Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj tripathi biography in hindi

Pankaj-tripathi-biography-in-hindi
Pankaj-tripathi-biography-in-hindi


नामपंकज त्रिपाठी
पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी
माता का नाम हेमंती देवी
जन्म दिन 5 सितम्बर 1976
गाँव बेलसंड, गोपाल गंज बिहार
शिक्षा नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, होटल मैनेजमेंट
पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी
पेशा एक्टर 
शादी का तारीख 15 जनवरी 2004
पहली फिल्म रन 2004
पहली टीवी शो गुलाल 2010
भाई बहन 3 + 2
उम्र 46 साल
संतान 1 बेटी
धर्म हिन्दू
जाती राजपूत
गृह नगर गोपाल गंज
लम्बाई 5 फीट 11 इंच
नागरिकता भारतीय
स्कूल बेलसंड गाँव
 

पंकज त्रिपाठी को लोग उनके नाम से कम और कालीन भैया के नाम से ज्यादा जानते है, मिर्जापुर वेबसीरिज के बाद पंकज त्रिपाठी "कालीन भैया" के नाम से काफी मशहूर हो गये और लोग अब उनको इनके नाम से ज्यादा कालीन भैया के नाम से जानते है | पंकज त्रिपाठी एक काफी अच्छे सवभाव के एक्टर है, इनके एक्टिंग का दीवाने बहुत सारे लोग है |

आज ये हर प्रकार के फिल्म में काम कर चुके है, चाहे वो साउथ हो या बॉलीवुड | लेकिन इनका भी जीवन इतन आसान नही रहा है, अगर आप भी पंकज त्रिपाठी को गहराई से जानना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में हम उनका जीवन परिचय के बार में जानेगे तो चलिए शुरू करते है, और जानते है पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय (Pankaj tripathi biography in hindi)

पंकज त्रिपाठी का जन्म और पालन पोषण

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को बेलसंड गाव में हुआ था, यह गोपाल गंज जिले के पास पड़ता है, जो कि बिहार राज्य में स्थित है | इनके पिता जी का नाम पंडित बनारस तिवारी है, और माता जी का नाम हेमंती देवी है | इनके 5 भाई बहन बहन है, इनके पिता एक साधारण किसान थे, जैसे कि हर माँ बाप का सपना होता है, उनका बेटा कोई अच्छा पद पर जाए |

👉 जानिए पवन सिंह कैसे बने पॉवर स्टार 

👉 डांस क्लास कैसे खोले 

वैसे ही इनके पिता जी का सपना था कि वो एक डॉक्टर बने और नाम रोशन करे, लेकिन यह कौन जानता था, कि यह लड़का डॉक्टर बनने के लिए पैदा नही हुआ है | चुकी इनके पिता जी एक साधारण किसान थे, इसलिए इनका बचपन एक साधारण बचपन रहा |

पंकज त्रिपाठी का शिक्षा

पंकज त्रिपाठी बताते है, उनका बचपन का पढाई काफी अच्छा रहा, वो एक पेड़ के निचे बैठकर 5वी क्लास तक शिक्षा हासिल की | उस समय वहाँ का माहौल काफी शांत था, वो बताते है, उस समय वहां कोई स्कूल नही था, और वहां बिजली भी नही था, चुकी उनके पिता जी का सपना था कि वो एक डॉक्टर बने | इसलिए उन्होंने इनको पढने के लिए पटना भेज दिया |

पंकज त्रिपाठी ने बायोलॉजी से इंटर कि परीक्षा पास कि, उसके बाद वो एंट्रेंस एग्जाम कि तैयारी करने लगे, डॉक्टर बनने के लिए काफी कोशिश कि, कोचिंग क्लास भी लिए हालाँकि कि वो दो बार एग्जाम भी दिए, लेकिन वो पास नही हुए, इसी बिच वो छात्र संगठन से जुड़ चुके थे, एक आन्दोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा | इसी बिच उनकी दोस्ती एक वाम दल के सदस्यों से हो गया |

पंकज त्रिपाठी का फिल्म इंडस्ट्री में रूचि

जब पंकज त्रिपाठी जेल में थे तो उनकी दोस्ती वाम दल के सदस्य से हो गया, जेल से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कालिदास रंगालय में नाटक देखने जाने लगे, नाटक देखने का सिलसिला काफी दिन तक चलता रहा नाटक देखते देखते उन्ही रूचि नाटक में होने लगी, और वो इसके बारे में सोचने लगे, अब वो पुरे तरह से एक्टर बनने के लिए तैयार थे |

एक बार जब वो लक्ष्मण नारायण का नाटक अँधा कुआ देख रहे थे, वो उस नाटक में इतने डूब गये कि उसमे एक्टिंग देख कर वो रो पड़े, अब वो बिलकुल एक्टिंग के चरम सीमा पर थे, फिर उन्होंने दो साल के लिए बिहार आर्ट थिएटर ज्वाइन भी किया | इसके बाद उनको पता चला कि दिल्ली में ड्रामा स्कूल है, NSD (नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा ) जिसमे पढने के लिए ज्यादा पैसो कि जरूरत नही होती है |

उन्होंने उसमे दाखिला के लिए कोशिश किया लेकिन 2 बार रिजेक्ट हुए, तीसरी बार 2001 में उन्होंने एंट्री ले ही ली | इस समय तक वो 35 से अधिक नाटको में अभिनय कर चुके थे | उनके परिवार वालो को जब लगा कि ये फील्ड काफी मुस्किल है, तो उन्होंने पंकज त्रिपाठी को कोई और काम के लिए सलाह दी, इस बिच पंकज त्रिपाठी ने पटना में फ़ूड क्रेफ्स इंस्टिट्यूट में होटल मैनेजमेंट का अध्ययन किया |

इसके बाद उन्होंने नाईट में मौर्या होटल में काम करना शुरू कर दिया, ये पटना में स्थित है | लेकिन इनको कही और जाना था, कुछ दिनों बाद ही इन्होने यह काम छोड़कर अपने माता पिता को विस्वास दिलाया कि NSD से डिग्री लेकर ये एक ड्रामा टीचर बन जायेंगे | 2001 से 2004 तक अपना NSD में डिग्री पूरा किया | उसके बाद पटना आये और काम का तलाश शुरू किया |

पंकज त्रिपाठी का वैवाहिक जीवन

इसी बिच उनकी शादी मृदुला त्रिपाठी से हो गयी, जो कि पढ़ी लिखी थी, उनकी पत्नी B.ed तक पढाई कि थी, जब पंकज को लगने लगा कि  यहाँ गुजर करना बहुत मुस्किल है, तो वो 16 अक्टूबर 2004 को कुछ पैसे लेकर मुंबई चले आये, पैसे बहुत जल्द ही खत्म हो गया उनकी पत्नी पढ़ी लिखी थी, तो उनको एक स्कूल में टीचर  का काम मिल गया इससे उनकी खर्च चलने लगी |

पंकज त्रिपाठी का फिल्म इंडस्ट्री में आगमन

लगातार मेहनत करने के बाद 2004 में फिल्म “रन” में उनको एक छोटी सी भूमिका मिली, इससे उनको काफी खुसी हुई, इसके बाद उनको धीरे धीरे काम मिलने लगा 2005 में उनको फिल्म अपहरण में काम मिला, फिर 2006 में उनको ओमकारा में काम मिला, इसी तरह लगातार काम मिलने लगा, दुनिया के नजर में तब आये जब ये गैंग ऑफ़ वासे पुर में अपना किरदार निभाया |

इसके बाद इन्होने हर प्रकार के फील्ड में काम करना शुरू कर दिया, उसके बाद वेबसीरिज मिर्ज़ापुर किया इसके बाद तो इनको काम का ठिकाना ना रहा, अब इनके पास काम खुद चलकर आने लगा, अब ये कुछ दिनों के लिए विश्राम ले रहे है, पंकज त्रिपाठी काफी छोटे जगह से निकलकर यहाँ तक पहुचे |

पंकज त्रिपाठी से जुडी रोचक जानकारी 

  • पंकज त्रिपाठी अपनें पढाई के दौरान जेल भी गये है |
  • उनके घर पर कोई टीवी नही था, इसलिए उनका बचपना फिल्म दुनिया के बगैर गुजरा |
  • पंकज त्रिपाठी होटल मैनेजमेंट का कोर्स किये है |
  • 2004 में रन फिल्म में उनको छोटी सी भूमिका मिली 
  • फिल्म गैंग ऑफ़ वासेपुर के बाद उनको प्रसिधी मिलना शुरू हो गयी |

पंकज त्रिपाठी को समानित किये गये पुरस्कार 

साल पुरस्कार
2018 नेशनल फिल्म अवार्ड
2019 स्क्रीन अवार्ड
2019 आई रील अवार्ड
2021 इंडियन टेलीविज़न एकेडमी अवार्ड
2022 फिल्म फेअर अवार्ड
2022 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडेमी वार्ड
2023 नेशनल फिल्म
 

पंकज त्रिपाठी का फ़िल्मी जीवन 

साल फिल्म
2004 रन
2005 अपहरण
2006 ओमकारा
2007 धर्म
2008 मिथ्या, शौर्य
2009 चिंटू जी, बारह आना, प्यार बिना चैन कहा रे
2010 वाल्मीकि कि बन्दूक , रावन, आक्रोश,
2011 चिल्लर पार्टी
2012 अग्निपथ , गैंग ऑफ़ वासे पुर पार्ट 1 एंड 2 , ABCD. रंगरेज , फुकरे
2013 अनवर का अजब किस्सा, मज्जी , जनता और जनार्धन
2014 गुंडे, सिंग्हम रिटर्न
2015 मांझी द माउंटेन मेन, मसान , दिलवाले,
2016 ग्लोबल बाबा, मंगो ड्रीम
2017 निव्टन, गुरगाँव, मुन्ना माइकल , फुकरे रिटर्न
2018 अंग्रेजी में कहते है, स्त्री, हर्जीता,
2019 लुक्का छुपी, सुपर 30,
2019 अर्जुन पटियाला , ड्राइव,
2020 अंग्रेजी मध्यम, गुंजन सक्सेना ,
2020 लूडो, शकीला
2021 कागज़, मिमी , बंटी और बबली,
2022 बच्चन पाण्डेय, शेरदिल,
2023 OMG 2, मै अटल

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने  पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय (Pankaj tripathi biography in hindi) के बारे में पढ़ा, आपने देखा कैसे पंकज त्रिपाठी को एक्टिंग का तलब जगी और कैसे इन्होने होटल में काम किया और कैसे आज इतने बड़े एक्टर बने | अगर आपको इनकी जर्नी पसंद आई हो तो इसे शेयर करे, और आपका क्या ड्रीम है, कमेंट में बताए |

FAQ

Q. पंकज त्रिपाठी का जन्म कहाँ हुआ था ?

उतर :- पंकज त्रिपाठी का जन्म बेलसंड गाँव में  गोपाल गंज जिला, बिहार में हुआ था |

Q. पंकज त्रिपाठी का पहली फिल्म कौन है ?

उतर :- पंकज त्रिपाठी का पहली फिल्म रन था |

Q. पंकज त्रिपाठी का शादी कब हुई ?

उतर :- पंकज त्रिपाठी का शादी 15 जनवरी 2004 में हुई थी |

Q. पंकज त्रिपाठी का जन्म कब हुआ ?

उतर :- पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितम्बर 1976 को हुआ था |

ये भी पढ़े :-

👉 कौन है, खान सर सारे बच्चो का चाहिता 

👉 जानिये रिंकू सिंह का कष्टदायक जीवनी 

👉 सिनेमा हॉल कैसे खोले पूरी जानकारी  

👉 रक्षा बंधन में कौन सा बिज़नेस करे 

Post a Comment

0 Comments