Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

एजुकेशन लोन कैसे ले पूरी जानकारी | How to get education loan

दोस्तों हर किसी का सपना होता है, कि वो बेहतर से बेहतर शिक्षा लेकर अपने सपने को पूरा करे, और जीवन में कामयाब बने | इसी बिच हमारे सामने बहुत सारा समस्या आ जाता है, जिससे कि हमारे पढाई में रुकावट होती है, उनमें से एक प्रमुख्य समस्या पैसा कि है | इस वजह से बहुत सारे लोग अपने सपने को पूरा नही कर पाते है |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम इस समस्या को ख़त्म करने वाले है, और जानने वाले है, कि आखीर आप एजुकेशन या स्टूडेंट लोन कैसे ले सकते है , इससे आपका पैसा कि समस्या ख़त्म हो जाएगी और आप आराम से अपना पढाई पूरा कर पाएंगे, और अपने जीवन में कामयाब हो पाएंगे तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, Education loan कैसे ले |

Education-loan-kaise-le


एजुकेशन लोन क्या होता है ?

दोस्तों बहुत सारे लोगो को यह नही पता होता है, कि एजुकेशन लोन क्या होता है ? तो मै आपको बता दू , जब भी कोई स्टूडेंट अपने आगे का शिक्षा को पूरा करने के लिए किसी बैंक या किसी संस्था से लोन लेता है, तो उसे हम एजुकेशन लोन कहते है, कई लोग इसे स्टूडेंट लोन भी कहते है | 

एजुकेशन लोन लेकर स्टूडेंट देश विदेश में जाकर अपने पढाई को पूरा करते है, और अपने जीवन में कामयाब होते है |

👉 होम लोन कैसे ले पूरी जानकारी 

👉 बैंक से लोन कैसे ले 

एजुकेशन लोन के फायदे

दोस्तों जब हम अपने पढाई के लिए लोन ले रहे है, तो हमे एजुकेशन लोन में कुछ फायदा भी तो होना चाहिए तो चलिए जानते है, एजुकेशन लोन के फायदे |

  • एजुकेशन लोन को प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा परेशानी नही होगी, अगर आप सारा प्रूफ देते है, तो आपको एजुकेशन लोन आसानी से प्राप्त हो जाएगा |
  • इस लोन का इंटरेस्ट यानि व्याज दर और लोन से कम होता है |
  • अगर आप एजुकेशन लोन लेते है, तो आपको इसे लौटाने का काफी समय मिलता है |
  • अगर आप एक बार लोन लेते है, और आप उसे सही तरीके से लौटा देते है, तो आपको आगे लोन मिलने में परेशानी नही होगी |
  • इस लोन से आप अपने सपने को पूरा कर सकते है |

एजुकेशन लोन कितने प्रकार के होता है ?

अभी तक आपने ये समझ लिया कि स्टूडेंट लोन या एजुकेशन लोन होता क्या है ? तो अब आपको ये भी जानना जरूरी है, कि ये कितने प्रकार के होता है, ताकि आपको लोन लेने में और सहूलियत हो |

अंडरग्रेजुएट लोन :- जब आप स्कूल के पढाई पूरा करने के बाद आगे के पढाई के लिए लोन लेना चाहते है, तो आप अंडरग्रेजुएट लोन लेंगे | यह लोन लेकर अधिकतर स्टूडेंट बाहर के देशो में अपना पढाई पूरा करते है, या फिर भारत में किसी बड़े कॉलेज में पढाई करते है |

पेरेंट्स लोन :- कई बार हमें लोन मिलने में दिक्कत होता है, तो हमारे पेरेंट्स हमारे पढाई को पूरा करने के लिए किसी बैंक या किसी सोसाइटी से हमें लोन दिलवाते है, तो यह पेरेंट्स लोन के अंतर्गत आता है |

प्रोफेशनल ग्रेजुएट स्टूडेंट लोन :- जब कोई स्टूडेंट अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आगे के पढाई को पूरा करने के लिए लोन लेता है, तो उसे प्रोफेशनल ग्रेजुएट स्टूडेंट लोन कहते है |

कैरियर एजुकेशन लोन :- जब कोई स्टूडेंट किसी सरकारी कॉलेज या इंस्टिट्यूट जैसे IIT, engineering, technology…. आदि से पढाई पूरा करना चाहता है, तो ऐसे लोन को कैरियर एजुकेशन लोन कहते है |

एजुकेशन लोन के लिए योग्यता

  • एजुकेशन लोन के लिए स्टूडेंट भारत का निवासी होना चाहिए |
  • आप जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेने वाले है, वहाँ का आपको एडमिशन प्रूफ होना चाहिए यानि आपका एडमिशन कन्फर्म होना चाहिए |
  • आपका उम्र 18 से 35 साल तक का होना चाहिए |
  • आपका लास्ट एजुकेशन क्वालिफिकेशन का मार्कशीट होना चाहिए |

एजुकेशन लोन में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

दोस्तों किसी भी प्रकार का लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज देना होता है, जिससे आपको लोन आसानी से मिल जाए, तो चलिए जानते है, स्टूडेंट या एजुकेशन लोन लेने के लिए आपको कौन कौन सा जरुरी दस्तावेज देना होगा |

  • एड्रेस प्रूफ
  • ऐज प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज़ का फोटो
  • मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • कोर्स डिटेल्स
  • पेरेंट्स और स्टूडेंट का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • पेरेंट्स का इनकम प्रूफ-

नोट :- कई बार आपके बैंक और संस्था के आधार पर आपको और भी जरुरी दस्तावेज कि जरुरत पड़ सकती है |

एजुकेशन लोन के लिए ग्रान्टर

जब भी हम कही से लोन लेते है, तो उसके लिए हमे सिक्यूरिटी या ग्रान्टर कि जरुरत होती है, एजुकेशन लोन लेने के लिए हमें बैंक के नियम के अनुसार ग्रान्टर या सिक्यूरिटी कि जरुरत होती है, लेकिन यह तब होता है, जब आपका लोन का राशी 4 लाख से अधिक होता है | अगर आप 4 लाख से कम एजुकेशन लोन लेते है, तो आपको किसी प्रकार के ग्रान्टर या सिक्यूरिटी कि जरूरत नही होगी  |

एजुकेशन लोन के अंतर्गत कोर्स

दोस्तों जब भी आप एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करते है, तो आपको ये बताना जरुरी होता है, कि आप कौन सा कोर्स कर रहे है, तो आपको भी पता होना चाहिए कि एजुकेशन लोन के अंदर कौन कौन सा कोर्स आते है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • Computer Science Engineering
  • Mechanical Engineering
  • MBA
  • MBBS
  • Engineering

कौन कौन से बैंक एजुकेशन लोन देते हैं?

अगर आप लोन ले रहे है, तो आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपको कितना व्याज देना होगा, तो चलिए जानते है, इसके बारे में

  • Axis Bank                           : 13.70-15.20 (प्रति वर्ष)
  • Federal Bank                       : 12.30% (प्रति वर्ष)
  • Kotak Mahindra Bank         : 16% तक (प्रति वर्ष)
  • Karnataka Bank                   :  9.95% (प्रति वर्ष)
  • UCO Bank                           : 10.60% तक (प्रति वर्ष)
  • HDFC Bank                         : 9.55-13.25% (फुल टाइम कोर्स ) (प्रति वर्ष) 12.75%  (पार्ट टाइम कोर्स ) (प्रति वर्ष)
  • Bank of India                       : 10.80-11.60% (प्रति वर्ष)
  • IDBI Bank                           : 8.50% (प्रति वर्ष) दिव्यंगो के लिए 5%(प्रति वर्ष)
  • State Bank of India              : 7.95% (प्रति वर्ष)
  • Canara Bank                        : 8.80% (प्रति वर्ष)
  • Punjab national Bank          : 8.90% (प्रति वर्ष)

नोट :- ये व्याज दर कम या ज्यादा होते रहते है, बेहतर होगा कि आप जिस बैंक से लोन ले रहे है, वहाँ जाकर जरुर पता करे |

एजुकेशन लोन लेने का प्रक्रिया

दोस्तों एजुकेशन लोन लेने के लिए आपको एक प्रक्रिया से जाना हो गा, तो चलिए मै आपको बताता हूँ कैसे करना है |

  • सबसे पहले आपको देखना है, कि कौन सा बैंक कम डॉक्यूमेंट और कम व्याज पर लोन दे रही है |
  • आपको उस बैंक में जाना है, या फिर उसके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके लोन डिपार्टमेंट से जरूरी दस्तावेज और लोन के बारे में जानकारी लेनी है |
  • फिर आपको सारा डॉक्यूमेंट तैयार करके ऑफलाइन ब्रांच में जाना है, और आपको वहाँ लोन वाले डिपार्टमेंट में अपना सारा जानकारी देना है |
  • उसके बाद आपका सारा डॉक्यूमेंट वेरीफाई होगा, फिर आपको आपके खाते में पैसा आ जाता है |

नोट : बहुत सारा ऐसा भी संस्था होता है, जो सीधे आपके कॉलेज में आपके पूरा फीस और आपका खर्चा जमा करा देती है अगर आपको ये अच्छा लगता है, तो आपको ये सुविधा भी देखना चाहिए |

एजुकेशन लोन लेते समय इन बातो का ध्यान रखे

दोस्तों कई बार लोन लेने से पहले हम कुछ गलतियां कर देते है, तो आपको इन बातो का ध्यान रखना चाहिए |

  • अगर कोई आपसे लोन दिलवाने के लिए पैसा का मांग कर रहा हो तो इनसे बचे |
  • किसी प्रकार का एक्स्ट्रा फी ना दे |
  • जिस भी बैंक या संस्था से लोन ले रहे है, उसके बारे में पूरी जाकारी इक्कठा कर ले  |
  • अपना सारा दस्तावेज सही रखे |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि एजुकेशन लोन क्या है, और इसे कैसे ले | तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे | हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. क्या 12वी के बाद एजुकेशन लोन मिलता है?

उतर :- जी हाँ, दोस्तों आप 12वी के बाद एजुकेशन लोन ले सकते है |

Q. एजुकेशन लोन के लिए कहाँ आवेदन करे?

उतर :- दोस्तों भारत में बहुत सारे संस्था और बैंक है, जहाँ से आप एजुकेशन लोन ले सकते है |

  • PNB
  • HDFC
  • Federal bank
  • IDBI
  • Axis Bank  
  • SBI
  • UCO Bank  

Q. एजुकेशन लोन कौन ले सकता है ?

उतर :- कोई भी स्टूडेंट जो आगे कि पढाई करना चाहता है, वो इसके लिए आवेदन कर सकता है |

Q. एजुकेशन लोन कब चुकाने होते है ?

उतर :-  दोस्तों ज्यादातर एजुकेशन लोन पढाई खत्म होने के बाद ही चुकाने होते है |

ये भी पढ़े :- 

👉 फ्रीलांसिंग से पैसा कैसे कमाए 

👉 बिज़नेस लोन कैसे ले 

👉 CSC कैसे खोले पूरी जानकारी 

👉 IAS बने पूरी जानकारी 

👉 वकील कैसे बने 


Post a Comment

0 Comments