Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

जूस की दुकान कैसे खोले | Juice ki dukan kaise khole

हर किसी को अपने सेहत को लेकर चिंता रहता है, इसलिए दोस्तों कई लोग GYM जाते है, तो कई लोग अपने डाइट को मेन्टेन करते है, अपने डाइट को मेन्टेन करने के लिए लोग जूस भी पीते है, जिससे उनका सेहत बने रहे | आजकल जब भी आप कही जाते है, तो आपको जूस का दुकान दिख ही जाता है |

चाहे गर्मी हो या सर्दी जूस का दुकान हमेशा चलता है, इसलिए यह आपके लिए एक अच्छा बिज़नस आइडिया है | जूस के दुकान में आपको अच्छा कमाई होता है, और इसके साथ आप शेक भी बेच सकते है, तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे कि जूस की दुकान कैसे खोले , और इससे पैसा कैसे कमाए |



जूस की दुकान के लिए बिज़नेस प्लान

कोई भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए उसका प्लान बनाना बहुत जरुरी है, इसलिए दोस्तों सबसे पहले आपको इसका प्लान बनाना होगा, आपको पूरा लिस्ट बनाना होगा, आपको इन्वेस्टमेंट तैयार करना होगा, आपको मेनू तैयार करना होगा, लोकेशन सेट करना होगा, प्रॉफिट के बारे में जानना होगा, तो अब हम इन सब के बारे में जानते है |

जूस कि दुकान के लिए लोकेशन

जूस का बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस है, जो हर जगह नही चल सकता इसके लिए आपको एक परफेक्ट लोकेशन खोजना होगा, जूस की दुकान के लिए सही लोकेशन होता है, स्कूल के बाहर, जिम के बाहर, कॉलेज के बाहर, ऑफिस के बाहर... आदि | आपको इन सब जगहों पर अपनी दुकान खोलनी चहिये, |

👉 आइस क्रीम का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 फूल का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

क्योकि जब भी लोग स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या जिम से निकलते है, तो जूस पीते है, इसलिए ये आपके लिए एक बेस्ट लोकेशन हो सकता है | इसके अलावा अगर आप शेक भी बनाते है, तो आपके लिए और बेहतर होगा, क्योकि जिम वाले लोग शेक भी पीते है |

जूस की दुकान के लिए स्किल 

दोस्तों किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको उसके  बारे में जानकारी होनी चाहिए, बात करे जूस की बिज़नेस कि तो आपको ये सीखना होगा, कि  जूस कैसे निकाले इसके लिए आप कही जॉब कर सकते है |

ताकि आपको इसके बारे में अच्छे से जानकारी हो जाए, कि कैसे शेक बनते है, और कैसे जूस बनते है | इससे आप जल्दी अपने बिज़नेस को ग्रो कर सकते है |

जूस की दुकान के लिए कच्चा माल

दोस्तों आपको जूस की दुकान के लिए कच्चा माल की जरूरत होती है, इसमें मुख्य रूप से फल होते है, जैसे केला, मौसमी, संतरा, अनानस, अनार, इसके अलावा आपको कुछ सब्जियाँ भी रखनी होगी, जैसे :- गाजर, चुकंदर ... आदि, इसके अलावा आपको चेरी रखना होगा |

बर्फ रखने होगे, ताकि गर्मियों में आप लोगो को ठन्डे जूस दे सके, इसके अलावा आपको भूरा नमक, चीनी आदि भी रखने होंगे | इसके अलावा आपको कुछ ड्राई फ्रूट भी रखने होंगे जिससे आप शेक बना सके |

जूस की दुकान के लिए आवश्यक मशीन और सामग्री

जूस की दुकान खोलने के लिए आपको कुछ मशीन की जरूरत होगी, जिससे आप एक सफल बिज़नेस को तैयार कर पाएंगे, निचे कुछ जरुरी सामग्री और मशीन का लिस्ट है |

  • जूस मशीन (juicer) :- इससे आप जूस को निकालेंगे, जैसे :- मौसमी, अनार आदि का |
  • mixer :- ये आपको शेक बनाने में मदद करेगा |
  • fridge :- इसमें आप फल और सब्जियों को रखेंगे जिससे वो ठंडा रहेगा |
  • गिलास :- लोगो को जूस देने में काम आयेगे, आपको प्लास्टिक और सीसे का दोनों रखना होगा |
  • चमच :- बहुत बार आपको चमच भी देने होंगे |
  • बाउल :- कभी कभी आपको सब्जियों या फल को काटकर रखने के लिए इसका जरूरत होगी |
  • चॉपर / चाकू  :- आपको फल या सब्जी को काटने के लिए इसका जरूरत होगी |

जूस की दुकान के लिए इन्वेस्टमेंट

ये कम पैसे में भी शुरू किया जा सकता है, क्योकि इसमें आपको न तो ज्यादा जगह की जरुरत होगी, न ही ज्यादा चीजे की इसलिए दोस्तों अगर आपके पास 50 है, तो आप इसे आराम से शुरू कर सकते है, आपको मशीन लेने होंगे जिसमे आप 30 हजार तक खर्च कर सकते है |

इसके बाद आप छोटे मोटे टूल्स पर 5 हजार खर्च कर सकते है, बाकी का 5 हजार आपको डेकोरेशन और समान रखने की जगह पर पर खर्च करना है, और 10 हजार का आपको फल, सब्जी और बाकी का चीजे लाना है, इतने में आप जूस की अच्छा दुकान खोल सकते है | जैसे जैसे आपका बिज़नेस ग्रो होगा आप और उसमे इन्वेस्ट करके बड़ा शॉप खोल सकते है |

जूस की दूकान के लिए आवश्यक लाइसेंस

दोस्तों वैसे जूस शॉप भी खाने वाले प्रोडक्ट के अंदर ही आता है, इसलिए अगर आपका बिज़नेस थोडा बड़ा है, तो आप चाहे तो FSSAI के लिए अप्लाई कर सकते है, और gst के लिए भी अप्लाई कर सकते है, जिससे आपके बिज़नेस में कोई क़ानूनी रुकावट न आये |

जूस की दुकान में फायदा

दोस्तों अगर आप मार्केट में 1 ग्लास जूस पीते है, तो आपको 50 रूपये देने होते है, जिसमे सिर्फ 20 से 25 रुपया तक का खर्च आता है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते है, की आपको इसमें कितना फायदा होने वाला है, अगर आप कही अच्छे लोकेशन पर अपना दुकान खोल देते है |

तो आप बेफिक्र रहे आपको इसमें अच्छा फायदा होने वाला है, अगर आपको ज्यादा कस्टमर को अपने बिज़नस में लाना है, तो आप थोडा ऑनलाइन मोड लाये जिससे लोग आपके पास ज्यादा आएंगे क्योकि बहुत सारे लोगो के पास पैसे नही होते है, और वो चाहते है, ऑनलाइन पेमेंट करना तो आप qr कोड लगा सकते है |

आजकल मार्केट में बहुत सारे पेमेंट मोड चल रहा है, जैसे फ़ोन पे, गूगल पे, भारत पे आप इनमे से कोई लगा सकते है, जिससे लोग ऑनलाइन पेमेंट कर सके |

जूस की दुकान में रिस्क

जूस की दुकान में दोस्तों आप फल और सब्जियां रखते है, ये चीजे खराब होने का डर रहता है, अगर आप अच्छे से देखभाल करते है, तो आपका नुकसान नही होगा, लेकिन अगर आप इसको अच्छे से देखभाल नही करते है, तो आपको इसमें नुकसान हो सकता है | इसके अलावा आपको हमेशा ताजा जूस बनाना चाहिए |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा की जूस की दुकान कैसे खोले तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना राय बताये, और हमसे जुड़े रहने के लिए instagram और facebook पर फॉलो करे |

QNA

Q. जूस की दुकान में ऑफ सीजन कब होता है ?

उतर :- जूस की दुकान में कभी ऑफ सीजन नही होता है, क्योकि लोग अपने सेहत के लिए सालो भर जूस पिते है |

Q. जूस की दुकान को शुरू करने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी ?

उतर :- जूस की दुकान आप 50 हजार में शुरू कर सकते है |

Q. जूस की दुकान का नाम क्या रखे ?

उतर :- जूस की दुकान आप कुछ क्रिएटिव रख सकते है, बहुत सारे लोग अपने नाम पर रखते है, लेकिन आप चाहे तो कुछ यूनिक नाम रख सकते है |

ये भी पढ़े:- 

Post a Comment

1 Comments