Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Rapido में बाइक कैसे लगाए [2024] | Rapido me bike kaise lagaye

दोस्तों जब भी हमे कही एक जगह से दुसरे जगह जाते है, तो हम किसी सवारी बस टैक्सी या ऑटो का इन्तेजार करते है, कई बार हम अकेले रहते है, तो OLA करते है , टैक्सी या ऑटो करते है, लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग है, जो ज्यादा पैसा खर्च करना नही चाहते है, इसलिए वो Rapido करते है |

Rapido हमे बाइक का सर्विस देता है, जिसे हम एक जगह से दुसरे जगह पर आसानी से ट्रेवल कर सकते है, इसमें हमे एक ड्राईवर भी मिलता है, जो हमे आकर हमारे जगह से pick up करके हमे जहाँ जाना होता है, वहाँ पहुचाता है | इसके लिए वो कुछ पैसे चार्ज करते है |

इसलिए दोस्तों अगर आपके पास बाइक है, तो आप Rapido में बाइक लगाकर पैसा कमा सकते है, तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, Rapido में बाइक कैसे लगाये |

Rapido-me-bike-kaise-lagaye.


रैपिडो (Rapido) क्या है ?

Rapido बाइक और ऑटो का सर्विस देने वाली एक कंपनी है, जिसमे आप ऑटो और बाइक बुक करते है, और एक जगह से दुसरे जगह पर जाते है, Rapido 2015 में अरविंद संका और पवन गुन्तुपल्ली द्वारा स्थापित किया गया था | रैपिडो पुरे भारत में 25 मिलियन लोगो द्वारा इस्तेमाल किया जाता है |

👉 मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 सिनेमा हॉल कैसे खोले 

साथ ही ये पुरे भारत में 100 से ज्यादा शहर में चलता है, इसमें 1 मिलियन से ज्यादा कैप्टेन काम कर रहे है, साथ ही इसमें 10 मिलियन से ज्यादा कस्टमर है | जो कि रोज कही न कही ट्रेवल करते है |

Rapido में बाइक लगाने के फायदे

  • दोस्तों रैपिडो में बाइक लगाने के बहुत सारे फायदे है, जो कि इसे स्पेशल बनाती है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |
  • आप इसमें फ्री होकर काम कर सकते है, बिना किसी दबाव के आप अपने हिसाब से तय कर सकते है, कि आपको कब से कब राइड करना है |
  • इसमें आपके और आपके परिवार के लिए एक्सीडेंटल कवरेज और मेडिकल बेनिफिट मिलता है |
  • इसमें आपको सही समय पर सही किराया आपके बैंक अकाउंट में मिल जाता है |

rapido-me-bike-kaise-lagaye

रैपिडो में बाइक लगाने के लिए आवश्यक चीजे 

Rapido में काम करने के लिए आपको बहुत सारा डॉक्यूमेंट कि जरूरत नही है, इसमें आपको कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट कि जरूरत होती है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • आपके पास एंड्राइड फ़ोन होना चाहिए जिसमे आपके पास इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए |
  • आपके पास वेल मेंटेन बाइक होनी चाहिए भले ही वो पुरानी या नई हो |
  • आपके पास गाड़ी का सारा कागजात होनी चाहिए जैसे : RC, INSURANCE, POLLUTION .
  • ड्राईवर के पास लाइसेंस और आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड या पैन कार्ड होना चाहिए |
  • साथ ही आपके पास 2 हेलमेट होना चाहिए |

Rapido किन किन शहरो में सर्विस देती है

आजकल रैपिडो पुरे भारत में धीरे धीरे फ़ैल रहा है, यह भारत के 100 से ज्यादा शहरो में सर्विस दे रही है, और उससे काफी पैसा कमा रही है, साथ ही लोगो को रोजगार दे रही है, जैसे :-  दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, जोधपुर, वाराणासी, वड़ोदरा, आगरा , जमशेद पुर ... आदि |

रैपिडो में बाइक कैसे लगाए (Rapido me bike kaise lagaye)

  1. सबसे पहले आपको Rapido captain app को डाउनलोड करना है |
  2. उसके बाद आपको इसमें चारों परमिशन को allow करना है |
  3. उसके बाद आपको Get started पर क्लिक करना है, फिर आपको लैंग्वेज सेलेक्ट करना है |
  4. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड डालना है, फिर next पर क्लिक करना है |
  5. फिर आपको अपना सीटी चुनना है, इसके बाद आपको निचे बाइक / टैक्सी आप्शन को सेलेक्ट करना है |
  6. फिर आपको अपना E- MAIL और DATE OF BIRTH डालना है |
  7. फिर आपको अपना प्रोफाइल फोटो अपलोड करना है |
  8. उसके बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करना है, उसके साथ आपको DL नंबर expiry date भी डालना है |
  9. फिर आपको RC का फोटो और उसका डिटेल डालना है |
  10. उसके बाद आपको एक ट्रेनिंग विडियो देखने को मिलेगा आपको उसे पूरा देखना है |
  11. उसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन आएगा, आपको वहां एस करना है |   

Rapido-me-bike-kaise-lagaye

रैपिडो से कितना कमाई हो सकती है ?

रैपिडो से कमाई आपके राइड के ऊपर निर्भर करता है, आप एक दिन में जितना ज्यादा किलोमीटर चलाते है, उसी के हिसाब से आपकी कमाई होती है, आपको 8 से 10 रुपया किलोमीटर का मिल जाता है, इसमें से रैपिडो अपना कमिशन निकालकर बाकी के पैसे को आपके बैंक अकाउंट में भेज देता है |

रैपिडो में बाइक कैसे बुक करे ?

दोस्तों जब भी हमे कही जाना होता है, तो हम Rapido से बाइक बुक करते है, लेकिन बहुत सारे लोगो को यह मालूम नही है, कि Rapido में बाइक बुक कैसे करे तो चलिए जानते है |
  • Rapido में बाइक बुक करने के लिए आपको सबसे पहले play store से Rapido app को डाउनलोड करना होगा |
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर verify करना है |
  • फिर आपको वहां निचे 2 आप्शन दिखेगा
  • आपको pickup लोकेशन पर क्लिक करना है, यह आपका वो लोकेशन होता है, जहाँ से आपको जाना है |
  • फिर निचे आपको enter destination पर क्लिक करना है, यहाँ आपको वो लोकेशन डालना है, जहाँ आपको जाना है |
  • इसके बाद आपके सामने ऑटो, और बाइक का आप्शन आ जायेगा आपको वहाँ से बाइक सेलेक्ट कर लेना है |
  • फिर Rapido आपके लिए बाइक बुक कर देगा, फिर राइडर आपके पास आ जाएगा |

रैपिडो में जुड़ने से पहले इन बातो का ध्यान रखे 

दोस्तों Rapido में जुड़ने से पहले आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चहिए तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • आपको अच्छे से बाइक चलाना आना चाहिए |
  • कोशिश करिए कि आपका बाइक वैसा हो जिसमे ज्यादा फ्यूल न लगता हो |
  • आपको हमेशा 2 हेलमेट लेकर चलना है |
  • ज्यादा पैसा के चकर में आप तेज बाइक न चलाए |
  • हमेशा कस्टमर से सही लहजे में बात करे |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा कि रैपिडो में बाइक कैसे लगाए (Rapido me bike kaise lagaye) तो उम्मीद करता हूँ, दोस्तों ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कमेंट में अपना राय दे | हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

QNA

Q. RAPIDO में महीने का कितना कमाई हो जाता है ?

उतर :- इसमें आपको महीने का 20 se 25 हजार तक कमाई हो जाती है, बाकी आपके काम के ऊपर निर्भर करता है |

Q. रैपिडो का रजिस्ट्रेशन फी कितना होता है ?

उतर :- इसमें आप बिलकुल फ्री में बाइक लगा सकते है, और उससे पैसा कमा सकते है |

Q. Rapido में कैसी बाइक लगा सकते है ?

उतर :- आप रैपिडो में पुरानी या नई बाइक दोनों लगा सकते है, बाइक का कंडीशन अच्छा होना चाहिए |

ये भी पढ़े :-

बुक स्टोर कैसे खोले 

बाइक एजेंसी कैसे खोले 

ice cream का बिज़नेस कैसे खोले 

जूस का दुकान कैसे खोले 


Post a Comment

0 Comments