खर्च तो आएगा ही आप एजुकेशन लोन लेकर अपना पढाई पूरा कर सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा पायलट कैसे बने पूरी जानकारी | तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे | हमसे जुड़ने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. PILOT बनने के लिए कितना खर्च आता है ?

उतर :- दोस्तों पायलट अलग अलग प्रकार के होते है, एक पायलट बनने के लिए 20 से 40 लाख तक पैसा लग सकता है | 

Q.क्या पायलट और कप्तान अलग होते है ?

उतर :- दोस्तों पायलट और कप्तान एक ही होते है, और इनका काम प्लेन को उड़ाना होता है |

Q. पायलट का सैलेरी कितनी होती है ?

उतर :- दोस्तों अलग अलग पायलट का सैलेरी अलग अलग होता है, ये निर्भर करता है, आप किस तरह का प्लेन उड़ाते है, अगर एक औसत की बात की जाए तो 50 हजार से 2 लाख तक सैलेरी होती है, और अनुभव के साथ साथ ये बढ़ता चला जाता है |

ये भी पढ़े :- 

Post a Comment

0 Comments