Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

इंटरप्रेन्योर कैसे बने पूरी जानकारी | how to become an Entrepreneur

दोस्तों हर कोई अपने जीवन को चलाने के लिए कोई न कोई काम करता ही है, कोई जॉब करता है, तो कोई business करता है, उसी क्षेत्र में एक नाम आता है, "उधमी का" उधमी जिसे हम आम भाषा में Entrepreneur कहते है | आज कल हर युवा जॉब पर कम और business पर ज्यादा ध्यान देते है, और हर युवा चाहता है, की वो एक इंटरप्रेन्योर बने |

इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में मै आपको बताने वाला हूँ, आप कैसे एक successful Entrepreneur यानि उधमी बन सकते है | उसके लिए आपके अन्दर क्या क्या गुण डेवेलोप करना है, एक उधमी कैसे लोगो को आकर्षित करता है, इसके क्या क्या फायदे है, और भी इससे सम्बंधित चीजे आज के इस पोस्ट में हम समझेंगे | तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, की कैसे एक सफल Entrepreneur बने |

entrepreneur


इंटरप्रेन्योर किसे कहते है ?

Entrepreneur वह इन्सान होता है, जो किसी business को अकेले अपने दम पर शुरू करता है, और उसे आगे तक ले जाता है, उसके पास हर एक गुण होता है, जिससे वो अपने business को grow करवा सकता है, वह अकेले ही अपने काम को सिद्धत से करता है, और उसे असमान की बुलंदियों पर ले जाता है, उसे हम Entrepreneur यानि उधमी कहते है |

एक entrepreneur के अन्दर बहुत सारा गुण होता है, वो सभी प्रकार के सिचुएशन को समझता है, और उसे हल करने की कला जानता है, वो startup fail होने का कारण जानता है, और उसे कैसे bounce back करना है वो भी जानता है, उसके अन्दर धैर्य, सहनशीलता,तीव्र दिमाग, के साथ साथ और भी बहुत सारा ज्ञान होता है | Entrepreneur अपने काम के जरिये लोगो के जीवन को आसान बनाता है |

एक सफल Entrepreneur कैसे बने ?

1. वही स्टार्टअप शुरू करे जिसमे आपका मन लगता हो

कोई भी startup शुरू करना बहुत बड़ी बात नही है, उसमे बने रहना बड़ी बात है, आज amazon दुनिया के सबसे बड़ी e commerce साईट है, क्या और भी साईट नही है? क्या इससे पहले और भी साईट नही बनी थी ? लेकिन ये आज दुनिया पर राज कर रही है, क्योकि इसके संस्थापक सिर्फ इसी में लगे रहे |

वो चाहते तो और भी काम कर सकते थे लेकिन उनका पूरा ध्यान इसे में था इसलिए वो आज सक्सेस है, इसलिए दोस्तों आप उसी startup को शुरू करे जिसमे आपका ध्यान लगता हो, चाहे वो मोबाइल का business हो, या पानी काbusiness ही क्यों न हो | आप पुरे तन मन से करेंगे तो सफल जरुर होंगे |

2. सफल इंटरप्रेन्योर बनने के लिए स्मार्ट वो वर्क करे

एक रिक्से चलाने वाला व्यक्ति हार्ड वर्क करता है, लेकिन वो उतना सफल नही हो पाता है, क्योकि अगर सफलता सिर्फ हार्ड वर्क से मिलती तो आज सारे मजदुर अमिर और कामयाब होते, अगर आपको सफलता चाहिए तो आपको हार्ड वर्क के साथ smart वर्क भी करना होगा | आप जो भी काम करे उसे smart तरीके से करे, पुरे दिमाग से करे |

तभी आप एक सफल Entrepreneur बन सकते है, और दुनिया आपकी नाम लेगी | आपको कस्टमर के पसंद और ना पसंद के बारे में पता होना चाहिए, तभी आप सफल होंगे | कस्टमर से फीडबैक भी ले ताकि आपको आपके गलतियों के बारे में पता चले |

3. आगे बढ़ने के लिए छोटे छोटे रिस्क ले

बिना रिस्क के कोई भी काम में आप सफलता नही पा सकते है, आपको सफल होने के लिए कभी कभी रिस्क लेना जरुरी है, आपको रिस्क लेने से घबराने नही चाहिए क्या पता आपके वही छोटे कदम आपको सफलता तक ले जाये, इसलिए समय समय पर आप बदलाव करे ताकि ये पता चले की आप कितना आगे बढ़ रहे है |

4. अपने बिज़नेस के बारे में हमेशा सीखिए

सिखने का कभी उम्र नही होता, जिस दिन आप सीखना छोड़ देते है, उस दिन से आप अज्ञानता की ओर जाने लगते है, इसलिए दोस्तों आप हर रोज अपने startup के बारे में कुछ न कुछ सीखे | आप किताब के जरिए सिख सकते है, आप विडियो के जरिये सिख सकते है, आप ऑडियो के जरिये सिख सकते है |

आप इन्टरनेट से उस फील्ड के एक्सपोर्ट से सिख सकते है, आप कही न कही से रोज सीखिए ताकि आप और उस फील्ड में एक्सपोर्ट हो और एक सफल Entrepreneur बने | 

5. एक एक्टिव टीम बनाए

आप चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो आप सब काम अकेले नही कर सकते है, आपको एक टीम की जरूरत होगी, जो आपके अलग अलग फील्ड को संभालेगा | टीम बनाते वक्त ऐसे लोग को चुने जो टाइम के हिसाब से नही बल्कि काम के हिसाब से काम करे, मतलब ये की बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो सिर्फ ड्यूटी करना जानते है | वे 9 बजे आयेंगे और 5 बजे चले जायेंगे |

लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जिनको समय से कुछ लेना देना नही होता है, वो जब तक काम करेंगे तब तक की काम खत्म ना हो | आपको ऐसे लोगो की तलाश करनी है | यही लोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे |

6. धैर्य के साथ काम करे

सफलता एक दिन में नही मिलती है, लेकिन एक न एक दिन जरुर मिलती है, आपको भी अपने काम में जुटे रहना है, बिना थके हारे आपको 27*7 काम करना होगा, साथ ही आपको खुद के ऊपर विश्वास होना चाहिए की मै ये काम कर सकता हूँ, और मै एक सफल Entrepreneur बन सकता हूँ, इसलिए दोस्तों आप धैर्य के साथ काम करिए |

7. अपने कम्पटीटर पर नजर रखे

जब आप market में कोई आईडिया लेकर आते है, तो पहले से बहुत सारे लोग उस फील्ड में का कर रहे होते है, कभी कभी आपका आईडिया नया भी होता है, लेकिन अगर आपका आईडिया नया है, इसका मतलब ये नही की आपका कोई कम्पटीटर नही है, आपको मालूम भी नही होगा और वो आपसे आगे बढ़ जायेगा |

इसलिए हमेशा अपने कम्पटीटर को भी देखिये की वो क्या कर रहा है, वो जो गलती कर रहा है, आप वो मत करिये उससे सीखिए और आगे बढ़ते रहिये यही एक सफल Entrepreneur की पहचान है |

एक सफल इंटरप्रेन्योर बनने में क्या क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ?

  • 1. ये 9 से 5 का जॉब नही है, इसम जितना ज्यादा मेहनत करेंगे आप उतना ज्यादा सफल होंगे, इसलिए इसको जॉब जैसा मत ले |
  • 2. शुरू में लोग आपके बारे में हो सकता है, बुरा भला बोले, आपको उसको नजरअंदाज करना है, और अपने काम पर फोकस करना है, जिससे आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे |
  • 3. आपको कम से कम 5 साल देने होंगे जिससे आप एक सफल entrepreneur बनेगे |
  • 4. शुरू में आपका business बहुत धीरे चलेगा, या हो सकता है, कुछ महीने चले ही ना आपको उस समय हिमत नही हारना है, क्योकि कोको कोला भी शुरू में बहुत कम चलता था लेकिन आज आप देख सकते है, वो कहा है |
  • 5. शुरू के दिनों में आपको थोडा investment करना होगा, लेकिन हो सकता है, आपको return ना आये, इसलिए आप घबराए नही आप पुरे लगन से अपने startup को चलाए |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा एक सफल entrepreneur कैसे बने, उसमे आपको क्या क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और आप हमे Instagram और Facebook पर फॉलो जरुर करे |

FAQ 

Q. Entrepreneur का मतलब क्या होता है ?
उतर :- Entrepreneur का मतलब होता है, उधमी जो खुद का business शुरू करता है, और उसे सफल बनाता है |

Q. Entrepreneur बनने के लिए कौन किताबे पढ़े ?
उतर :- आप रिच डैड पूअर डैड पढ़ सकते है, इसके अलावा आप लीडरशिप का बुक पढ़ सकते है |

Q. Entrepreneur को सफल होने में कितना वक्त लगता है ?
उतर :- दोस्तों इसका कोई सटीक जवाब नही है, आप 1 साल में भी सफल हो सकते है, आपको 5 साल भी लग सकता है, लेकिन एक आम तौर पर आपको 5 साल देने चाहिए |

ये भी पढ़े :-  



Post a Comment

0 Comments