Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

नया स्टार्टअप फेल होने का 20 प्रमुख कारण – Bussiness guru

दोस्तों आपने बहुत सारे लोगो को देखा होगा की, वो startup शुरू करते है, लेकिन उनका startup सक्सेस नही हो पाता है, क्योकि उन लोगो को इसके बारे में आईडिया नही होता है, कि किसी भी startup को सफल बनाने के लिए कौन सी चीजे माइने रखती है, लेकिन आज के इस पोस्ट में मै 20 ऐसी गलतियां के बारे में बताने वाला हूँ, जो अधिकतर लोग करते है |

चाहे आप गाँव में business करते हो या शहर में आपको इन गलतियों से बचना है, चाहे वो फ़ोन का business हो या कोई भी business हो |  या आप ऐसे सीजन में business शुरू करते है, जब वो चले ही ना जैसे गर्मी में होने वाले business बरसात में नही चल सकते है | तो चलिए शुरू करते है, और जानते है Startup fail होने का 20 प्रमुख कारण के बारे में |

kyo hote hai, startup fail


1. प्रतिकूल वंशानुगत

ये थोडा कठिन लग रहा होगा समझना, लेकिन मै इसको आसान भाषा में समझाने की कोशिश करता हूँ, बहुत सारे ऐसे लोग है, जो जोश जोश में आकर कोई startup शुरू तो कर देते है, लेकिन उनका दिमाग उस लायक नही होता है, की वो उस business को कर सके |

इस वजह से वो ज्यादा दिन नही टिक पाते है, लेकिन अगर वो चाहे तो अपने आप को उस काबिल बना सकते है, और अपने startup को आगे लेकर जा सकते है | इसके लिए उनको मेहनत करना होगा | तभी ये संभव है |

2. उदेश्य की कमी

अगर आपको startup शुरू करने का कोई उदेश्य नही है, तो आपको कभी सफलता नही मिलेगी | क्योकि बिना मंजिल के आप जिन्दगी भर चलते रह जायेंगे | आपके startup का एक उदेश्य होना चाहिए, की आखिर आपने start क्यों किया था | जब तक आप अपना लक्ष्य तय नही करते है, आपको सफलता नही मिलेगी |

इसलिए दोस्तों आपको लक्ष्य तय करना होगा, और लक्ष्य भी ऐसा होना चाहिए जो पाया जा सके क्योकि शुरू में जब हम किसी लक्ष्य को हासिल नही करते है, तो हम demotivate हो जाते है, इसलिए शुरू में आप आसान लक्ष्य बनाये और उसे पूरा करे |

जब आप छोटे छोटे लक्ष्य को पूरा करने लगते है, तो आपके अन्दर आत्मविश्वास जगता है, और वही आत्मविश्वास आपको एक दिन आपका लक्ष्य को पूरा कराएगा |

3 . शिक्षा की कमी

यह एक ऐसी बाधा है, जिसे तुलनात्मक रूप से आसानी से दूर किया जा सकता है, किसी भी चीज में कामयाब होने के लिए उसके बारे में ज्ञान होने जरुरी है, भले उसके बारे में 100% ज्ञान नही हो लेकिन कम से कम 75 % ज्ञान होना जरुरी है, बिना ज्ञान के आप दुनिया के कोई भी लक्ष्य हासिल नही कर सकते है |

असल में एक शिक्षित इन्सान वही है, जो दुसरो के अधिकारों का उल्लंघन किये बिना जीवन में जो कुछ भी चाहता है, उसे पाना सिखा चूका है,  इसलिए दोस्तों आपको अपने startup के बारे में ज्ञान होना जरुरी है, और कहा जाता है, "पढ़े लिखे होने से अच्छा है, पढ़ते लिखने रहना" |

4. आत्म अनुशासन की कमी

आपने ये कथन सुनी ही होगी, "अनुशासन ही देश को महान बनाता है" और अनुशासन आता है, आत्म नियंत्रण से, जब तक आप अपने आप पर नियंत्रण नही करेंगे आप अनुशासित नही हो सकते है | जब ही आप कोई startup शुरू करते है, तो आपको अनुशासित होकर उसे चलाना है, जब तक आप अनुशासित नही होंगे आपका business सफल नही होगा |

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने जज्बातों पर नियंत्रण करना होगा, फिर आप अनुशासन के रास्ते पर चलेंगे |

5. आपका बुरा स्वास्थ

कहा जाता है, "Health is Wealth" किसी भी business man या आम व्यक्ति का असफल होने में उनका बुरा स्वास्थ भी हक़दार होता है, अगर आपका स्वास्थ सही नही रहेगा तो आप किसी काम को सही से नही कर सकते है | बुरे स्वास्थ होने का बहुत सारा कारण हो सकता है, ये निम्न है :-

  • अपने शरीर के हिसाब से सही भोजन नही करना
  • अनुचित तरह से सांस लेने के वजह से सुद्ध हवा की कमी
  • व्यायाम की कमी
  • गलत आदत जैसे शराब, सिगरेट आदि
  • गलत विचार के कारण गलत आदत

5. बचपन में सही वातारण का न मिलना

अगर आपको अपने startup को सफल बनाना है, तो आपको सही वातारण का मिलना भी जरुरी है | कुछ लोगो को बचपन में वैसा वातावरण नही मिल पाता है, जैसा उनको चाहिए लेकिन वो कही से मोटीवेट होकर startup तो शुरू कर लेते है, लेकिन बाद में वह चल नही पाती है | क्योकि "आप टहनी को जैसे मोडेंगे वैसे ही वो होता जायेगा" |

इसलिए जब आप गलत वातावरण में रहते है, तो आप वैसे ही बनते चले जाते है | सबसे पहले आपको ऐसा वातावरण खोजना है, जो आपके लायक हो | 

6. टालमटोल

कोई business या कोई भी startup का fail होने का एक सबसे बड़ा कारण है, टालमटोल | जो काम आज करना है, उसको आज ही करे, अगर आप कल पे छोड़ते है, तो वो कभी नही होता है, इसलिए दोस्तों आप कभी भी अपने अन्दर ये टालमटोल का आदत मत लाना,  नही तो आप कभी भी सफल नही होंगे |

7. हठ की कमी

आजकल अधिकतर लोगो में हठ की कमी है, लोग काम तो शुरू कर देते है, और जब एक समय के बाद उन्हें सफलता नही मिलती है, तो वो हर मान लेते है, या जब उन्हें हार की संकेत मिलती है, तो उसे ही हार मानकर हाथ पर हाथ धरे बैठते है | वैसे व्यक्ति कभी सफल नही होते है, और न ही उनका startup |

8. नकरात्मक व्यक्तित्व

आप कभी भी उन लोगो के साथ मत रहिएगा जो ये सोचते है, की मै कभी सफल नही हो पाउँगा और मै कभी अमिर नही बन पाउँगा, बल्कि आप उनलोगों के साथ रहे जो ये मानते है, की मै सफल होऊंगा, और जरुर होऊंगा, आप जैसे संगत में रहेंगे आपके business के उपर वैसे ही प्रभाव पड़ेगा |

इसलिए दोस्तों आप वैसे इन्सान के साथ कभी मत रहिये जो नकरात्मक व्यक्तित्व के हो, आप हमेशा वैसे दोस्त बनाए जिनका जीवन में कोई लक्ष्य हो |

9. कुछ नही के बदले कुछ ही सही की भाव 

ये सोच कभी कभी आपके लिए फायदेमंद भी होती है, लेकिन कभी कभी ये जानलेवा भी होती है, अगर आप खाली समय में बैठे है, और ये सोच रहे है, की मै कुछ नही कर रहा हूँ, तो कुछ पढ़ ही लेता हूँ, यहाँ आपकी सोच अच्छी है, लेकिन जब आप startup करते है, और आप ये सोचते है |

की चलो कुछ पैसे तो आ ही रहे है, तो यहाँ ये सोच आपके लिए गलत साबित हो सकता है, आपको यहाँ ये देखना है, की आपको प्रॉफिट कितना आ रहा है, ये नही की प्रॉफिट कुछ नही है, और आप काम में लगे है, तो आपका समय और पैसा सब बर्बाद होगा |

10. गलत पार्टनर को चुनना

ये चीज बहुत जरुरी है, की आप startup के लिए किन लोगो को चुनते है, उनकी सोच कैसी है, क्या वो कुछ दिन बिना पैसे के काम कर सकते है ? क्या वो आपके साथ तब भी रह सकते है, जब आप पूरी तरह से टूट चुके हो ? क्या वो आपके साथ तभी रह सकते है, जब आपके पास कुछ न हो ?

कही आपका पार्टनर लालची तो नही ? क्या आपके पार्टनर का लक्ष्य निर्धारित है ? आपको ऐसे सवालों को ध्यान में रखकर ही आपको अपने business पार्टनर को चुनना है, नही तो आपका भी startup ज्यादा दिन टिक नही पायेगा |

11. अति- सावधानी

सावधानी जरुरी है, लेकिन हद से ज्यादा सावधानी आपके लिए नुकसान दे सकता है, इसलिए कभी आपको अपने startup में जोखिम उठानी पड़े तो पीछे ना हटे, आपने elon musk के बारे में सुना ही होगा, वो अपना घर तक गिरवी रखकर अपने startup में लगा दिए थे | लेकिन आजकल वैसा संभव नही है, इसलिए आपको थोडा बहुत जोखिम उठानी चाहिए |

बिना जोखिम का आप 1 सेकंड भी रह नही सकते, आप रास्ते पर जा रहे है, उसमे भी जोखिम है, कही कोई car एक्सीडेंट न कर दे, आप पानी पी रहे है, उसमे भी जोखिम है, कोई कुछ मिला न दिया हो, बिना जोखिम के आप एक पल भी जी नही सकते है |

12. गलत startup का चयन

कोई भी इन्सान कितना भी मेहनत कर ले वो सफल नही हो सकता जब तक वो उस काम से प्यार न करे | और जिन्दगी का वसूल भी वैसा है, "जो पसंद है वही करो या जो कर रहे हो उसे पसंद करो" | इसलिए दोस्तों आप फायदे का सौदा देखकर कभी भी कोई ऐसा startup न करे जिसमे आपको रूचि ही नही हो |

बल्कि आप वो करे जिसमे आपको ज्यादा जानकारी हो इसलिए दोस्तों आप हमेशा सही startup चुने |

13. अंधाधुंध खर्चे करने की आदत

जो व्यक्ति ऐसे जगह पर पैसा व्यर्थ कर रहा है, जहाँ नही करना है, तो वो इन्सान कभी सफल नही हो सकता | आपको खर्चे को बड़े सोच समझकर लेकर चलना है, warren waffett कहते है, "अगर आप आज उन चीजो खरीदते है, जिनकी जरुरत आपको नही है, तो कल आपको उन चीजो को बेचनी पड़ेगी जो आपके जरुरत के है" |

कोई भी startup में खर्चे को बड़े सावधानी से करना होता है, नही तो आपका startup डूब सकता है |

14. पूंजी की कमी

कभी कभी आपको पहले पूंजी को तय करके startup करने चाहिए, नही तो आपका startup डूब सकता है, इसलिए सबसे पहले आपको एक चेकलिस्ट बनाना चाहिए, की आपको कहाँ कितना खर्च करना है, और कहाँ पैसे बचाने है, अगर आपके अन्दर ये क्वालिटी आ गयी तो आप अपने startup को सफल बना सकते है |

15. अहंकार और घमंड

अगर आपके पास अहंकार है, तो आप कभी भी सफल नही हो सकते है, क्योकि अहंकार लोगो को अँधा बना देता है, और उसे उनकी गलतियाँ दिखती ही नही है, इसलिए जब भी लोग आपके बारे में कुछ बताये तो आप उनको गाली देने के बजाय अपने आप को सही रखे | क्योकि जब तक आप अपने आप को सही नही करेंगे आप सफल नही हो सकते है |

16. उत्साह की कमी

अधिकतर युवा ऐसे भी है, जो अपने काम को इतना सीरियस ले लेते है, की उनको ये भी मालूम नही रहता है, की उनका पर्सनल लाइफ भी है, और वो अपने काम में ही मग्न रहते है, आपको थोडा गैप लेकर अपने टीम के साथ पार्टी या कोई सेलिब्रेशन भी करना चाहिए ताकि उनको भी ख़ुशी मिले |

या जब आपको कोई goal हासिल कर ले तो आप उसका भी पार्टी मनाये, और पुरे अपने टीम को शामिल करे | इस तरह उनके अन्दर भी उत्साह रहेगा जिससे वो अच्छे से काम करेंगे |

17. जानबूझकर बेईमानी

कहा जाता है, "इमानदारी सबसे अच्छी निति है, वैसे ही बेईमानी सबसे बुरी निति है", आप कभी भी अपने टीम के साथ बेईमानी ना करे इससे आपके सफल होने का चांस 0% हो जाता है, क्योकि आप उनके साथ बेईमानी कर सकते है, लेकिन ऊपर वाला आपके साथ भी उससे बड़ा बेईमानी करेगा |

18. असहिष्णुता

इसका मतलब होता है, जब किसी ने ज्ञान प्राप्त करना बंद कर दिया हो, कहा जाता है, पढ़े लिखे होने से अच्छा है, की पढ़ते लिखने रहना | आप चाहे दुनिया के किसी भी बुलंदी पर क्यों न चले जाए आप कभी भी ज्ञान लेना बंद मत करियेगा | जब आप ज्ञान लेना बंद करते है, तो आपसे गलतियां होने लगती है |

और जब आपके पास किसी विषय के बारे में जानकारी नही होती है, तो आप उसमे पीछे होने लगते है | इसलिए दोस्तों आप हमेशा अपने startup के बारे में ज्ञान हासिल करिए, आप market को समझिये की market में क्या चल रहा है, क्या आपको इम्प्रूवमेंट करना है |

19. लोगो की बातो को सुनना

आप अगर fail होते है, तो भी लोग आपको कुछ कहेंगे, और पास होते है, तब भी | इसलिए दोस्तों आपको लोगो की बातो को सुनना नही चाहिए, आपको अपने काम पर फोकस करके उसके बार में सोचना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए |

20 . समय के साथ बदलाव

अगर आप देखेंगे की दुनिया में जो समय के साथ नही बदला हो वो पीछे ही रह गया है, इसलिए दोस्तों आपको भी समय के अनुसार बदल जाना चाहिए, अगर आप समय के साथ नही बदलते है, तो समय आपको बदल देगा, इसलिए आपको हमेशा अपने कारोबार में कुछ नया करना चाहिए |

आपने क्या सिखा ?

आज के इस पोस्ट में आपने सिखा Startup fail होने का 20 प्रमुख कारण | तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर के | और कोई सवाल है, तो comment पूछे |  

सबसे अधिक पूछे जाने वाला प्रश्न  

Q. business grow कैसे करे ?
उतर :-business grow करने के लिए अपने प्रोडक्ट का marketing करे, और उसे बेहतर बनाए | अपने कस्टमर से फीडबैक ले और उसपर काम करे |

Q. business fail क्यों होता है ?
उतर :- business fail होने के कारण :-
गलत business चुनना
अपने प्रोडक्ट को सही न रखना 
अच्छा marketing नही करना 
कस्टमर के डिमांड को न समझना और उस पर काम नही करना  |

ये भी पढ़े :- 

Post a Comment

0 Comments