Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

अमूल कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले 2024 | Amul ki franchise kaise le

जब भी हमें कोई दूध से सम्बंधित चीजे खाने को होता है, सबसे पहले हमारे जुबान पर अमूल का ही नाम आता है, और आये भी क्यों न ? यह अपने क्वालिटी को इतना अच्छा किया है, कि आजकल हर किसी का पसंद अमूल हो गया है | अमूल आज देश के हर कोने में अपना नाम मशहूर कर रहा है, चाहे आपको दूध खाना हो या पनीर खाना हो, आपका पसंद अमूल ही होता है |

अमूल देश में मशहूर होने के साथ ही यह अपने फ्रैंचाइज़ी के द्वारा लाखो लोगो का रोजगार दे रहा है, अगर आप भी अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेकर उससे पैसा कमाना चाहते है, तो आज के इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा अमूल कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Amul ki franchise kaise le) |

Amul-ki-franchise-kaise-le


अमूल क्या है ?

AMUL जिसका पूरा नाम Anand Milk Union Limited है। अमूल कंपनी दूध और दूध से बनी सामग्री बनानी वाली एक भारतीय कंपनी है, जो 14 दिसम्बर 1946 को त्रिभुवन पटेल जी के द्वारा स्थापित किया गया था, अमूल का मुख्य सेंटर भारत के गुजरात में आणंद जिले में हुआ था | इसकी शुरुआत सिर्फ दो संस्थानों और सिर्फ 247 लीटर दूध के साथ हुई थी।

आज अमूल 3 बिलियन डॉलर कि कंपनी बन चुकी है, यह दूध से बनी सामग्री जैसे पनीर, खोया, दही, मिठाई ....आदि बनाती है, आज हम जानेंगे अमूल कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले , और इससे पैसे कैसे कमाए |

अमूल फ्रैंचाइज़ी कितने प्रकार के है ?

दोस्तों अमूल का फ्रैंचाइज़ी 2 प्रकार से मिलता है, अगर आपके पास कम इन्वेस्टमेंट है, तभी आप अमूल का फ्रैंचाइज़ी ले सकते है, और अगर आपके पास ज्यादा इन्वेस्टमेंट है, तो भी आप अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेकर उससे पैसा कमा सकते है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

अमूल आउटलेट (Amul outlet) :- इसमें आपको अमूल का आउटलेट, रेलवे पारलर, या अमूल कीओस्क का फ्रैंचाइज़ी मिलता है |

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर (Amul icecream scooping parlour) :- इसमें आपको अमूल आइसक्रीम के फ्रैंचाइज़ी मिलती है |

अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए इन्वेस्टमेंट

जैसा कि दोस्तों ऊपर हमने आपको बताया कि अमूल फ्रैंचाइज़ी 2 तरीको से देता है, तो आपको दोनों के इन्वेस्टमेंट के बारे में जानना जरुरी है, उसके बाद आप अपने बजट के हिसाब से फ्रैंचाइज़ी ले सकते है |

अमूल आउटलेट (Amul outlet) :- इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी के लिए आपको 2 लाख तक खर्च करना होगा, जिसमे आपको 25 हजार सिक्यूरिटी जमा करना होगा, जो कि रिफंडेबल होगा | इसके बाद 1 लाख तक आपका नवीकरण यानि आपके आउटलेट को सही तरीके से सजाने में लगेगा और बाकि का लगभग 70 हजार इक्विपमेंट यानी जो भी सामग्री रखेंगे उसमे खर्च होगा |

👉 ओयो कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले 

👉 मिनी बैंक कैसे खोले 

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर (Amul icecream scooping parlour) :- इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको 6 लाख तक खर्च करना होगा, जिसमे आपका 50 हजार ब्रांड सिक्यूरिटी के तौर पर जमा होगा, जो कि वापस नही मिलेगा | इसके बाद 4 लाख तक आपका रेनोवेशन में खर्च होगा |

साथ ही 1.5 लाख तक आपका इक्विपमेंट यानी सामग्री पर खर्च होगा | अगर आप अमूल इक्विपमेंट अमूल ब्रांड से लेते है, तो आपको सपोर्ट अमाउंट अमूल कि तरफ से मिल सकता है |

अमूल फ्रैंचाइज़ी के लिए आवश्यक दस्तावेज

जब आप किसी प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेते है, तो आपका काम ज्यादातर डॉक्यूमेंट के वजह से नही होता है, इसलिए आपको किसी प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले उसका सारा डॉक्यूमेंट तैयार करना चाहिए और हर एक डॉक्यूमेंट का ज़ेरॉक्स रख लेना चाहिए, तो चलिए जानते है अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको कौन कौन सा डॉक्यूमेंट देना होगा |

  • आधार कार्ड / पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड
  • NOC ( No Objection Certificate)
  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक अकाउंट
  • लीज अग्रीमेंट
  • फ़ोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट
  • फोटोग्राफ
  • FSSAI (आवश्यक होने पर)

अमूल फ्रैंचाइज़ी का कमिशन दर

दोस्तों जैसा कि आपको पाता है, अमूल 2 प्रकार से अपना फ्रैंचाइज़ी देता है, तो आपको प्रॉफिट भी उसी हिसाब से होगा, आप जिस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेते है, आपको उसी प्रकार से प्रॉफिट होगा | तो चलिए जानते है, अमूल के फ्रैंचाइज़ी से आप कैसे पैसा कमा सकते है |

अमूल आउटलेट (Amul outlet) :- दोस्तों इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी में आपको मिल्क के पैकेट पर 2.5 %, दूध उत्पाद पर 10% और इसे क्रीम पर 20% का रिटर्न मिलता है, यानी अगर आप 20 MRP वाला दही बेचते है, तो आपको 2 रुपया का बचत होगा, आपको ये कम लग रहा होगा, लेकिन जब आप करेंगे तो यही आपको लाखो में रिटर्न देगा |

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर (Amul icecream scooping parlour) :- दोस्तों इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी में आपको रेसिपी बेस्ड प्रोडक्ट जैसे बेक्ड पिज़्ज़ा, सैंडविच,चीज स्लाइस, बर्गर, गार्लिक ब्रेड हॉट चोकलेट....आदि पर आपको MRP के हिसाब से 50 % बचत होगा, जैसे आप सैंडविच 60 MRP का बेचते है, तो आपको 30 रुपया बचत होगा |इसके बाद प्रीपैक्ड आइसक्रीम पर आपको 20% का रिटर्न मिलेगा इसके अलावा और अमूल के सामग्री पर आपको 10% का रिटर्न होगा |

अमूल फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए जगह

दोस्तों चूँकि अमूल एक पुरे भारत में बहुत ही मशहूर ब्रांड है, इसलिए आपको इसका फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए इसकी सारी शर्ते पुरे करने होंगे जैसा कि ऊपर ही आपको बताया गया है, अमूल 2 प्रकार से फ्रैंचाइज़ी देता है, इसलिए जगह भी दोनों का अलग अलग मांग है |

अमूल आउटलेट (Amul outlet) :- अगर आप इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेते है, तो आपके पास पहले से बना हुआ दुकान होना चाहिए जिसका आकार 100-150 स्क्वायर फीट होना चाहिए | तभी आपको अमूल आउटलेट का अक्सेस मिल सकता है |

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर (Amul icecream scooping parlour) :- अगर आप इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते है, तो आपके पास 300 स्क्वायर फीट से बड़ा दुकान होना चाहिए, तभी आपको यह फ्रैंचाइज़ी मिलेगा |

अमूल फ्रैंचाइज़ी में कितने प्रोडक्ट होते है

दोस्तों अमूल एक बहुत बड़ा ब्रांड है, इसलिए इस कंपनी में आपको खाद्य पदार्थ से सम्बंधित बहुत सारी चीजे देखने को मिल जाती है, तो चलिए एक नजर डालते है, इसके प्रोडक्ट पर |

  • अलग अलग प्रकार के दूध
  • ब्रेड स्प्रेड
  • दही
  • घी
  • मिल्क पाउडर
  • आइसक्रीम
  • चीज़
  • बेवरेजेज
  • पाउच मिल्क
  • अमूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स
  • मिठाई मेट
  • अमूल पीनट स्प्रेड
  • अमूल पुफलस
  • मिठाई रेंज
  • चॉकलेट्स
  • रोटी सॉफ्टनर
  • अमूल सोर क्रीम
  • चीज़ सॉस
  • अमूल कैटल फीड
  • अमूल रेसिपीज
  • पनीर
  • फ्रेश क्रीम

अमूल फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करे

दोस्तों अभी तक आपने अमूल फ्रैंचाइज़ी के बारे में बहुत सारी जानकारी इक्कठा कर लिए होंगे, अब हम जानते है, अमूल का फ्रैंचाइज़ी कैसे ले |

  • सबसे पहले आपको Amul.com वेबसाइट पर आ जाना है, यहाँ आपको होम पेज पर अमूल से सम्बंधित बहुत सारी जानकारी मिलेगी आप उसे जरुर पढ़े ताकि आपके समय के हिसाब से सारा जानकारी आपको मिल सके |
  • इसके बाद आपको निचे पेज पर अमूल का हेल्पलाइन नंबर मिलेगा और साथ ही ईमेल मिलेगा जिसके जरिये आप उनसे सम्पर्क करके सारा काम करवा सकते है |
  • अगर आपको अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेना है, तो आप [email protected] या 02268526666 इस नंबर पर सोमबार से सनिवार 10-6 के बिच में कॉल करके उनसे सारा जानकारी और प्रोसेस के बारे में समझ सकते है |
  • अमूल समझौते पर साइन करने के दौरा केवल GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में केवल 25,000 कि रिफंडबल सिक्यूरिटी ही लेते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने सिखा अमूल कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Amul ki franchise kaise le) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में कोई सवाल है, तो पूछे, हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और facebook पर फॉलो करे |

 FAQ

Q. अमूल फ्रेंचाइजी खरीदने में कितना खर्च आता है?

उतर :- अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने में आपको 2 से 6 लाख तक खर्च आएगा, ये निर्भर करता है, आप किस तरह का फ्रैंचाइज़ी ले रहे है | 

Q. Amul फ्रेंचाइजी कैसे लें?

उतर :- अगर आपको अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेना है, तो आप [email protected] या 02268526666 इस नंबर पर सोमबार से सनिवार 10-6 के बिच में कॉल करके उनसे सारा जानकारी और प्रोसेस के बारे में समझ सकते है |

Q. अमूल फ्रेंचाइजी के लिए कितने दस्तावेजों की आवश्यकता है?

उतर :-  अमूल फ्रैंचाइज़ी के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजो कि जरूरत पड़ेगी |

  • आधार कार्ड / पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड
  • NOC ( No Objection Certificate)
  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक अकाउंट
  • लीज अग्रीमेंट
  • फ़ोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट
  • फोटोग्राफ
  • FSSAI (आवश्यक होने पर)

Q. अमूल का कांटेक्ट नंबर क्या है ?

उतर :- अमूल का कांटेक्ट डिटेल [email protected] या 02268526666 इस नंबर पर सोमबार से सनिवार 10-6 के बिच कॉल कर सकते है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments