Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

नारियल पानी का बिज़नेस कैसे करे | Nariyal ka business kaise kare

दोस्तों गर्मी का दिन आ गया है, और इस दिन में लोग अपने सेहत को मेन्टेन करने के लिए तरह तरह के फल फुल खाते है, ताकि उनका सेहत स्वस्थ रहे, गर्मी के दिनों में शरीर में पानी का मात्रा कम हो जाता है, इसलिए लोग नारियल का पानी पीना पसंद करते है, नारियल का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेगे की नारियल पानी का बिज़नेस कैसे करे, इसमें कितना प्रॉफिट है, इसके लिए कितना इन्वेस्टमेंट की जरुरत होगी, तो चलिए शुरू करते है, और जानते है,  Nariyal ka business kaise kare |



नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी हमे बहुत प्रकार का फायदा देता है, हम कुछ फायदे के बारे में जानते है |

  • इससे हमारे शरीर में पानी का मात्रा बना रहता है |
  • इससे शरीर का रूखापन कम होता है
  • बालो के लिए यह फायदेमंद होता है
  • यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है     

नारियल पानी का बिज़नेस शुरू करने के लिए जगह

दोस्तों यह एक चलता फिरता बिज़नेस है, इसके लिए आपको कोई जगह की जरुरत नही है अगर आपके पास कोई जूस का दुकान है, तो आपे लिए यह भी एक मौका है, आप चाहे तो उसी के साथ बेच सकते है, या आप चाहे तो ठेला गाडी ले सकते है, उसी पर आप नारियल लेकर घूम घूम कर बेच सकते है |

बहुत सारे लोग किसी खास जगह पर नारियल का ढेर लगाकर रखते है, और यात्री लोग वही से लेकर पीते है, ये बिज़नेस ज्यादातर रोड साइड में होता है, क्योकि वहां से आते जाते लोगो का नजर उसपर पड़ता है |

नारियल पानी का बिज़नेस के लिए इन्वेस्टमेंट

दोस्तों इस बिज़नेस में आपको कोई भी स्टोर या बिल्डिंग की जरुरत नही है, यहाँ आपको 2 से 3 जगहों पर इन्वेस्टमेंट करनी होगी, तो चलिए जानते है |

गाड़ी / ठेला :- दोस्तों आप चाहे तो ठेले ले सकते है, अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आप एक मशीन गाड़ी ले सकते है, जिसमे आपको नारियल को काटने पानी निकालने और मलाई निकालने का टूल होता है, इसमें आपको फायदा ये होगा, कि इसमें आपको कोई खतरा नही होगा |  

नारियल :- दोस्तों आपको नारियल पानी बेचने की लिए आपको कच्चा नारियल खरीदना होगा, इसमें आपको इन्वेस्टमेंट करना होगा, इसके लिए आप 20 से 30 हजार तक खर्च कर सकते है, आपको एक बार में ज्यादा नारियल नही लेना है, क्योकि अगर एक बार में आप ज्यादा नारियल लेते है |

तो की बार नारियल सुख जाता है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है | इसलिए आपको उतना ही पिस लाना है, जितना की आप निकाल दे |

नारियल कहाँ से मँगाए

दोस्तों भारत में नारियल का उत्पादन कुछ खास राज्य में ही होता है, नारियल मंगाने का पहला तरीका है, कि आप डीलर से contact करे या फिर आप indiamart पर जाए वहाँ आपको नारियल मिल जाएगा जो कि अच्छे रेट में होगा, इसके अलावे आप चाहे तो सीधे नारियल के बगीचे वाले से contact कर सकते है |

कई बार ये लोग हजारो पिस में मांग करते है, तभी ये अपना गाडी से आपके पास नारियल पहुचाते है, अगर आप कम मात्रा में नारियल लेते है, तो ये आपके पास नही पहुचाते है |

भारत में नारियल उत्पादन वाले मुख्य राज्य है |

  • असम
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • कर्नाटक
  • ओडिशा
  • वेस्ट बंगाल
  • आंध्र प्रदेश   
  • केरला Kozhikode
  • तमिल नाडू

नारियल पानी के बिज़नेस में फायदे

आप जब भी नारियल पानी पिने जाते है, तो आप देखते है, आपको एक नारियल पानी 50 रुपया से 60 रूपये तक का आता है, अगर मै बात करू, कि ये असल में कितने का आता है, तो ये आपको 25 से 29 रूपये तक का आता है, इसके अलावा आपको लाने का खर्च जोड़ देते है |

और इसको मेन्टेन करने का खर्च तो आपको एक नारियल पर 15 se 20 रुपया तक का बचत होता है, अगर आप मशीन वाला ठेला ले लेते है, तो आपको इसमें थोडा इन्वेस्टमेंट करना होगा, लेकिन रिस्क भी कम है, और आपको आसानी भी होगी नारियल पानी निकालने में |

नारियल पानी बिज़नेस में रिस्क

दोस्तों कई बार जब हम बाजार में जाते है, तो देखते है, बहुत सारे नारियल पानी वाले के पास सुखा नारियल होता है, अगर आपसे सुखा नारियल का कोई 50 रुपया मांगे तो आप भी नही दे सकते है, इसी तरह कई बार हमारे नारियल सुख जाते है, तो इस सिचुएशन में हमे नुकसान हो सकता है |

इसलिए दोस्तों हमे उतना ही माल उठाना चाहिए जितना हम बेच सके |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज एक इस पोस्ट में आपने सिखा कि Nariyal ka business kaise kare, तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में कोई सवाल है, तो जरुर पूछे और हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर जरुर फॉलो करे |

QNA

Q. ऑनलाइन नारीयल कैसे ख़रीदे ?

उतर :- इंडिया मार्ट 

Q. नारियल के बिज़नेस में कितना प्रॉफिट होता है  ?

उतर :- इसमें आपको पीेछे के हिसाब से प्रॉफिट होता है |

Q. भारत में सबसे ज्यादा नारियल कहाँ होता है |

उतर :- केरल 

ये भी पढ़े :-



Post a Comment

2 Comments

  1. Nice information from your side, Very well written. Love your article

    ReplyDelete
  2. Thanku for Giving Very Good and Needfulll Information. We created this blog The Education Cafe for all those who want to hone their skills and get some inspiration. We are writing in very simple language so that everyone can understand what we are sharing. Click here to read The Education cafe

    ReplyDelete