Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Mbbs डॉक्टर कैसे बने पूरी जानकारी | How to become a MBBS doctor

दोस्तों जब भी हमारे शरीर में कोई परेशानी होती है, तो हम अपने करीबी डॉक्टर के पास जाते है, और आपने सुना ही होगा, कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है, आजकल डॉक्टर हमारे जीवन का आधार होता है, अगर इस दुनिया में डॉक्टर नही रहेंगे तो ये दुनिया बहुत जल्द ही ख़त्म हो जायेगा |

दोस्तों हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे परिवार होते है, जो चाहते है, की उनका घर का मेम्बर कोई डॉक्टर बने, बात जब डॉक्टर बनने की आती है, तो लोग कंफ्यूज हो जाते है, कि आखिर कौन सा डॉक्टर बने क्योकि आजकल बहुत सारे डॉक्टर का विकल्प हमारे पास होता है, जैसे एलोपैथिक डॉक्टर, होम्योपैथिक, आयुर्वैदिक , यूनानी या हकीम |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की आप एक MBBS डॉक्टर कैसे बने, क्योकि अगर आप कोई और नार्मल डॉक्टर बनना चाहते है, तो इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है, न ही ज्यादा समय लगेगा इसलिए मै आपको बताऊंगा की एक MBBS डॉक्टर कैसे बने |

Doctor-kaise-bane


डॉक्टर क्यों जरुरी है  ?

हमारे भारतीय समाज में डॉक्टर को भगवान का रूप दिया गया है, जन्म से लेकर मरने तक के सफ़र में हमारे जिन्दगी का डोर डॉक्टर के हाथो में ही होता है, चाहे कोई छोटा सा रोग हो या बड़ा हम तुरंत डॉक्टर के पास जाते है, इसलिए दोस्तों डॉक्टर समाज में चाहिए |

डॉक्टर बनने का स्टेप

10वी अच्छे अंक से पास करे

दोस्तों डॉक्टर बनने का पहला स्टेप होता है, 10वी पास करना क्योकि आगे का पढाई पूरा करने के लिए आपको 10वी अच्छे अंक से पास करना होगा, ताकि आपका आगे का एडमिशन हो सके, इसलिए दोस्तों आपको बहुत ध्यान से पढाई करना होगा, आपको कम से कम 50% चाहिए |

12वी PCB से अच्छे अंक से पास करे

दोस्तों आपको 12वी में PCB ( physics, chemistry, biology ) से पढाई करना है, और आपको हर एक छोटी छोटी चीजो को समझना है, ताकि आपको आगे के पढाई करने में कोई परेशानी न हो, साथ ही आपको आगे का NEET ( National Eligibility Entrance Test ) का एग्जाम देना होगा, इसलिए आपको 12 अच्छे से पढना है |

इसमें आपको कम से कम 50 % होनी चाहिए, साथ ही PCB सब्जेक्ट में आपको फेल नही होना है | इसमें भी आपका 50 % होना ही चाहिए |

NEET कि तैयारी करे

दोस्तों आपको NEET ( National Eligibility Entrance Test ) कि परीक्षा की तैयारी करना है, इससे आपका काम आसान हो जायेगा, आप जितना अच्छा नंबर लायेंगे, उतना अच्छा ही आपका कॉलेज मिलेगा, इसलिए दोस्तों आपको NEET में जी जान लगा देना चाहिए ताकि आपका रैंक अच्छा आये |

👉 मेडिकल स्टोर कैसे खोले 

👉 खुद का हॉस्पिटल कैसे खोले 

इस परीक्षा में आपका PCB के सब्जेक्ट से ही प्रश्न आयेंगे, आपको इसे अच्छे से पढना है, यह परीक्षा 3 घंटे का होता है, साथ ही यह 720 नंबर का होता है, यह हिंदी, इंग्लिश, असंम, बंगाली... आदि भाषा में होता है |

NEET के एग्जाम के बाद कॉलेज में एडमिशन ले 

दोस्तों जब आपका NEET का एग्जाम होता है, उसके बाद आपका रैंक आता है, उसी हिसाब से आपको कॉलेज मिलती है, तो आपका अगला कदम होता है, कॉलेज में एडमिशन लेना और अपनी पढाई को पूरा करना |

MBBS कोर्स क्या होता है ?

MBBS का फुल फॉर्म होता है, Bachelor of Medicine , Bachelor of surgery यह कोर्स 5.5 साल का होता है, जिसमे एक साल का इंटर्नशिप होता है, इसमें टोटल 19 सब्जेक्ट होता है, जिसे आपको पढना होता है, इसमें आपको आपके रैंकिंग के हिसाब से कॉलेज मिलता है |

यह कोर्स करने के बाद आप एक डॉक्टर कहलाते है, आप जिस फील्ड में जाना चाहते है, उसके हिसाब से अपना प्रैक्टिकल कर सकते है |

भारत में MBBS के लिए कॉलेज

भारत में बहुत सारा ऐसा गवर्नमेंट या प्राइवेट कॉलेज है, जिससे आप MBBS कर सकते है |

  1. AIIMS ( All India Institute Of Medical Science
  2. CMC ( Christian Medical College
  3. Santosh University
  4. BHU (Banaras Hindu University )
  5. JIPMER ( Jawaharlal Institute Of Post Graduate Medical Education and Research )
  6. KGMU ( King George’s Medical University
  7. Sri Ramachandra Institute Of Higher Education and Research

MBBS डॉक्टर कैसे बने

MBBS डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी 12वी कक्षा PCB से पास करना होगा, जो की कम से कम 50 % लाना जरूरी है, इसके बाद आपको NEET की परीक्षा पास करना होगा, उसके बाद आपको रैंकिंग के हिसाब से कॉलेज पूरा करना होगा, जो की 4 साल 6 महीने का होता है |

जिसमे 9 सेमेस्टर होता है, तथा 1 साल का इंटर्नशिप होता है |

MBBS डॉक्टर बनने के लिए कितना फी लगता है ?

जब आप NEET का एग्जाम दे देते है, उसके बाद आपका कॉलेज decide होता है, इसके बाद आपको आपके फी का पता चलता है, बात करे कॉलेज फी की तो वैसे तो इसका फी काफी ज्यादा होती है, लेकिन अगर आपको सरकारी कॉलेज मिलते है, तो आप 1000 से लेकर 50 हजार रूपये तक है |

और अगर आप प्राइवेट कॉलेज से MBBS करते है, तो 10 लाख से लेकर आपको 20 लाख के करीब फी लग सकता है |

MBBS करने के बाद क्या करे ?

MBBS करने के बाद आप चाहे तो आप मास्टर डिग्री भी कर सकते है, इसके लिए आप चाहे तो MD या MS कर सकते है, MD मतलब Doctor of medicine MS मतलब Master of Surgery होता है, अगर आप MD करते है, तो इसमें आपको नॉन सर्जिकल पढाई करनी होगी और आप फिजिशियन कहलायेंगे |

अगर आप MS करेंगे तो आपको सर्जिकल पढाई करनी होगी, और आप सर्जन कहलायेंगे |

MBBS करने के बाद स्कोप

दोस्तों जब आप MBBS का पढाई पूरा कर लेते है, तो आपके पास 2 तरीका होता है, पहला कि आप कही नौकरी करे, दूसरा आप खुद का हॉस्पिटल खोल सकते है, अगर आपके पास उतना इन्वेस्टमेंट है, तो आप अपना खुद का हॉस्पिटल भी खोल सकते है | इसके बाद आप लाखो रुपया कमा सकते है |

दोस्तों आप चाहे तो सरकारी लाइन में जा सकते है, वहाँ भी आपको अच्छा पैकेज मिल सकता है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि डॉक्टर कैसे बने | मैंने आपको MBBS डॉक्टर बन्ने के बारे में पूरी जानकारी दी है, उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना राय दे | हमसे जुड़े रहने के लिए facebook और instagram पर फॉलो करे |

QNA

Q. MBBS के लिए कौन सा सब्जेक्ट ले ?

उतर : दोस्तों एक डॉक्टर बनने के लिए आपको PCB ( Physics, chemistry, और biology जैसे सब्जेक्ट पढना चाहिए |

Q. MBBS कितने साल का होता है ?

उतर : यह पूरा 5.5 साल का कोर्स होता है जिसमे आपको इंटर्नशिप और कॉलेज दोनों होता है |

Q. डॉक्टर कितने प्रकार के होते है ?

उतर : डॉक्टर mainly 4 प्रकार के होते है |

एलोपैथिक डॉक्टर,

होम्योपैथिक डॉक्टर  

आयुर्वैदिक डॉक्टर  

यूनानी या हकीम

Q. MBBS करने के बाद हमे कितना कमाई हो सकती है ?

उतर : दोस्तों ये निर्भर करता है, की आप अपना carrier किस फील्ड में देना चाहते है, आप चाहे तो कोई प्राइवेट हॉस्पिटल ज्वाइन कर सकते है, आप चाहे तो सरकारी फील्ड में जा सकते है, आप चाहे तो खुद का हॉस्पिटल खोल सकते है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments