Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कंप्यूटर सेंटर कैसे खोले पूरी जानकारी | How to start computer center

आज के समय में शिक्षा में क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान एक अहम् भूमिका निभाता है, हर जगह कंप्यूटर से ही काम हो रहा है, चाहे आप ऑनलाइन टिकट बुक करे, चाहे आप ऑफिस का कोई काम करे | हर जगह कंप्यूटर काफी जरुरी है, आप साइबर कैफ़े में ऑनलाइन काफी काम करवाते है, आज के हर बच्चे के लिए कंप्यूटर का शिक्षा काफी जरुरी है |

आजकल हर क्लास के स्टूडेंट के लिए कंप्यूटर का शिक्षा बहुत जरुरी है, इसलिए दोस्तों आजकल बहुत जगह लोग कंप्यूटर क्लास खोल रहे है, और इससे पैसा भी कमा रहे है, क्योकि यह एक आय का बहुत ही बढ़िया साधन है | इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि कंप्यूटर सेंटर कैसे खोले |

Computer-centre-kaise-khole


कंप्यूटर सेंटर क्या है ?

कंप्यूटर सेंटर एक ऐसा संस्था है, जहाँ स्टूडेंट को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है, यहाँ आपको अलग अलग प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेर कि जानकरी दी जाती है, यहाँ आपको विभिन प्रकार के कंप्यूटर शिक्षा कि जानकारी दी जाती है | जहाँ से आप कंप्यूटर सीखकर नौकरी भी पा सकते है | यहाँ आपको आपके कोर्स के हिसाब से आपको सर्टिफिकेट मिलता है |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए लोकेशन

दोस्तों कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपको एक विशेष लोकेशन खोजना होगा, आपका लोकेशन वैसे जगह पर होना चाहिए, जहाँ स्टूडेंट को आने जाने में सहूलियत हो | और साथ ही आप वैसे जगह को चुने जहाँ आसपास स्कूल, कॉलेज, या कोई कोचीन सेंटर हो, क्योकि वहाँ स्टूडेंट आयेंगे तो आपके कंप्यूटर क्लास को देखेंगे और आपके कोचीन में आयेंगे |

👉 chat gpt क्या है, पूरी जानकारी 

👉 जिम का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

साथ ही आपको वैसे एरिया को देखना हो जहाँ पार्किंग का व्यवस्था हो, और अगर कोई लड़की आ रही है, तो उनको कोई परेशानी ना हो, साथ ही आप वैसे एरिया को चुने जहाँ ट्रांसपोर्ट का सुविधा हो क्योकि बहुत सारे स्टूडेंट किसी रोड गाड़ी से आते है, इसलिए दोस्तों आपको इन बातो को ध्यान रखकर अपना जगह का चुनाव करना चाहिए |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर

दोस्तों अगर आपका इन्फ्रास्ट्रक्चर अच्छा नही है, तो स्टूडेंट आपके क्लास में आने से इतरायेंगे, इसलिए दोस्तों आपको इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी काफी ध्यान देना चाहिए | कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपके पास कम से कम दो क्लास चाहिए |

जिसमे आप एक रूम में थ्योरी पढ़ाएंगे और एक रूम आपका लैब रूम होगा, साथ ही आपका रूम इतना बड़ा होना चाहिए जिसमे 15-20 स्टूडेंट बैठ सके, क्योकि एक बार में आप ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 स्टूडेंट को ही पढ़ा पाएंगे इससे ज्यादा आपके लिए दिक्कत हो सकता है |

साथ ही आपका एक ऑफिस होना चाहिए जिसमे आप स्टूडेंट का एडमिशन करेंगे या आप किसी से मीटिंग करेंगे या फिर आपका जरुरी चीजे जैसे बुक, नोटबुक, मार्कर, डस्टर,........... आदि रखेंगे |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए फर्नीचर

दोस्तों कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपके पास एक फर्नीचर सेट होना जरुरी है, इसके बिना आप कंप्यूटर क्लास नही चला पाएंगे, आपको 20 से 25 कुर्शी चाहिए, एक लम्टेबा टेबल चाहिए जिसपे आप कंप्यूटर को रखेंगे, बेंच जिसपर बैठ कर स्टूडेंट पढेंगे, रिसेप्शन डेस्क चाहिए, ये सारी चीजे चाहिए आपको एक कंप्यूटर क्लास खोलने के लिए |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए सॉफ्टवेर और हार्डवेयर

दोस्तों एक कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपके पास सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर होना बहुत जरुरी है, और वो सारी सॉफ्टवेयर का लाइसेंस भी आपके पास होना बहुत जरुरी है, आप ओरिजिनल सॉफ्टवेयर के बिना आप क्लास नही चला सकते है, साथ ही इसी प्रकार आपके पास हार्डवेयर भी होना जरुरी है तो चलिए जानते है, सॉफ्टवेर और हार्डवेयर के बारे में |

कंप्यूटर सेंटर के लिए जरुरी सॉफ्फ्टटवेयर   

  • MS OFFICE
  • TALLY
  • PHOTOSHOP
  • COREL DRAW
  • MS PAINT
  • JAVA
  • TYPING MASTER
  • VISAL BASIC
  • PAGE MAKER

कंप्यूटर सेंटर के लिए जरुरी हार्र्डडवेयर 

  • कम से कम 15 सिस्टम
  • कीबोर्ड
  • माउस
  • WIFI राऊटर
  • हार्ड डिस्क
  • वेबकेम

कंप्यूटर सेंटर पर पढाए जाने वाले कोर्स

दोस्तों कंप्यूटर क्लासेज में आपको विभिन के कोर्स काराए जाते है, तो चलिए जानते है, उन कोर्स के बारे में जो कंप्यूटर क्लासेज में कराये जाते है |

  • ADCA
  • DCA
  • TALLY
  • DTP
  • DFA
  • DCP
  • PGDCA
  • ADIT
  • DAA
  • AUTO CAD
  • PROGRAMMING LANGUAGE
  • WEB DESIGNING & MULTIMEDIA

कंप्यूटर क्लास के लिए टीचर नियुक्त करे

दोस्तों अगर आप एक  कंप्यूटर क्लास खोल रहे है, तो आपको टीचर नियुक्त करना होगा, क्योकि आप अकेले सारा काम नही कर सकते है, इसलिए दोस्तों आपको कंप्यूटर का टीचर नियुक्त करना होगा, आप वैसे टीचर नियुक्त करे, जो आपकी मदद कर सके |

टीचर नियुक्त करने  से पहले आप ये देखे कि आप कौन कौन सा कोर्स करा सकते है, आप उन कोर्स के लिए टीचर नियुक्त करे जो आप नही पढ़ा सकते है, इससे आपका कंप्यूटर इंस्टिट्यूट काफी चलेगा और आपके पास हर कोर्स के लिए स्टूडेंट आएंगे |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आवश्यक लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

दोस्तों कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपको अपने इंस्टिट्यूट को रजिस्टर करना बहुत जरुरी है, इसके दो तरीके होते है, या तो आप खुद का एक बिज़नेस के रूप में कंप्यूटर इंस्टिट्यूट शुरू कर सकते है, या फिर आप किसी बड़े कंपनी से फ्रैंचाइज़ी ले सकते है | 

अगर आप फ्रैंचाइज़ी लेते है, तो आपको कुछ फीस जमा करनी होती है, और आपको उसका फ्रैंचाइज़ी मिल जाती है, इससे आपका फ्री में प्रमोशन होता है, और स्टूडेंट उसी के नाम पर आपके पास आते है, इसमें आपको ये सुविधा मिलती है, कि अगर कोई दिक्कत होता है, तो वो मेन कंपनी के द्वारा हल किया जाता है,

लेकिन अगर आप खुद का कंपनी के रूप में इंस्टिट्यूट खोल रहे है, तो आपको ही सारा समस्या का समाधान करना होगा, इसमें आपको सारा प्रॉफिट आपको ही मिलता है |

कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट

दोस्तों कंप्यूटर इंस्टिट्यूट खोलना एक बड़ा इन्वेस्टमेंट माना जाता है, क्योकि इसमें लाखो में इन्वेस्टमेंट लगता है, इसके लिए अगर आप चाहे तो बिज़नेस लोन भी ले सकते है, एक 10 कंप्यूटर के साथ आगर आप खुद का कंप्यूटर इंस्टिट्यूट खोलना चाहते है |

तो आपको कम से कम 3 लाख से 5 लाख तक इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है, इसमें आपको सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों खरीदना होगा, साथ ही जो भी एक्सटर्नल खर्चे आते है, वो भी इसमें जुड़ते है जैसे रेंट, बिजली बिल, ........आदि |

कंप्यूटर सेंटर का मार्केटिंग कैसे करे

दोस्तों कंप्यूटर सेंटर का मार्केटिंग करने के लिए आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको को अजमाना चाहिए, सबसे पहले आप पोस्टर, पम्प्लेट , बैनर आदि अपने एरिया के चारो तरफ लगवाना है, साथ ही आप किसी वेकल के जरिये अपने एरिया में प्रचार प्रसार करवा सकते है |

जिससे लोगो को पता चलेगा कि उनके एरिया में एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट खुला है, इसके अलावा आप ऑनलाइन जैसे फेसबुक, Instagram के जरिये अपने कंप्यूटर सेंटर का मार्केटिंग कर सकते है, इससे भी आपको काफी फायदा होगा |

कंप्यूटर सेंटर से कितना कमाई हो सकता है ?

दोस्तों कंप्यूटर इंस्टिट्यूट कोर्स के ऊपर निर्भर करता है, इसमे आपको काफी अच्छा प्रॉफिट होता है, क्योकि मैंने अनुभव किया है, कि पैसे तो सारे लड़के दे देते है, लेकिन बहत कम ही स्टूडेंट लास्ट तक पढ़ते है, इसलिए दोस्तों आपको इसमें काफी फायदा होगा | 

एक एवरेज देखा जाए तो अगर आप दिन भर में 50 स्टूडेंट तो पढ़ाते है तो आपको महीने का 40 हजार तक बचत हो सकता है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि कंप्यूटर सेंटर कैसे खोले, तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. कंप्यूटर सेंटर खोलकर कितना कमाया जाता है ?

उतर :- कंप्यूटर सेंटर खोलकर आप महीने का 40 से 50 तक कमा सकते है |

Q. कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए आपको कितना इन्वेस्टमेंट चाहिए ?

उतर:- आप 3 से 5 लाख तक इन्वेस्टमेंट करके एक अच्छा कंप्यूटर सेंटर खोल सकते है |

Q. कंप्यूटर सेंटर आज के दौर में कितना फायदेमंद है ?

उतर :-  दोस्तों आज के दौर में कंप्यूटर सेंटर एक अहम् भूमिका निभाता है, आज के हर बच्चा कंप्यूटर सिखाना चाहता है, इसलिए इसका डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है |

ये भी पढ़े :-

👉 CSC कैसे खोले पूरी जानकारी 

👉 ओला में बाइक कैसे लगाए 

👉 डॉक्टर कैसे बने 

👉 मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान कैसे खोले 

Post a Comment

0 Comments