Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

शॉपिंग मॉल कैसे खोले [2024] | Shopping mall kaise khole

चाहे शॉपिंग करना हो या फिर कोई नई मूवी देखनी हो हम मॉल तो जाते ही है, कई बार तो हम ऐसे ही मस्ती करने के लिए शॉपिंग मॉल काम्प्लेक्स में जाते है, शॉपिंग मॉल का एनवायरनमेंट इतना मजेदार होता ही है, कि लोग वहां जाने से नही चुकते है बढती जनसँख्या के साथ शहर शहर में नये नये मॉल खुल रहे है |

मॉल में आपको तरह तरह के सामग्री देखने को मिलती है, चाहे खाने पिने वाला चीज हो, या फिर पहनने के लिए कपडा हो, या रोजमर्रा के कोई और चीज हो ये सारी चीजे एक जगह आपको मॉल में ही मिल जाती है, इसलिए कई लोग मॉल जाना पसंद भी करते है |

जब भी हम मॉल जाते है, तो ये बात सोचते है, कि आखिर ये मॉल किसका होगा, इसमें इतना सारा दुकान है, ये किसका होगा ....ऐसे बहुत सारे सवाल हमारे मन में आता है, तो दोस्तों अगर आपका भी सपना है, की आप एक शॉपिंग मॉल खोले तो आज के इस इस पोस्ट में हम जानेंगे शॉपिंग मॉल काम्प्लेक्स कैसे खोले (Shopping mall kaise khole) |



मॉल क्या होता है ?

शॉपिंग मॉल एक विशाल बिल्डिंग होती है, जहाँ आपको फैशन, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल,गेम, फ़ूड....आदि से सम्बंधित सारी चीजे एक जगह मिलती है | यहाँ आपको फेमस ब्रांड के स्टोर देखने को मिलता है, चाहे वो खाने पिने का हो या फिर पहनने का हो | जैसे :- Puma, KFC, Adidas….. आदि |

शॉपिंग मॉल के फायदे

  • शॉपिंग मॉल में एंट्री फ्री होती है, जहाँ आप जाकर एन्जॉय कर सकते है |
  • यहाँ आपको फेमस ब्रांड के सारे स्टोर देखने को मिल जाता है, जिससे आपको शॉपिंग करने में आसानी होती है |
  • मॉल में आपको ग्रोसरी फैशन,फुटवियर .... आदि से सम्बंधित सारी चीजे एक ही जगह मिल जाती है |
  • समय समय पर आपको यहाँ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है, जिससे आप ब्रांडेड चीजे अच्छे दाम में खरीद पाते है |
  • यहाँ आपकी समय की बचत होती है, आपको मोल भाव करने कि जरूरत नही पड़ती है |

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए मार्केट रिसर्च

शॉपिंग मॉल खोलना एक काफी बड़ा डील होता है, आप इसमें लापरवाही नही कर सकते है, इसके लिए आपको पूरा मार्केट के बारे में समझ लेनी चाहिए | आपको मॉल लिए स्थान,आवश्यक संसाधन, मार्केटिंग एंड सेल्स ,.... आदि इन सब चीजो को आपको लिखित रूप से प्लानिंग कर लेनी चाहिए ताकि आपको आगे कोई दिक्कत ना हो |

👉 स्कूल कैसे खोले पूरी जानकारी 

👉 21 + बेस्ट बिज़नेस आईडिया 

साथ ही आप जिस एरिया में अपना शॉपिंग मॉल खोल रहे है, उस एरिया का भी निरक्षण कर लेनी चाहिए | आपको उस एरिया के आस पास के आबादी के बारे में जान लेनी चाहिए , अगर आप वैसे एरिया में मॉल खोल रहे है,जहाँ जनसँख्या ही नही है, तो आपके मॉल में कस्टमर नही आयेंगे |

और साथ ही कोई आपके मॉल में अपना फ्रैंचाइज़ी नही खोलेगा | साथ ही अगर आप कही ऐसे एरिया में मॉल खोल रहे है, जहाँ लोगो को जाने में दिक्कत हो रहा हो या फिर दूर है, तो आपको  ये दिक्कत हो सकता है कि आपके शॉपिंग मॉल में कम लोग जाए |

शॉपिंग मॉल किस मॉडल पर काम करता है

दोस्तों जब भी आप किसी मॉल में जाते होंगे तो सोचते होंगे आखिर ये मॉल किसका है, ये सारी दुकान किसकी है, ये मॉल को मैनेज कौन करता है, शॉपिंग मॉल में दुकान अलग अलग फ्रैंचाइज़ी का होता है, जो अपना प्रोडक्ट बेचते है, वे मालिक को रेंट देते है, या फिर सालाना देते है |

जिससे ओनर को प्रॉफिट होता है, मॉल के अंदर मिलने वाली सुविधा जैसे लाइट, AC, डेकोरेशन ये सब चीजे ओनर आर्गेनाइज करता है, इसके पीछे का कारण यह है, कि आपका मॉल जितना ज्यादा खुबसुरत दिखेगा उतना ज्यादा कस्टमर आयेंगे और जितना ज्यादा कस्टमर आयेंगे उतना ज्यादा फ्रैंचाइज़ी आपके मॉल में आएगी और आपको उतना ज्यादा प्रॉफिट होगा |

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए लोकेशन

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए एक विशेष लोकेशन खोजना अति आवश्यक है, सरकारी नियमो को ध्यान में रखते हुए आपको लोकेशन खोजना चाहिए तो चलिए जानते है, एक बेहतर लोकेशन कैसे खोज सकते है |

  • आपका लोकेशन ऐसा जगह होना चाहिए जहाँ ट्रांसपोर्ट की कोई दिक्कत ना हो |
  • आपके पास पार्किंग का अच्छा सुविधा होना चाहिए |
  • लोकेशन ऐसा होना चाहिए जहाँ लोग आसानी से पहुच सके |
  • लोकेशन के आस पास कोई और पर्यटक स्थल होगा तो और बेहतर होगा |
  • आपके मॉल के आसपास कोई और मॉल नही हो |

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए मैन पॉवर

दोस्तों एक शॉपिंग मॉल काम्प्लेक्स को शुरू करने के लिए आपको एक अच्छा मैन पॉवर की जरुरत होगी, जो अलग अलग डिपार्टमेंट में अलग अलग कार्य को संभालेंगे तो चलिए जानते है, तो चलिए जानते है, एक मॉल को खोलने के लिए कौन कौन सा मैन पावर लगेगा |

  • मेनेजर
  • लीगल एडवाइजर
  • अकाउंट डिपार्टमेंट
  • ऑफिस स्टाफ
  • इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट
  • सेल्स एंड मार्केटिंग

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए लाइसेंस

दोस्तों हर बिज़नेस को शुरू करने के लिए लीगल डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी,अगर आप एक शॉपिंग मॉल खोल रहे है, तो आपको अलग अलग प्रकार के लाइसेंस और डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी, जो आपको किसी क़ानूनी हस्तक्षेप से बचाएगा तो चलिए जानते है, एक शॉपिंग मॉल खोलने के लिए किन किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी |

  • Trade License
  • TAN OR GST Registration
  • FSSAI Registration
  • SHOP & Establishment Act License
  • Trade License

शॉपिंग मॉल खोलने के लिए इन्वेस्टमेंट

एक शॉपिंग मॉल काम्प्लेक्स बनाना करोड़ो का खर्च है, और यह एक लम्बा प्रोजेक्ट है, जिसमे सालो लगते है, एक अच्छे कंस्ट्रक्शन टीम से मिलकर आपको अपने मॉल का निर्माण करवाना चाहिए, इन सारी चीजो का खर्च आपको उठाना होगा, साथ ही मॉल में हमेशा इलेक्ट्रिसिटी, पानी, वाशरूम.. आदि का अच्छा व्यवस्था होना चाहिए |

अगर आपके पास पर्एयाप्कत पैसा नही है, तो आप बिज़नेस लोन भी ले सकते है, जिससे आपका हेल्प होगा | शॉपिंग मॉल में आपको  निम् चीजो के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है |

शॉपिंग मॉल का मार्केटिंग कैसे करे

दोस्तों बड़े बड़े मॉल के लिए सेल्स एंड मार्केटिंग का अलग टीम होता है, जिनका मुख्य काम बिज़नेस को मार्केटिंग करना होता है, क्योकि ये एक करोड़ो का प्रोजेक्ट है, इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए कि आपके मॉल में भी बड़ी बड़ी कंपनी का फ्रैंचाइज़ी आये |

इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफलाइन मार्केटिंग करनी चाहिए इसके लिए आप किसी फेमस जगह पर अपना पोस्टर लगाए, किसी चौराहे पर अपना बोर्डिंग लगाए और साथ ही ये मेंशन करे कि आपके मॉल में कौन कौन सा ब्रांड है |

इसके अलावा आप सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन भी मार्केटिंग करे जैसे facebook एड्स,instagram एड्स. ... आदि | सोशल मीडिया पर अपना पेज बनाए और अपने मॉल के बारे में पोस्ट करे, जिससे लोगो को आपके मॉल के बारे में लोगो को जानकारी होगी और लोग आयेंगे |

शॉपिंग मॉल में कितना प्रॉफिट होता है ?

शॉपिंग मॉल में आपको लाखो का प्रॉफिट होगा जब एक बार आपका मॉल भर जाएगा और फ्रैंचाइज़ी आपके माल में आने लगेंगे तो आपको इससे लाखो में कमाई होगा ये बताना मुस्किल है, कि कितना लाख कमाई होगा, ये निर्भर करता है, आपका मॉल कितना बड़ा है, उसमे कितना फ्रैंचाइज़ी है |

आप किस प्रकार से रेंट लेते है, ये सारी चीजे आपके प्रॉफिट में हक़दार होगा | 

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि शॉपिंग मॉल कैसे खोले (Shopping mall kaise khole) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और और कोई सवाल है तो  कमेंट में जरुर पूछे | हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. भारत में नंबर 1 मॉल कौन सा है?

उतर :- ऐसा दावा किया जा रहा है, कि भारत का सबसे बड़ा मॉल लू लू मॉल है जो कि लखनऊ में है, और यह मॉल 1,85,800 स्क्वायर मीटर में बना है।

Q. लुलु मॉल कितने स्क्वायर फीट में बना है?

उतर :- लूलू मॉल लखनऊ में है, और यह मॉल 1,85,800 स्क्वायर मीटर में बना है।

Q. मॉल को इतना क्यों सजाते है ?

उतर :- मॉल को सजाने का पीछे का कारण है, कस्टमर को आकर्षित करना ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आपके मॉल में आये |

Q.  भारत में टॉप 10 मॉल

उतर :- भारत में टॉप 10 मॉल ये है 

  • Lulu International Shopping Mall-Kochi
  • Z Square-Kanpur
  • Select City Walk-New Delhi
  • Fun Republic-Lucknow
  • Phoenix Market City-Mumbai
  • Elante Mall-Chandigarh
  • Neptune Magnet Mall-Mumbai
  • Phoenix Market City-Chennai
  • Mantri Square Mall-Bangalore
  • Sahara Gunj Mall-Lucknow
ये भी पढ़े :- 



Post a Comment

1 Comments