Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कंप्यूटर का शो रूम कैसे खोले | how to start computer showroom

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर और लैपटॉप का अहिमियत हर जगह बढ़ रहा है, हर एक काम के लिए कंप्यूटर और लैपटॉप बहुत जरुरी है, इसलिए दोस्तों हर कोई समय समय पर कंप्यूटर लैपटॉप खरीदते रहते है, चाहे ऑफिस हो, दुकान हो, या फिर स्कूल है, हर जगह कंप्यूटर से ही काम हो रहा है|

इस बढ़ती दुनिया में कंप्यूटर एक अहम् भूमिका निभा रहा है, वैसे हर कोई कभी न कभी अपने जीवन में कंप्यूटर जरुर खरीदता है चाहे वो ऑफलाइन कंप्यूटर शो रूम से ख़रीदे या ऑनलाइन ख़रीदे | इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि कंप्यूटर का शोरूम कैसे खोले |

Computer-ka-showroom-kaise-khole


कंप्यूटर शो रूम क्या होता है ?

कंप्यूटर शो रूम एक ऐसा शॉप होता है, जहाँ आपको कंप्यूटर, लैपटॉप और इससे सम्बंधित सारी सामग्री मिलती है, जैसे :- डेस्कटॉप, लैपटॉप, CPU , कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, UPS .......आदि | यहाँ से आप विभिन्न प्रकार के लैपटॉप, कंप्यूटर और उससे सम्बंधित सामग्री खरीद सकते है |

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए बिज़नेस प्लान

दोस्तों कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए आपको एक बिज़नेस प्लान बनाना होगा, इससे आपका काम आसान हो जाता है, तो चलिए जानते है, आपको कैसे अपना बिज़नेस प्लान तैयार करना है |

  • सबसे पहले आप अपना बजट सेट करे |
  • आपको फिर तय करना है, कि आप कौन कौन सा सामग्री बेचेंगे |
  • उसके बाद आप कंपनी सिलेक्शन करे, कि आपको कौन कौन सा ब्रांड का सिस्टम बेचना है |
  • अपना बेहतर लोकेशन चुने |
  • अब आपको मार्किट रिसर्च करना है, कि आपके एरिया में किस बजट का कंप्यूटर ज्यादा बिक रहा है |

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए लोकेशन

एक बेहतर लोकेशन आपके बिज़नेस को काफी ज्यादा ग्रो करवाता है, क्योकि इससे कस्टमर आपके शो रूम में ज्यादा आयेंगे | आपको एक सही लोकेशन चुनना है, इसके लिए आपको वैसे एरिया को देखना है, जहाँ आसानी से पहुचा जाये, साथ ही आपको पार्किंग का सुविधा भी देखना है|

👉 मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान कैसे 

👉 CSC कैसे खोले पूरी जानकारी 

अगर आपका शोरूम किसी रोड के बगल में रहता है, तो आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है, क्योकि यहाँ से लोगो कि नजर आपके शो रूम पर जाएगा, साथ ही आपको अपना दुकान का लोकेशन गूगल मैप पर जरुर डालना है, क्योकि इससे लोगो को आपके दुकान पर पहुचने में सहूलियत होगी |

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए प्रोडक्ट  सेलेक्शन

दोस्तों कंप्यूटर शो रूम खोलते समय आपको प्रोडक्ट सिलेक्शन करना बहुत जरुरी है, बिना प्रोडक्ट सिलेक्शन के आप कंप्यूटर शो रूम नही खोल सकते है, इसलिए दोस्तों आपको शो रूम खोलते समय इसका चयन करना बहुत जरुरी है, तो चलिए जानते है, कौन कौन से प्रोडक्ट एक कंप्यूटर के दुकान में होना अनिवार्य है |

  • डेस्कटॉप
  • लैपटॉप
  • कीबोर्ड
  • सिपिऊ (CPU)
  • माउस
  • सभी प्रकार के केबल
  • हार्ड डिस्क
  • SSD
  • स्पीकर

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर

दोस्तों जब आप एक शो रूम खोलते है, तो आपको इसका इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत ध्यान देना होगा, आपको एक बड़ा एरिया चाहिए जिसमे आप दुकान सेट करेंगे ये कोई फिक्स नही है,कि आपको इतना चाहिए ही चाहिए क्योकि आजकल कम एरिया में भी अच्छा शो रूम खुल रहा है, दूसरी आपको इंटीरियर पर बहुत ध्यान देना है, क्योकि अगर आपका इंटीरियर अच्छा नही रहेगा तो कस्टमर रुकेंगे नही |

आपको कस्टमर को बैठने के लिए कुर्शी, पिने के लिए पानी, गर्मी में AC और ठंडी में हीटर का व्यवस्था करनी होगी, साथ ही आपको लाइटिंग पर बहुत ध्यान देना है, क्योकि लाइटिंग जितना अच्छा रहेगा, आपका शो रूम उतना अच्छा दिखेगा | आप कोशिश करिए अपने शो रूम में लाइट ब्राइट रखे ताकि हर एक चीज सही से दिखे |

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए आपको 4 से 5 लाख तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है, क्योकि इसमें आपको बहुत सारे चीजे खरीदने होंगे, कंप्यूटर शो रूम के लिए आपको सबसे पहले रेंट पर खर्च करने होंगे, उसके बाद आपको इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना होगा, इसके बाद आपको स्टॉक पर पैसा खर्च करना होगा, दोस्तों अगर आप लेबर रखते है, तो आपको सैलेरी भी देनी होगी |

ये इन्वेस्टमेंट निर्भर करता है, कि आप कितना स्टॉक रखते है, अगर आप ज्यादा स्टॉक रखते है, तो आपको और इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है |

कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए लाइसेंस

दोस्तों कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए आपको इसका रजिस्ट्रेशन करना होगा, आपको सबसे पहले GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, क्योकि इसमें आपको पैसा का लेन देन करना होगा, इसके अलावा आपको अपने दुकान के लिए लिए भी लाइसेंस बनवाना होगा, जिससे आप सही तरीके से दूकान को चला सके |

कंप्यूटर शो रूम  का मार्केटिंग कैसे करे

दोस्तों कंप्यूटर शॉप का मार्केटिंग के लिए आपको सबसे पहले इसका ऑफलाइन मार्केटिंग करना होगा, जैसे आप पोस्टर बना सकते है, पम्प्लेट बाँट सकते है, इसके अलावे आप परचा बाँट सकते है, साथ ही आपको ऑनलाइन भी थोडा मार्केटिंग करना चाहिए, आप फेसबुक इन्स्टाग्राम के जरिये ऑनलाइन भी मार्केटिंग करवा सकते है |  

कंप्यूटर शो रूम में कितना प्रॉफिट है

दोस्तों हर कोई बिज़नेस करता है, तो प्रॉफिट जरुर देखता है, इस बिज़नेस में आप महीने का लाखो रुपया कमा सकते है, क्योकि इसमें आपको अच्छा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है, ये आपके बिक्री पर भी निर्भर करता है, अगर आपका बिक्री अच्छा है, तो आप इससे काफी अच्छा कमाई कर सकते है |

आपने क्या सिखा ?

आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि कंप्यूटर शो रूम कैसे खोले, तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना सुझाव दे और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट लगता है ?

उतर :- कंप्यूटर शो रूम खोलने के लिए आपको 4 से 5 लाख तक का इन्वेस्टमेंट लग सकता है |

Q. कंप्यूटर शो रूम से कितना कमाई होती है ?

उतर :- कंप्यूटर शो रूम से आप लाखो रुपया कमा सकते है, ये आपके बिक्री पर निर्भर करता है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments