Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku singh biography in hindi


Rinku-singh-biography-in-hindi
Rinku-singh-biography-in-hindi
नाम रिंकू सिंह
पूरा नाम ठाकुर रिंकू खानचन्द्र सिंह
पिता का नाम खानचन्द्र सिंह
माता का नाम विना देवी
जन्म तिथि 12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान अलीगढ , उत्तर प्रदेश
शिक्षा 9वी 
पेशा भारतीय क्रिकेटर
बैटिंग स्टाइल बाए हाथ का बलेबाज
आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर
इंटरनेशनल डेबु 20 अगस्त 2023
प्रसिधी का वजह लास्ट 5 बॉल पर 5 छके
गेंदबाजी कि शैली राईट आर्म ऑफ़ ब्रेक
पहली आईपीएल किंग इलेवन पंजाब
पहली सेल प्राइस 10 लाख
उम्र 25 बर्ष
फेमस नाम लार्ड रिंकू
 
आज जिस रिंकू सिंह का नाम पुरे दुनिया के क्रिकेट प्रेमी जानते है, उस सख्स को आज से कुछ महीने पहले कोई नही जानता था, वो कहते है, न कि मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि सफलता शोर मचाए | रिंकू सिंह जो आईपीएल में कोलकाता और गुजरात के बिच होने वाले मैच में 5 छक्के लगाकर कोलकाता को मैच जिताए तब से उस रिंकू सिंह को लोग जानने लगे है |

इस युवा को आज भारतीय टीम में भी जगह मिल चूका है, और ये वहां भी अपना जलवा बिखेर रहा है, तो दोस्तों अगर आप रिंकू सिंह के बारे में नही जानते है, तो आज के इस पोस्ट में हम रिंकू सिंह के जीवन परिचय (Rinku singh biography in hindi )के बारे में जानने वाले है | तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, कैसे एक सिलिंडर डिलीवर करने वाले आदमी का लड़का इतना अच्छा क्रिकेटर बना |

रिंकू सिंह का जन्म और पालन पोषण


रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में हुआ था | वैसे तो इनको रिंकू सिंह के नाम से लोग जानते है, लेकिन इनका असली नाम रिंकू खानचन्द्र जाट है | रिंकू सिंह का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, इनके 5 भाई  बहन है, जिनमे से ये तीसरे संतान है | चुकी परिवार बड़ा था और पिता जी एक साधारण काम करने वाले थे तो इनका पालन पोषण एक शाधारण रूप से हुआ |


इनके पिता का नाम खानचन्द्र सिंह और माता का नाम विना देवी है, पिता जी सिलिंडर डिलीवर करने का काम करते थे,और माता एक साधारण गृहणी है, रिंकू सिंह का आर्थिक स्थिति अच्छा नही था, क्योकि उनके 5 भाई बहन थे, और उनके पिता को सबको देखना था |

रिंकू सिंह का शिक्षा          

चुकी रिंकू सिंह के पिता के पास उतना पैसा नही हुआ करता था जिससे वो सभी बच्चो का पढाई का खर्च उठा सके, इसलिए वो अपने पढाई को पूरा नही कर सके सिर्फ 9वी तक पढाई करने के बाद वो अपने क्रिकेट में ध्यान देने लगे | हालाँकि क्रिकेट में उनका दिलचस्पी काफी देखा गया, वो बचपन से ही काफी बेहतर क्रिकेट खेलते थे |

रिंकू सिंह का शुरुवाती जीवन

रिंकू सिंह का शुरुवाती जीवन काफी कष्टदायक रहा है, जब हमारे उपर मुसीबत आती है, तो हम अपना पैशन भूलकर काम काज के तरफ ध्यान देने लगते है, क्योकि अगर आप अपने पैशन को पूरा करेंगे तो आपका परिवार और आपका पेट नही पल सकता | उसी दौर से गुजरते हुए रिंकू सिंह ने क्रिकेट को पीछे छोड़कर काम के तलास में गये |

चुकी उनके पास कोई अच्छी शिक्षा नही थी इसलिए उनको नौकरी मिलना काफी मुस्किल हो गया था | काफी खोजने के बाद एक कोचीन सेंटर में झाड़ू पोछा करने का काम मिला, इससे रिंकू रिंह को चोट पंहुचा और उन्होंने सोचा इस काम से मेरा भविष्य नही सुधर सकता है, इसलिए उन्होंने वापस क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू कर दिया |

रिंकू सिंह का क्रिकेट कैरियर

रिंकू सिंह को लगातर मुसिबत का सामना करना पड़ रहा था, रिंकू सिंह अपने मेहनत और लगन के दम पर मात्र 16 साल के उम्र में उतर प्रदेश के लिए A केटेगरी का क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था | लगातार परिश्रम करने के बाद 5 मार्च 2014 को उतर प्रदेश के घरेलु टीम में अपना जगह बनाया | रिंकू सिंह ने पीछे मुड़कर नही देखा और लगातर बेहतर क्रिकेट खेलते गये |

जल्द ही रिंकू सिंह ने अंडर 19 और अंडर 23 में अपना जगह बनाया और वहां बेहतर स्कोर किये, इसके बाद रिंकू सिंह को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेलने का मौका मिला, उसमे भी रिंकू सिंह ने अपना बेहतर स्कोर दिया, रिंकू सिंह अब उचाइयो को छू रहे थे, जल्द ही रिंकू सिंह को रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला | 5 नवम्बर 2016 को रिंकू सिंह ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी का मैच खेला |

रणजी ट्रॉफी 2016 -2017 के सीजन में काफी अच्छा स्कोर किये, सिर्फ 40 मैचो में 2875 रन बनाये और एक 163 रन का शानदार पारी भी खेली | इतना अच्छा क्रिकेट खेलने के बाद उनको कौन रोक सकता था फाइनली उनका सिलेक्शन आईपीएल में हो गया |

रिंकू सिंह का आईपीएल कैरियर

रणजी ट्रॉफी के बेहतर प्रदर्शन के बाद आईपीएल के टीमो का नजर उनके उपर थी, 2017 में किंग्स एलेवेन पंजाब ने 10 लाख रूपये में रिंकू सिंह को ख़रीदा | हालाँकि रिंकू सिंह को कोई भी मैच खेलने का मौका नही मिला | अगले साल ही कोलकाता नाइट राइडर ने रिंकू सिंह को 80 लाख रूपये में ख़रीदा और तब से उसी टीम के लिए आईपीएल खेल रहे है |

रिंकू सिंह को लोग तब जानने लगे जब गुजरात के दौरान मैच में इन्होने लास्ट ओवर में 5 छके मारकर टीम को जिताया, उस दिन से लोग रिंकू सिंह को एक बिस्फोटक बलेबाज के रूप में जानने लगे हालाँकि इसके पहले भी रिंकू सिंह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वो लोगो के नजर में नही आ रहा था |

रिंकू सिंह का टर्निंग पॉइंट  

रिंकू सिंह एक आम खिलाड़ी के तरह खेल रहे थे, 2023 के आईपीएल में उनको काफी अच्छा मौका मिला और उन्होंने हर मैच में काफी अच्छा रन भी बनाया, बात 9 अप्रैल 2023 कि है, जब गुजरात और कोलकाता के बिच मैच चल रहा था, लास्ट ओवर के अंतिम 5 गेंदों में 29 रन कि जरूरत थी, यश दयाल बॉलर थे, और बैस्टमेन कोई और नही हमारे रिंकू सिंह थे |

उन्होंने लास्ट के 5 गेंदों में 5 छके मारे और टीम को जीत दिलाई, यह पारी अभी तक के सबसे बेहतर पारी हुई, जो उनके जीवन को बदल दिया | और बहुत जल्द ही रिंकू सिंह को भारतीय टीम के T20 में जगह मिली | 20 अगस्त 2023 को इडिया और आयरलैंड के बिच हो रहे मैच में उन्होंने अपना पहला t 20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला और 21 गेंदों में 38 रन बनाए और वहां मैन ऑफ़ थे मैच के हक़दार भी हुए |

रिंकू सिंह का क्रिकेट आकड़ा 

परतियोगता T20 T20I LA FC
मैच 91 2` 50 40
स्कोर 1806 38 1749 2875
एवरेज 30.61 38.00 53.00 59.89
100/50 0/10 0/0 1/16 7/19
टॉप स्कोर 79 38 104 16


आपने क्या सिखा ?


दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने रिंकू सिंह के जीवन परिचय (Rinku singh biography in hindi ) पढ़ा | दोस्तों हमे अपने जीवन में कभी हार नही माननी चाहिए चाहिए प्रस्थिति कैसे भी हो हमे अपने लक्ष्य के प्रति लगातार काम करते रहना चाहिए, एक न एक दिन हमारा लक्ष्य हमे जरुर हासिल होगा, रिंकू सिंह का यह जीवनी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों को शेयर करे | हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. रिंकू सिंह ने अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच कब खेला ?

उतर :- 20 अगस्त 2023 को इडिया और आयरलैंड के बिच हो रहे मैच में उन्होंने अपना पहला t 20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला |

Q. रिंकू सिंह क्यों फेमस है ?

उतर :- , बात 9 अप्रैल 2023 कि है, जब गुजरात और कोलकाता के बिच मैच चल रहा था, लास्ट ओवर के अंतिम 5 गेंदों में 29 रन कि जरूरत थी, यश दयाल बॉलर थे, और बैस्टमेन कोई और नही हमारे रिंकू सिंह थे, उन्होंने लास्ट के 5 गेंदों में 5 छके मारे और टीम को जीत दिलाई, यह पारी अभी तक के सबसे बेहतर पारी हुई और लोग रिंकू सिंह को जानने लगे |

Q. रिंकू सिंह का घर कहाँ है ?

उतर :- रिंकू सिंह का घर अलीगढ में है, जो कि उत्तर प्रदेश में है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments