Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

वायु सेना (Air Force) में कैसे जाए 2024 | How to become Air Force

दोस्तों हर किसी का सपना होता है, की वो अपने जीवन में कामयाब हो और आगे बढे | कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई IAS बनना चाहते है, तो कोई वकील बनना चाहते है, और भी बहुत सारे युवा है, जो देश के सेवा के लिए अलग अलग फील्ड में काम करना चाहते है, और हमे दुश्मनों से बचाते है,  दोस्तों अगर आप भी वायु सेना में यानि Air Force में जाना चाहते है, तो आज मै आपको इसके बारे में मै आपको पूरी जानकारी दूंगा |

Air Force का रुतवा ही अलग होता है, इस नौकरी के बाद हमे गर्व महसूस होता है, वायु सेना को प्रोत्साहित करने के लिए हम 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाते है, तो आज के इस पोस्ट में मै आपको एयर फ़ोर्स में जाने का पूरी जानकारी दूंगा तो चलिए शुरू करते है और जानते है वायु सेना में कैसे जाए या How to become Air Force



वायु सेना (Air Force) क्या होता है ?

दोस्तों जैसा की आपको पता होगा, भारतीय सेना को 3 भागो में बांटा जाता है, उनमे से ही एक है, वायु सेना जिसे लोग एयर फ़ोर्स कहते है, और इसका पूरा नाम इंडियन एयर फ़ोर्स है जिसे हम शोर्ट में IAF कहते है, इनका काम हमे वायु में सुरक्षा प्रदान करना होता है |

वायु में हो रहे हमले से हमें सुरक्षा प्रदान करना ही इनका मुख्य कार्य होता है, Air Force में काफी अलग अलग फील्ड होते है | जिसमे हम और आप कार्य करके देश का सुरक्षा कर सकते है, आगे जानेंगे इसके बारे में कौन कौन सा फील्ड है, और हम उसमे कैसे जा सकते है |

वायु सेना (Air Force) के लिए क्वालिफिकेशन

दोस्तों एयर फ़ोर्स में जाने के लिए आपको इसका क्वालिफिकेशन को पूरा करना होगा तो चलिए जानते है, वायु सेना (Air Force) के लिए क्वालिफिकेशन

  • आपको दसवी पास करना होगा जिसमे अच्छा अंक हो |
  • आगर बात करे एयर फ़ोर्स के लिए सब्जेक्ट की तो आपको  मान्यता बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से PCM (Physics, Chemistry, Maths/Biology) से 12वी पास करना होगा |
  • 12वी में आपका 50% होना जरूरी है |
  • अगर आप PCB (Physics, Chemistry, Biology) से है, तो आप y ग्रुप में जा सकते है, निचे इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी है |

वायु सेना (Air Force) के प्रकार

दोस्तों एयर फ़ोर्स को मुख्य रूप से 2 भागो में बाटा जाता है |

  • ग्रुप X
  • ग्रुप Y

एयर फ़ोर्स ग्रुप X क्या है ?

Air Force X ग्रुप के लोगो को PBOR ( Person Below Officer Rank) या एयरमैन कहा जाता है, X ग्रुप के लोग तकनिकी फील्ड में अपने ट्रेड में काम करते है | इसमें आपको अलग अलग पद हो जाते है |

एयर फ़ोर्स X ग्रुप के लिए योग्यता

  • उमीदवार भारत का होना चाहिए |
  • एयर फ़ोर्स X ग्रुप के लिए ऐज 17 से 21 साल तक होनी चाहिए |
  • आपको दसवी पास करना होगा जिसमे अच्छा अंक हो |
  • अपने मान्यता बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से PCM (Physics, Chemistry, Maths) से 12वी पास करना होगा |
  • 12वी में आपका 50% होना जरूरी है |

एयर फ़ोर्स X ग्रुप के लिए परीक्षा नियम

इसमें आपको 3 सब्जेक्ट का एग्जाम देना होगा जो की ऑनलाइन होगी | इसमें गलत जवाब पर भी नंबर काटे जाते है, तो आप ध्यान से एग्जाम दे |

  • इंग्लिश :- 20 अंक 
  • फिजिक्स :- 25 अंक
  • मैथ्स  :- 25 अंक

एयर फ़ोर्स X ग्रुप के लिए फिजिकल

  • एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए हाइट :- 152.5 cm होनी चाहिए 
  • चेस्ट :- कम से कम 5 cm विस्तार की न्यूनतम सीमा है |
  • इसमें आपको 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट और 30 सेकंड में पूरा करना होता है |
  • इसमें आपको निर्धारित समय के अंदर 10 पुशअप 10 सिट अप और 20 स्काउट्स को भी पुरे करने होंगे |

एयर फ़ोर्स X ग्रुप का सैलेरी

दोस्तों इसमें आपको 2 चरणों में सैलेरी मिलता है, जब आप ट्रेनिंग में होंगे तो आपका सैलेरी 14,600 होगा, इसमें आपको अलग अलग प्रकार के सुविधा दी जाती है, जब आपका ट्रेनिंग ख़त्म हो जाता है, तो आपको 33,100 रुपया दिए जाते है, इसमें भी आपको अलग अलग प्रकार के सुविधा दी जाती है |

एयर फ़ोर्स Y ग्रुप क्या है ?

यह भी एयरमैन ही होते है, लेकिन इन ग्रुप का कार्य अलग होता है, जैसे लेखा सहायक, प्रशासनिक सहायक, सुरक्षा ग्राउंड .....आदि |

एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए योग्यता

  • उम्मीदवार भारतीय होना चाहिए |
  • Y ग्रुप के लिए आप साइंस ( PCB) या कॉमर्स से +2 कर सकते है |
  • 12वी में आपके 50 % होना अनिवार्य है |
  • एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए ऐज 17 से 21 साल तक होना चाहिए |

एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए परीक्षा क्रम

दोस्तों ये एग्जाम भी ऑनलाइन होता है, और इसमें नेगेटिव मार्किंग यानि गलत उतर पर नंबर कटता है, इसलिए दोस्तों आपको सावधानी से एग्जाम देना होगा चलिए जानते है, इसके परीक्षा कर्म के बारे में |

  • इंग्लिश :- 20 अंक
  • रीजनिंग और सामान्य ज्ञान :- 30 अंक

एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए फिजिकल

  • एयर फ़ोर्स Y ग्रुप के लिए हाइट :- 152.5 cm होनी चाहिए 
  • चेस्ट :- कम से कम 5 cm विस्तार की न्यूनतम सीमा है |
  • इसमें आपको 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट और 30 सेकंड में पूरा करना होता है |
  • इसमें आपको निर्धारित समय के अंदर 10 पुशअप 10 सिट अप और 20 स्काउट्स को भी पुरे करने होंगे |

एयर फ़ोर्स Y ग्रुप का सैलेरी

दोस्तों इसमें आपको 2 चरणों में सैलेरी मिलता है, जब आप ट्रेनिंग में होंगे तो आपका सैलेरी 14,600 होगा, इसमें आपको अलग अलग प्रकार के सुविधा दी जाती है, जब आपका ट्रेनिंग ख़त्म हो जाता है, तो आपको 26,900 रुपया दिए जाते है, इसमें भी आपको अलग अलग प्रकार के सुविधा दी जाती है |

वायु सेना (Air Force) में जुड़ने की प्रक्रिया

एयर फ़ोर्स का चयन UPSC द्वारा आयोजित होता है, जिसमे आपको NDA एग्जाम के क्रम से गुजरना होगा, इसको तीन चरणों में विभाजित किया जाता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

लिखित परीक्षा :- यह लिखित होता है, इसमें आपको प्रश्नों के जवाब देने होते है, यह ऑनलाइन भी हो सकते है |

इंटरव्यू :- इसमें आपका निराक्ष्ण होता है, और इसमें पर्सनल सवाल पूछे जाते है |

मेडिकल टेस्ट :- इसमें आपके फिटनेस का जांच होगा, जो की आपको पूरा करना होगा, इसमें अगर आपको कोई बिमारी निकल जाती है, तो इसमें आप क्वालीफाई नही कर पाएंगे इसलिए अपने सेहत पर भी ध्यान दे |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा की वायु सेना में कैसे जाए | How to become Air Force तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और अगर कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ  

Q. एयरफोर्स के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?

उतर :- दोस्तों अगर आप X,Y ग्रुप में जाना चाहते है, तो आप 12वी के बाद अप्लाई कर सकते है |

Q. एयर फोर्स के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए?

उतर :- दोस्तों अगर आपका 12वी में 50% है, तो आप एयरफोर्स के लिए आवेदन कर सकते है |

Q. एयरफोर्स का सैलेरी कितनी होती है ?

उतर :- दोस्तों एयरफोर्स का अलग अलग ग्रुप का सैलेरी अलग अलग होता है | X ग्रुप का सैलेरी ट्रेनिंग के बाद 33,100 और Y ग्रुप का सैलेरी ट्रेनिंग के बाद 26,900 है |

ये भी पढ़े :- 

👉 SI (सब इंस्पेक्टर ) कैसे बने 

👉 फ्रीलांसिंग से पैसा कैसे कमाए 

👉 कंप्यूटर क्लास कैसे शुरू करे 

👉 स्कूल खोलने का समपूर्ण जानकारी 


Post a Comment

0 Comments