Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

सिविल इंजीनियर कैसे बनें पूरी जानकारी | Civil engineer kaise bane

जैसे ही हमारे देश में कोई बच्चा जन्म लेता है, उसका गोल निर्धारण में पहला कदम डॉक्टर और इंजिनियर को ही दिया जाता है, क्योकि ऐसा मानना होता है, हमारे देश में इंजिनियर का एक अलग ही रुतवा होता है, वैसे इंजिनियर बहुत प्रकार के होते है, लेकिन उसमे से एक खास इंजिनियर होता है सिविल इंजिनियर |

आज हमारे देश में बहुत सारे स्टूडेंट सिविल इंजिनियर बनना चाहते है, और अपने कैरियर को सफल बनाना चाहते है, अगर आपका भी सपना एक अच्छा सिविल इंजिनियर बनना है, तो आज के इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि सिविल इंजीनियर कैसे बनें |  इस पोस्ट के बाद आपको एक अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आप सिविल इंजिनियर बनेंगे और पैसा कमाएंगे |

civil-engineer-kaise-bane


सिविल इंजीनियर क्या है ?

सिविल इंजिनियर, इंजिनियर विभाग के वह साखा है, जिसमे आपको कंस्ट्रक्शन के बारे में, घर का नक्सा बनाना, कोई बिल्डिंग बनाना, पूल बनाना, सड़क निर्माण, किसी प्रकार के शौपिंग मॉल..... आदि बनाने का शिक्षा दी जाती है | इसमें आपको बिल्डिंग बनाने के हर एक पहलु के बारे में बताया जाता है |

👉 अमूल कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले पूरी जानकारी 

👉 क्रिकेटर कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 सॉफ्टवेयर इंजिनियर कैसे बने 

जैसे आपको किस प्रकार के बिल्डिंग में कैसी मटेरियल लगाना है, कितना लगाना है, कौन सा रूम कहाँ रहेंगा...आदि | आप अपने आस पास जितने भी बिल्डिंग सड़क, पूल आदि देखते है, वह किसी ना किसी सिविल इंजिनियर के द्वारा ही तैयार किया गया है |

सिविल इंजीनियर बनने के फायदे

दोस्तों आज के दौर में हर एक प्रोफेशन का अपना अलग अलग भूमिका होती है, जिससे कि हमारा समाज चल रहा है, अगर इनमे से एक भी प्रोफेशन का कमी हमारे समाज को काफी पीछे ले जाता है, इसी प्रकार अगर आप एक सिविल इंजिनियर है, तो इसके भी कुछ फायदे है तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • सिविल इंजिनियर के बाद आपको एक रोजगार मिलेगा जो कि आज के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज है |
  • आपके पास एक स्किल हो जाता है, जिससे आप बिना कही नौकरी किये भी ऑनलाइन अपना सर्विस देकर पैसा कमा सकते है |
  • सिविल इंजिनियर के पास किसी प्रकार के बिल्डिंग, सड़क, पूल आदि को बनाने के प्रक्रिया के बारे में जानकारी होता है, जिससे आप समाज में लोगो का मदद कर सकते है |
  • आप कुछ अलग प्रकार के बिल्डिंग बनाकर अपना नाम रोशन कर सकते है, आज दुनिया में जितना भी फेमस बिल्डिंग है, कोई न कोई बनाया ही होगा |
  • अगर आपको कही जॉब नही करना है, तो आप इस फील्ड का मास्टर बनकर आप खुद लोगो को ट्रेनिंग दे सकते है |

सिविल इंजीनियर कितने प्रकार के होते है ?

आमतौर पर हम सिविल इंजिनियर को दो तरीको से देखते है, पहला है, जूनियर सिविल इंजिनियर और दूसरा है, सीनियर सिविल इंजिनियर | तो हम दोनों के बारे में जानते है, आखिर इन दोनों के बिच क्या अंतर है |

जूनियर सिविल इंजिनियर :- यह इंजिनियर का का छोटा रूप है, जिसे आप 10वी के बाद करके एक जूनियर सिविल इंजिनियर बन सकते है, इसके बाद आप किसी का घर, किसी प्रकार के बिल्डिंग बना सकते है |

सीनियर सिविल इंजिनियर :-  यह जूनियर से ऊपर का पोस्ट होता है, तथा इनके पास ज्यादा स्किल होता है, इसको आप 12वी के बाद कर सकते है, और आप फिर किसी प्रकार के बिल्डिंग, पूल, या कोई इमारत बना सकते है |

सिविल इंजिनियर के लिए क्वालिफिकेशन

जैसे दोस्तो मैंने आपको उपर बताया है, इंजिनियर 2 प्रकार के होते है, सीनियर और जूनियर तो चलिए जानते है, दोनों के क्वालिफिकेशन के बारे में |

जूनियर सिविल इंजिनियर :- एक जूनियर सिविल इंजिनियर बनने के लिए सबसे पहले आपको 10वी पास करना है, इसके बाद आप डिप्लोमा इन सिविल इंजिनियर कर सकत है, जो कि 3 साल का होगा, इसके बाद आप जूनियर सिविल इंजिनियर बन सकते है |

सीनियर सिविल इंजिनियर :-सिविल इंजिनियर बनने के लिए आपको 12 वी  साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चाहिए, इसमें आपका कम से कम 60 % होना जरूरी है, इसके बाद आप एंट्रेंस एग्जाम जैसे iit, jee का एग्जाम दे सकते है, अगर आपका एग्जाम में अच्छा रैंक आता है, तो आपको किसी सरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन हो जाएगा इससे आपका पैसा बचेगा |

आप चाहे तो इसके बाद B. tech में एडमिशन ले सकते है B. tech 4 साल का पढाई होता है, जिसमे आपको सिविल इंजिनियर के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है, कोर्स खत्म होने के बाद आप इंटर्न के रूप में काम करके अनुभव ले सकते है, जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी |

सिविल इंजिनियर के लिए कौन सा कोर्स करे

दोस्तों वैसे तो आप सिविल इंजिनियर के लिए कई कोर्स कर सकते है, लेकिन आप किसी साखा विशेष के बारे में एक्सपर्ट बनना चाहते है, तो आप निचे दिए गये कौसे के हिसाब से अपना कैरियर चुन सकते है |

डिप्लोमा सिविल इंजिनियर कोर्स

  • Constructional Engineering
  • Geotechnical Engineering
  • Structural Engineering
  • Surveying

अंडरग्रेजुएट सिविल इंजिनियर कोर्स

  •  Bachelor of Technology in Civil Engineering Infrastructural Technology
  • Bachelor in Civil Engineering( Hons)
  • Bachelor of Arts in Architectural Technology and Construction Management
  • Bachelor in Civil and Environmental Engineering
  • Bachelor of Engineering Technology (Civil)
  • Bachelor of Engineering in Civil and Infrastructure
  • Bachelor of Engineering in Civil and Constructional Engineering

ग्रेजुएट कोर्सेज सिविल इंजिनियर कोर्स

  • Master of Science in Sustainable Critical Infrastructure
  • Master of Science in Civil Engineering
  • Master in Civil and Structural Engineering
  • Master in Civil and Infrastructure Engineering
  • Master in Civil and Geological Engineering
  • Master in Civil and Architectural Engineering
  • Master in Geo-Environmental Engineering
  • Master in Civil and Environmental Engineering

सिविल इंजिनियर के लिए भारत में मुख्य कॉलेज

भारत में बहुत सारा कॉलेज है, जो कि सिविल इंजिनियर के लिए मशहूर है, तो चलिए जानते है, उन कॉलेजो के नाम |

  • IIT MADRAS
  • IIT DELHI
  • IIT ROORKEE
  • IIT BOMBAY
  • IIT KHARAGPUR
  • NIT SURATHKAL
  • IIT KANPUR
  • DELHI TECHONOLOGICAL UNIVERSITY
  • IIT GUWAHATI
  • IIT HYDERABAD
  • BITS PILANI
  • AMITY UNIVERSITY
  • IIT BHU
  • NIT TRICHY
  • MANIPAL INSTITUTE OF TECHNOLOGY
  • JADAVPUR UNIVERSITY
  • IIT GANDHINAGAR
  • NIT ROURKELA
  • IIT INDORE
  • NIT WARANGAL
  • IIT DHANBAD
  • BIRLA INSTITUTE OF TECHNOLOGY
  • IIT ROPAR

सिविल इंजिनियर करने में कितना खर्च आता है

दोस्तों अगर आपको एक सिविल इंजिनियर बनना है, तो आपके मन में यह सवाल आता होगा, कि आखिर इसका फी कितना लगता होगा, फी आपके कॉलेज पर निर्भर करता है, आप किस प्रकार के कॉलेज में एडमिशन लिए है, वो सरकारी है, या प्राइवेट अगर आपको एक जूनियर सिविल इंजिनियर बनना है, तो आपको 50 हजार साल लग सकता है, ये थोडा बहुत कम या ज्यादा हो सकता है |

और अगर आपको सीनियर सिविल इंजिनियर बनना है, तो आपको 1 लाख साल का लग सकता है, ये भी आपके कॉलेज के ऊपर निर्भर करता है |

सिविल इंजिनियर का स्कोप

जब आप सिविल इंजीनियरिंग कर लेते है, तो आपके मन में यह सवाल आता है, अब आगे क्या करे? जब आप सिविल इंजिनियर कर लेते है, तो आपको कॉलेज के दिनों से ही जिस फील्ड में जाना चाहते है, उसका तैयारी करनी चाहिए | सबसे पहले आपको ये तय करना है, कि आप प्राइवेट लाइन में जायेंगे या सरकारी में |

फिर आपको बेस्ट कपनी के बारे में इन्टरनेट से जानकारी इक्कट्ठा करना है, फिर उसके इंटरव्यू के बारे में जानकारी लेना है, और उसके तरफ तैयारी करनी है, आजकल विदेशो में भी इसका काफी ज्यादा डिमांड है, जिससे लोग विदेश भी जाना पसंद कर रहे है, तो ये आपके ऊपर निर्भर करता है, आप कहाँ काम करना चाहते है |

सिविल इंजिनियर का सैलेरी

जब आप एक सिविल इंजिनियर बनते है, तो आपके मन में भी यह सवाल आता होगा, कि आपका पैकेज क्या होगा, आपका सैलेरी क्या होगा तो मै आपको बता दूँ, सिविल इंजिनियर का सैलेरी आज भारत में 12 हजार से लेकर लाखो में है, ये आपके कुल अनुभव पर निर्भर करता है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा सिविल इंजीनियर कैसे बनें, तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट पसंद आया होगा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में अपना सुझाव दे | हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

उतर :-  सिविल इंजिनियर का सैलेरी आज भारत में 12 हजार से लेकर लाखो में है, ये आपके कुल अनुभव पर निर्भर करता है |

Q. सिविल इंजीनियरिंग कोर्स फीस कितना होता है?

उतर:- सिविल इंजीनियरिंग कोर्स का फी 50 हजार साल से लेकर लाखो रुपया साल तक होता है, ये निर्भर करता है, आप कौन सा कॉलेज में है, और आप कौन सा कोर्स कर रहे है |

Q. सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कितने साल का होता है?

उतर :- अगर आप एक जूनियर सिविल इंजिनियर बनना चाहते है, तो आपको 10 के बाद 3 साल का कोर्स कर सकते है, और आपको सीनियर सिविल इंजिनियर बनना चाहते है, तो आपको 12 के बाद 4 साल का कोर्स करना होगा |

ये भी पढ़े :-

👉 जज बनने का सम्पूर्ण जानकारी 

👉 पुलिस कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 डांस क्लास कैसे खोले 

👉 बैंक से लोन कैसे ले 

Post a Comment

0 Comments