Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

मुर्गी फार्म कैसे खोले पूरी जानकारी | Poultry farm kaise khole

अंडे और मांस के लिए हम मुर्गी पालन करते है, लेकिन सभी लोग अपने घर पर मुर्गी पालन नही कर सकते है, क्योकि इसमें आपको बहुत चीजो को ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए हम मुर्गी फार्म का business करने के बारे में सोचते है, लेकिन बहुत सारे लोगो को इसके बारे में कोई idea नही होता है |

दोस्तों मुर्गी फार्म एक अच्छा business है, अगर आप इसे करते है, तो आप इससे अच्छा पैसा कमा सकते है, इसलिए bussiness guru आज आपके लिए लाया है, मुर्गी फार्म खोलने का पूरा तरीका जिसमे आप बेसिक से लेकर एडवांस तक जानेंगे, की मुर्गी फार्म कैसे खोले |

murgi farm kaise khole


मुर्गी फार्म के लिए लोकेशन    

दोस्तों किसी भी business को करने के लिए उसका लोकेशन खोजना बहुत जरुरी है, आप अगर गलत लोकेशन पर business शुरू करते है, तो आपका business fail हो सकता है, बात करे मुर्गी फार्म खोलने की तो, आपको गाँव और बस्ती से हटकर एक जगह चाहिए |

👉 पानी पूरी का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 कंप्यूटर सेंटर कैसे खोले 

उस जगह पर आप अपना फार्म बैठा सकते है, साथ ही ये ध्यान दे की आपके फार्म के आसपास के 1 किलोमीटर एरिया में कोई घर नही होना चाहिए, ताकि आपको कोई दिकत न हो |

मुर्गी फार्म खोलने के लिए लाइसेंस कैसे बनवाए

मुर्गी फार्म खोलने के लिए आपको Veterinary डिपार्टमेंट से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा | उसके लिए कुछ जरुरी कागजात लगेंगे | ये प्रोसेस 8 दिनों के खत्म होगी, 7 या 8 दिनों बाद आपको लाइसेंस मिल जाएगा |

मुर्गी फार्म के लिए लाइसेंस बनवाने का कागजात

  • Adhar card
  • Pan card
  • Jamin rasid ( जहाँ फार्म खोलना है)

ये मुख्य दस्तावेज़ है, इसके अलावे आपका कुछ और डॉक्यूमेंट लग सकता है, आप ऑफिस जाकर पता कर सकते है | पैसे की बात की जाए तो ये आपके शहर पर निर्भर करता है |

मुर्गी फार्म खोलने में कितना investment लगता है

मुर्गी फार्म खोलने में आपको अलग अलग स्टेप में खर्चा करना पड़ता है, 40 से 45 दिन में बच्चे तैयार होते है, हम इतने दिन का ही खर्चा के बारे में जानेंगे | अगर आप खुद का फार्म बैठाते है, तो आपको कितना investment लगेगा चलिए जानते है |

Farm cost :- सबसे पहले आपको एक फार्म डालना होगा, आप कितना मुर्गी को पालना चाहते है, उसी हिसाब से आपको फार्म डालना होगा, 500 बच्चे के लिए 800 sq. feet का एरिया होना जरुरी है आप उसी हिसाब से अपना calculation कर सकते है | इसमें आपको 3 से 4 लाख तक खर्च आएगा |

chicks :- अब आपको उसमे बच्चे डालने होंगे, इसका रेट up down होता रहता है, आपको कभी 35 रुपया का मिलेगा, तो कभी 50 का इसलिए इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, अगर आपको 500 बच्चे डालना है, तो आपको 35 के हिसाब से 17,500 लगेगा | अगर रेट अधिक है, तो आपको और ज्यादा देने होंगे |

दाना :- बच्चे को तिन स्टेप में दाना खिलाया जाता है, अगर 500 बच्चे आप पाल रहे है, तो इसके लिए हम जानते है, कितना दाना लगेगा, जो 40 से 45 दिन में तैयार होंगे |

pre starter :- शुरू में आपको 250 kg देने होंगे |

starter :-  फिर starter पैक में 500 kg देने होंगे |

finisher :- लास्ट में आपको 1000 kg देने होंगे |

Vaccine :- मुर्गी के बच्चे को 2 तरह के वैक्सीन देना अनिवार्य होता है | पहला 6 दिन बाद लगता है, दूसरा 15 दिन पर |

Medicine :- बच्चे को अलग अलग प्रकार के दवा दिया जाता है, जिससे उनका विकास जल्दी हो | जैसे: liver tonic , vitamin b, आदि |

मुर्गियों को रहने के लिए वातारण

मुर्गियों को आप किसी तरह से नही रख सकते है, आपको एक प्रॉपर फार्म तैयार करना होगा | फार्म ऊपर से v आकार का है, तो अच्छा रहेगा, अगर आपका फार्म v आकार का है, तो साइड की उचाई 6 feet और बिच में 9 feet की उचाई  अच्छा रहता है | अगर आपको 800 sq. feet में बच्चे को पालना है |

तो उसमे कम से कम 15 जाली वाली खिड़की होना जरुरी है, साथ ही उसमे एडजस्ट फैन होना जरुरी है, फार्म में सीलिंग फैन होना जरुरी है, ठंडी में हीटर होना जरुरी है, अगर आपको रोज रोज पानी डालने के मुसीबत से छुटकारा पाना  है, तो आप चाहे तो आटोमेटिक सिस्टम रख सकते है |

जिसको आप एक टंकी से लिंक करके फार्म में जगह जगह पानी पंहुचा सकते है, जिससे बच्चे आराम से पानी पियेंगे | साथ ही आपको लाइट का पूरा ध्यान रखना है | अगर आपके यहाँ बिजली अच्छे से नही रहता है, तो आपको एक जरनेटर लेना होगा |

मुर्गी फार्म बिज़नेस में कितना प्रॉफिट होता है

जैसे आपको investment अलग अलग तरीको से करना है, वैसे ही आपको कमाई भी अलग अलग तरीको से होगा | चलिए जानते है, इन तरीको के बारे में |

खुद का meat का शॉप खोले :- आप कुछ लेबर को रखकर अपना दूकान खोल सकते है, जिसमे आप chicken बेच सकते है, इससे आपको अच्छी कमाई होगी |

किसी meat दुकान वाले को सप्लाई करे :- जब आपका फार्म खुलेगा तो आपके पास meat दुकान वाले आयेंगे और आपसे कांटेक्ट करेंगे इससे भी आपकी कमाई अच्छी होगी |

किसी शादी / विवाह में आर्डर ले :- जब किसी के यहाँ कोई पार्टी, बारात या कोई और माहौल होता है, तो वे लोग आपके खड़ा मुर्गी लेकर घर पर ही बनवाते है, आप उनसे भी आर्डर लेकर पैसा कमा सकते है |

मुर्गी फार्म के लिए स्टाफ

मुर्गी फार्म में कम से कम 2 स्टाफ का होना जरूरी है, मुर्गियों को समय समय पर दाना देना, उनको दवा देना, फार्म की साफ सफाई करना, इन सब कामो के लिए आपको 2 स्टाफ रखना जरुरी है |

मुर्गी फार्म का प्रचार कैसे करे

आम भाषा में लोग इसे marketing ही कहते है, आपको अपना एक business कार्ड बनवाना चाहिए, और उसे बांटना चाहिए, जब कोई आपसे मुर्गी ले जाए, तो उनसे कुछ ऐसा सिस्टम बनाए ताकि वो आपके पास वापस जरुर आए | या आप नए कस्टमर को कुछ मुर्गी free दे |

इससे नए नए लोग आपको खोजकर आयेगे, बाकि आप सोशल मीडिया का हेल्प भी ले सकते है | इससे भी अच्छा marketing होगा | किसी कस्टमर को बार बार बुलाना है, तो जब भी आप उसको माल सप्लाई कर रहे है |

तो उसे बोले की अगली बार आपको कुछ और डिस्काउंट मिलेगा, जैसे वो 1 लाख का माल ले रहा है, तो आप उसे बोल सकते है, अगली बार अगर आप आयेंगे, तो आपको 1 हजार का डिस्काउंट मिलेगा इससे वो आपके पास ही आएगा |

मुर्गी फार्म में होने वाले नुकसान

इस business में आपको थोडा कभी कभी नुकसान होता है, जब आप मुर्गी का पालन करते है, तो उस समय 3 से 4 % मुर्गी, मर जाती है, लेकिन अच्छा बात ये है, की जब आप बच्चे को लाते है, तो कम्पनी वाले आपको 2 % अधिक बच्चे देते है, ताकि आपको ज्यादा नुकसान न हो |

कभी कभी कोई बीमारी फ़ैल जाती है, जिससे आपक नुकसान झेलना पड़ सकता है | लेकिन ये 10, 20 सालो में कभी होता है, इसलिए घबराने की बात नही है |

आपने क्या सिखा

इस पोस्ट में आपने सिखा कि मुर्गी फार्म कैसे खोले तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा,  अगर पोस्ट पसंद आया है, तो इसे शेयर करे, और हमें instagram और facebook पर फॉलो करे |    

FAQ

Q. मुर्गियों को तैयार होने में कितना समय लगता है ?

उतर :- मुर्गियों को पूर्ण रूप से तैयार होने में 40 से 45 दिन का समय लगता है |

Q. एक तैयार मुर्गी का वजन कितना हो सकता है ?

उतर :- कम से कम 2 kg

Q. मुर्गी फार्म बनाने में कितना खर्च आता है ?

उतर :- एक 800 sq feet का मुर्गी फार्म बनाने में आपको 3 लाख तक खर्च आएगा 

ये भी पढ़े :-


Post a Comment

0 Comments