Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे | Fish farming business plan

दोस्तों आजकल भारत में 75 % लोग नॉन वेज खाते है, यानि वो मांस मछली को खाते है, वैसे कहा जाता है, कही जाते समय मछली खाकर जाना शुभ होता है, वैसे मछली खाना किसको पसंद नही है, हर कोई अपने स्वाद और सहूलियत के हिसाब से मछली को खाते है, कोई छोटी मछली खाने का शौक़ीन होता है, तो कोई बड़ी मछली | भारत में मछलियाँ के बहुत सारा नस्ल चलता है |

वैसे दोस्तों अगर आप मछली खाना पसंद करते है, तो आपके मन में भी यह सवाल आया होगा ,कि आखिर ये मछली आती कहा से है ? बहुत सारे लोगो को मालूम भी होगा, लेकिन दोस्तों आपको इतना पता है, कि ये मछली समुन्द्र, नदी, तालाब, .....आदि से ही आते है | 

लेकिन क्या आपको पता है, भारत में मछली को पालते भी है,जैसे मुर्गी फार्म होती है, वैसे ही मछलियों को पालने के लिए एक टैंक या तालाब बनाया जाता है, और इसको बिज़नेस के रूप में किया जाता है, तो दोस्तों अगर आप भी मछली पालन का बिज़नेस करना चाहते है, और इसमें कामयाब होना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे ?

Fish farming business plan in hindi


मछली पालन क्या है ?

मछली पालन को हम फिश फार्मिंग भी कहते है, यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमे हम छोटी छोटी मछलियों को लाकर उसको उसके अनुसार में हम उसे बड़ा करते है, और फिर उसे मार्केट में बेचते है, जिससे लोग उसे खरीद कर खाते है | इसके लिए बहुत सारी चीजो कि जरुरत होती है, जैसे तालाब या टैंक, पानी, खाना, दवा,..... आदि | अगर एक वाक्य में कहे तो मछली पालने के विधि को मछली पालन कहते है |

मछली पालन बिज़नेस का डिमांड

बढती आबादी के साथ साथ मछली खाने वाले लोगो का जनसँख्या भी बढ़ रही है, आज के दौर में भारत में 60 % लोग मछली खाते है, जो कि एक बड़ी संख्या है | चुकी मछली में प्रोटीन कि मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए दोस्तों इसे खाने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते है | इसलिए इसका मांग काफी ज्यादा रहता है |

👉 आइस क्रीम का बिज़नेस कैसे करे 

👉 मिनरल वाटर का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

भारत में मछलियाँ किसी भी नाली गढ़े, तालाब आदि में देखने को मिल जाती है, जिससे यह सालो भर बड़ी ही आसानी से मिल जाता है, और लोग इसे बड़ी मन से खाते है |

मछली के किस्म का चयन

दोस्तों भारत में बहुत प्रकार के मछली पायी जाती है, वैसे बहुत सारे मछली ऐसी है, जो हम तालाब में या टैंक में पाल सकते है, लेकिन बहुत सारी मछली है, जो हम नही पाल सकते है, इसलिए दोस्तों आपको बड़ी सावधानी से मछली का किस्म का चयन करना है, भारत में ज्यादातर रोहू, कतला, गेरई .... आदि नस्ल कि मछलियाँ मिलती है |

मछली पालन क्यों करे ?

दोस्तों जब आप मछली पालन करने का विचार अपने मन में लाते है, तो ये सवाल भी आपके जेहन में चलता होगा, कि आखिर मछली पालन का व्यवसाय ही क्यों करे ? तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • भारत में 60 % लोग मछली खाते है, यह एक बड़ी मात्रा है, जिससे मछली पालन का व्यवसाय काफी जल्दी बढ़ता है |
  • हमारे यहाँ प्राकृतिक तौर पर बहुत प्रकार के नदी, तालाब, पोखरा... आदि मिलता है, जिसमे मछली अपने आप उत्पन्न हो जाती है, जिससे हमें आसानी हो जाता है |
  • अधिकतर लोग खेती से जुड़े रहते है, जिससे यह काम आसानी से हो जाएगा |
  • भारत में लोग मछली को सालो भर खाते है, इसलिए इसका बिज़नेस सालो भर चलता रहता है |

मछली पालन कैसे करे

दोस्तों अभी तक अपने समझा मछली पालन के तौर तरीके, मछली पालन के बारे मे,  मछली पालन का डिमांड कितना है, अब हम समझते है, मछली पालन कैसे करे | मछली पालन जितना आसान समझते है, उतना असल में है, भी नही क्योकि इसमें आपको एक मछली के मन को समझना होगा |

इसके लिए आपको उसके हर एक पहलु के बारे में जानना होगा तभी आप एक अच्छा मछली पालन कर सकते है | हालाँकि अगर आप इसे अच्छे से करेंगे तो आपको इसमें काफी अच्छा प्रॉफिट होगा |

मछली को रखने के लिए जगह

दोस्तों मछली पालने के लिए सबसे पहले आपको उसके रखने का स्थान का चयन करना होगा आपको एक जगह तय करना होगा, कि आप कहाँ मछली को पलेंगे, इसके लिए 2 ही जगह उचित हो सकता है, एक तो आप खुद का तालाब बना सकते है, दूसरा आप चाहे तो टैंक बना सकते है | 

सबसे पहले आपको ये तय करना होगा कि आप कितना मछली पालेंगे उसी हिसाब से आप अपना तालाब बनाने के लिए जमीन तय करेंगे ,जमीन आपके ऊपर निर्भर करता है, अगर आप ज्यादा मछली पालना चाहते है, तो आपको ज्यादा जमीन कि जरूरत होगी |

अगर आप कम मछली को पालना चाहते है, तो आपको कम जगह कि जरुरत होगी, दोस्तों अगर आप चाहे तो टैंक भी बनवा सकते है, टैंक आप खरीद भी सकते है, जिसमे आप मछली का पालन करेंगे | अगर आप टैंक बनाते है, तो आपको उसके चारो तरफ एक अच्छा परत बनवाना होगा |

मछली को पालने के लिए वातारण

अब दूसरा कदम है, मछली का रहने के लिए एक अच्छा वातावरण तैयार करना इसके लिए आप बनाए गये तालाब में साफ पानी भरेंगे, पानी का जांच आपको अच्छी तरीके से कर लेने चाहिए, कि उसमे मछली रह पायेगी कि नही | कई बार हम तालाब में ऐसे पानी डाल देते है, जिसमे मछली जिन्दा नही रह पाती है | 

इसलिए पानी का जांच करना बहुत जरूरी है | आपको महीने में 2 से 3 बार पानी का बदलाव करना भी काफी जरूरी है, इससे पानी में फ़ैल रहे कीटाणु निकल जाते है जिससे मछलियों को कोई परेशानी नही होती है, और  मछलियाँ फ्रेश रहती है |

मछलियो को खाने के लिए खाना

दोस्तों मछलियों को खाने के लिए आपको उनका खाना भी देना जरूरी है, जिससे वो जल्द से जल्द बढ़ सके, आपको दिन में एक से 2 बार खाना देना चाहिए, खाने में आप चावल के दाने आटे का गोली, केचुआ.... आदि दे सकते है | वैसे आपको स्टोर पर मछलियों को खाने के लिए दाना मौजूद रहता है, आप वो भी दे सकते है, ताकि मछलियाँ जल्द से जल्द बढ़ सके और आप उसको सप्लाई कर सके |

मछली पालन का सप्लाई कैसे करे

जब तालाब में आपका मछलियाँ 1 किलो से ज्यादा का होने लगे तो आपको इसको बाहर निकाल लेना चाहिए और आपको इसे पैक करके मार्किट में सप्लाई करना चाहिए सबसे पहले आपको बॉक्स लाकर उसमे बर्फ के टुकड़ो के साथ मछली को पैक करना चाहिए |

और फिर उसे मार्केट में सप्लाई करना चाहिए, कई बार सारी मछलियाँ एक बार में ही तैयार हो जाती है, लेकिन कई बार कुछ मछलियाँ छोटी रह जाती है, और कुछ तैयार हो जाती है, आपको बड़ी मछलियों को निकाल कर मार्केट में सप्लाई कर देना चाहिए |

मछली के कारोबार शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट

दोस्तों मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको इन्वेस्ट करना जरुरी होता है, आपको सबसे पहले तालाब या टैंक बनवाने के लिए खर्च करना होगा, उसके बाद आपको मछली के खाने पर खर्च करना होगा, साथ ही आपको तालाब या टैंक में दवा डालना उसे सफाई करवाना ये सारे खर्च भी आपको उठाने होंगे |

इसके बाद आपको मछली डालना होगा उसका भी खर्च आपको उठाना होगा | कुल मिलाकर आपको 50 हजार तक खर्च आ सकते है, लेकिन ये कोई फिक्स नही है, ये आपके ऊपर निर्भर करता है, अगर आप बड़ा टैंक बनाकर ज्यादा मछली डालते है, तो आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है |

मछली पालन में कितना प्रॉफिट है

दोस्तों मछली पालन के बिज़नेस में आपको काफी ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है, क्योकि इसमे आपको कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा प्रॉफिट होगा, इसमें आप किलो के हिसाब से प्रॉफिट कमा सकते है, लोग 2 तरीको से पैसा कमाते है, कई लोग पुरे तालाब या टैंक को किसी से बेच देते है, कई लोग मछली को निकाल कर उसे पैक कर फिर मार्किट में बेचते है | दोनों तरीको से आप अच्छा पैसा कमा सकते है |

आपने क्या सिखा ?

आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि मछली पालन का बिज़नेस कैसे करे, तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. मछली पालन के लिए कौन सा मौसम अच्छा रहता है?

उतर :- वैसे मछली पालन आप किसी भी मौसम में कर सकते है, लेकिन अपने सहूलियत के  हिसाब से गर्मी का मौसम चुन सकते है, इससे आपको ज्यादा परेशानी नही होगी |

Q. मछली कितने दिन में तैयार यानी सप्लाई करने के लायक हो जाती है ?

उतर :-  एक परिपक्व रूप से मछली को तैयार होने में 1 महीने का समय लग जाता है |

Q. क्या हम शहर में मछली पालन कर सकते है ?

उतर :- जी हाँ, आप कही भी मछली का पालन कर सकते है, इसके लिए आपको मछली के अनुकूल वातावरण बनाना होगा |

Q. मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने में कितना खर्च आता है ?

उतर :- मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको 50 हजार तक खर्च आ सकता है |

ये भी पढ़े :-

👉 डीजे का बिज़नेस कैसे खोले 

👉 पेट्रोल पंप खोलने का पूरी जानकारी 

👉 फूलो का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 बाइक एजेंसी कैसे खोले 

Post a Comment

0 Comments