Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

खान सर (पटना वाले) का जीवन परिचय | Khan sir biography in hindi

Khan-sir-biography-in-hindi
Khan sir biography in hindi 

खान सर का पूरा नाम फैज़ल खान
उपनाम खान सर
प्रोफेशन टीचर
जन्म स्थान गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
निवास स्थान पटना, बिहार
जन्म तिथि दिसंबर 1993
उम्र 29 साल
राष्ट्रीयता भारतीय
पिता सेवानिवृत नौसेना अधिकारी
माता गृहणी
आय का साधन ऑफलाइन कोचिंग, मोबाइल एप्प और यूट्यूब
कॉलेज इलाहबाद यूनिवर्सिटी
उच्च शिक्षा B.sc, M.sc
प्रसिधी के कारण पढ़ाने का तरीका
धर्म इस्लाम 

जब भी बात पढाई की आती है, तो हमारे दिमाग में बहुत सारे अच्छे शिक्षक का चेहरा सामने आता है, उनमे से ही एक चेहरा है, खान सर का | खान सर अपने पढ़ाने के अंदाज से आज पुरे भारत में प्रसिद्ध है, उनका पढ़ाने का अंदाज इतना अच्छा है, कि हर किसी का सपना होता है, कि एक बार वो खान सर से पढ़े | खान सर इतना प्रसिद्ध है, कि हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है |

हर कोई खान सर के जर्नी के बारे में जानना चाहता है, हर कोई जानना चाहता है, की आखिर वो इतने प्रसिद्ध कैसे हुए तो दोस्तों अगर आप भी खान सर का बायोग्राफी जानना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में हम Khan sir biography in hindi जानेंगे |

खान सर का जन्म और पालन पोषण                                      

खान सर का जन्म दिसम्बर 1993 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था | इनके पिता एक सेना अधिकारी थे जो अब रिटायर हो गये है, इनकी माता एक हाउस वाइफ है, इनका वर्तमान निवास पटना (बिहार) है, खान सर अपने पर्सनल जानकारी शेयर करने में रूचि नही रखते है, इसलिए इनके माता पिता और भाई का नाम कही उपलब्ध नही है | 

👉 जानिए पवन सिंह का बायोग्राफी 

👉 IAS कैसे बने पुरे जानकारी 

खान सर का बचपन एक साधारण बचपन रहा है, चुकी ये मध्वर्गीय परिवार से आते है, तो इनका बचपन भी साधारण बच्चो की तरह रहा | पर इनके अन्दर पढाई को लेकर बहुत ही जूनून पाया गया |

खान सर का शिक्षा  

चुकी खान सर एक आम परिवार से आते है, इसलिए इनका पढाई इनके शहर के स्कूल में हुआ था जो कि परमार मिशन स्कूल बताया जाता है, यह भाटपार रानी शहर में स्थित है | स्कूली शिक्षा पूरा करने के बाद खान सर ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से B.SC और M.SC पूरा की | चुकी खान सर का पिता एक सेना अधिकारी थे, इसलिए खान सर का भी मन देश सेवा में था |

खान सर ने देश सेवा पूरा करने के लिए NDA का तैयारी शुरू किया फिर उन्होंने NDA (नेशनल डिफेन्स एकेडेमि) का एग्जाम पास किया | लेकिन खान सर शायद इस काम के लिए नही बने थे, इसलिए किसी फिजिकल दिक्कत होने के कारण वो डिफेन्स में नही जा सके |

खान सर का जीवन का शुरुवाती दौर

शुरू के दिनों में खान सर जब पटना आये तो उन्हें बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ा, उनको कई बार क्लास रूम को लेकर दिक्कत झेलना पड़ा | कई बार उनको जाती को लेकर दिक्कत सहना पड़ा, खान सर बताते है, के बार उनको इतना दिक्कत हो गया था कि उनके पास घर जाने का पैसा नही था, तब वो गंगा किनारे बैठकर काफी समय बिताये और अपने जीवन को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे |

लॉकडाउन में वो youtube पर पढ़ाना शुरू किये थे, धीरे धीरे वो youtube के जरिये लोगो के बिच अपना जगह बनाते गये, अपने पढ़ाने के अंदाज से धीरे धीरे पुरे भारत देश में खान सर मशहूर हो गये | आज youtube पर इनके 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है |

खान सर के आय का सोर्स

खान सर आज पुरे भारत में प्रसिद्ध है, खान सर ने शिक्षा को इतना सस्ता कर दिया है, कि आज हम सब गरीब लोग अपने सपने को पूरा करने में आगे बढ़ सकते है, आज छोटे से छोटे घर के बच्चे भी IAS IPS, SI ....बनने का सपना पूरा कर रहे है, इसमें खान सर का बहुत बड़ा भागीदारी है |

खान सर मुख्य रूप से 3 तरीको से पैसा कमाते है, पहला youtube से जिसका नाम khan gs research center है, दूसरा कमाई का सोर्स है, इनका एप्प जिसपर यह क्लास कराते है, जिसका नाम khan global studies है, और तीसरा सोर्स है, ऑफलाइन क्लास जो पटना में चलता है जिसका पूरा पता है  “ किसान कोल्ड स्टोरेज, नियर साईं मंदिर, मुसलाहपुर चौक , पटना में है |  

खान सर से जुड़े विवाद 

खान सर इतना बड़े शिक्षक बने है, लेकिन इनके सफ़र में बहुत सारी परेशानी आई है, चलिए जानते है, कुछ विवाद और खान सर के संघर्ष के बारे में |

  • खान सर के कोचिंग पर एक बार बमबारी की गयी थी, जिससे खान सर को परेशानी हुई |
  • खान सर के नाम को लेकर एक बार बहुत ज्यादा विवाद हुआ था |
  • खान सर अपने क्लास में के बार सुरेश और अब्दुल का उद्दाहरण लेकर कोई टॉपिक पढ़ा रहे थे, इस बात को लेकर भी विवाद हुआ था, जिससे खान सर के धर्म पर आवाज उठी थी |
  • खान सर के ऊपर कई बार FIR दर्ज हुआ है |
  • खान सर स्टूडेंट के सपोर्ट में कई बार खड़े हुए थे जिनको लेकर उनके उपर FIR दर्ज हुआ था, जिससे खान सर को दिक्कत हुआ था |

खान सर का असली नाम क्या है ?

तो दोस्तों मै आपको बता दूँ, खान सर का असली नाम फैज़ल खान बताया जाता है, हालाँकि इस बात को लेकर बहुत सारे विवाद हुए है | आज से कुछ महिना पहले अगर पुरे भारत देश में कोई टॉपिक था तो वो था खान सर का असली नाम क्या है ? पुरे मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा फैला हुआ था, हर जगह एक ही बात चल रहा था खान सर का धर्म क्या है |

खान सर का वैवाहिक जीवन

बताया जाता है, खान सर का पहले से ही सगाई हो चुकी है, और खान सर अभी तक शादी नही किये है, लॉक डाउन में उनका शादी होने वाला था लेकिन लॉक डाउन के वजह से शादी नही हो पाई, लेकिन ये अभी तक स्पष्ट नही हुआ है, की खान सर का शादी हुआ या नही |

आपने सिखा सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने पढ़ा Khan sir biography in hindi | तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना सुझाव दे | हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. खान सर का असली नाम क्या है ?

उतर :- दोस्तों खान सर का असली नाम फैज़ल खान बताया जाता है |

Q. खान सर का फी कितना है ?

उतर :- खान सर का फी Rs 199 से 250 तक होता है |

Q. खान सर का नेटवर्थ क्या है ?

उतर :- खान सर का नेट वर्थ कही पर स्पष्ट नही है, लेकिन कई जगह 1 से 2 करोड़ के करीब बताया जाता है |

Q. खान सर हिन्दू है, या मुस्लिम

उतर :- खान सर इस्लाम धर्म से तालुक रखते है, यानी वो मुस्लिम है |

ये भी पढ़े :-

👉 जानिये रिंकू सिंह के कठिन जीवन के बारे में 

👉 पायलट कैसे बने 

👉 SI कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 पुलिस कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 डॉक्टर कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 जानिये पंकज त्रिपाठी का जीवनी


Post a Comment

0 Comments