Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

रेलवे में TTE कैसे बने | TTE kaise bane

जब भी हमें कही एक जगह से दुसरे जगह जाना होता है, तो हम ट्रेन से ट्रेवल करना उचित समझते है, क्योकि ये सस्ता होता है, और साथ ही हम आसानी से एक जगह से दुसरे जगह ट्रेवल कर पाते है, जब हम ट्रेन में जाते है, तो आपके टिकट चेक करने के लिए एक व्यक्ति आता है, जिसे हम अपने भाषा में TT कहते है |

वैसे उनका नाम TTE होता है, तो दोस्तों अगर आपका भी सपना है, कि आप एक रेलवे कि नौकरी करे और रेलवे में एक TEE बने तो आज के इस पोस्ट में हम जानेगें TTE कैसे बने, TTE बनने के लिए क्वालिफिकेशन क्या है, तथा इससे जुडी और भी जानकारी तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, TTE बनने का सम्पूर्ण जानकारी |

tte-kaise-bane


TTE किसे कहते है

TTE का फुल फॉर्म होता है, (ट्रेवलर टिकट एग्जामिनर) यानि जो व्यक्ति आपके चलती ट्रेन के अंदर आपका टिकट चेक करने आता है, और आपको आपकी सीट से जुडी जानकारी देता है, उसे TTE यानी ट्रेवलर टिकट एग्जामिनर कहते है |

TTE और TC में क्या अंतर क्या है ?

आपने बहुत जगह दो शब्द सुने होंगे TTE और TC और आप भी तक इन दोनों के बिच का अंतर नही जानते है, तो चलिए जानते है, इन दोनों के बिच का अंतर |

TTE :- TTE को ट्रेवलर टिकट एग्जामिनर बोलते है, जो किसी चलते हुए ट्रेन में आपकी टिकट चेक करता है, और आपको आपकी सीट तक पहुचने में मदद करता है |

👉 एयर होस्टेस कैसे बने 

👉 SDM कैसे बने 

TC :- कई बार आप जब प्लेटफार्म पर उतरते है, या चढ़ते है, तो एक व्यक्ति आपका टिकट चेक करने आता है, उसे हम TC यानी टिकट चेकर बोलते है, TC आपको ज्यादातर प्लेटफार्म पर मिलते है |

TTE का कार्य क्या होता है ?

तो दोस्तों अगर आप एक TTE बनना चाहते है, तो इसका कार्य भी आपको पता होना चाहिए ताकि आप अच्छे से TTE के बारे में और सिख पाएंगे तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • TTE का मुख्य कार्य लोगो का टिकट चेक करना होता है |
  • किसी यात्री को सीट नही मिल रहा है, तो TTE उनकी मदद करता है |
  • कई बार लोगो के बिच गलत फैमि होती है, कि उनका सीट कौन सा है, और वो दुसरे के सीट पर जबरदस्ती बैठ जाते है, तो TTE उनकी मदद करता है |
  • अगर कोई व्यक्ति बिना टिकट के ट्रेवल कर रहा है, तो उसको जुर्माना लगाना TTE का कार्य होता है |

TTE बनने के लिए क्वालिफिकेशन

दोस्तों अगर आपको TTE बनना है, तो आपको उसका क्वालिफिकेशन जानना जरुरी है तो चलिए जानते है इसके बारे में |

  • कैंडिडेट भारत का होना चाहिए |
  • आपको कम से कम 12वी पास करना होगा |
  • 12वी में आपका 50 % होना चाहिए |

TTE बनने के लिए उम्र

दोस्तों TTE बनने के लिए उम्र आपके जाती के केटेगरी के निर्भर करता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • समान्य वर्ग के लिए 18 – 30 साल है |
  • अगर आप OBC वर्ग से है, तो आपको 3 साल और अधिक समय मिलता है |
  • अगर आप SC/ST से है, तो आपको 5 साल कि छुट मिलती है |

TTE बनने के लिए एग्जाम पैटर्न

दोस्तों TTE बनने के लिए आपको RRB TC का फॉर्म भरना होगा, तो चलिए जानते है, इसके एग्जाम पैटर्न के बारे में |

  • सबसे पहले आपका कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा , जिसमे जनरल अवेयरनेस, टेक्निकल, मैथ, साइंस, और रीजनिंग के सवाल होंगे जो 90 मिनट्स का होगा और 120 मार्क्स का होगा, इसमें आपका 1/3 नेगेटिव मार्क्स भी होगा |
  • कई जगह आपका इंटरव्यू भी होता है, जिसमे आपका कम्युनिकेशन स्किल और इंटेलिजेंस चेक होता है |
  • इसके बाद आपका मेडिकल टेस्ट होगा उसके बाद आपका सिलेक्शन हो जायेगा |

TTE का सैलेरी कितनी होती है ?

दोस्तों हर किसी को सैलेरी जानने कि बहुत उत्सुकता होती है, तो में आपको बता दूँ, कि अगर आप एक नया नया tte बनते है, तो आपको 25 से 30 हजार सैलेरी होती है, ये निर्भर करता है, आपके जॉब टाइप और आपके सिटी पर | जैसे जैसे पुराना होते जाते है, आपकी सैलेरी बढती जाती है |

इसके साथ ही आपको और तरह तरह कि अल्लोवेंस मिलता है, जिससे आपका लाइफ आसान हो जाता है तो चलिए जानते है, उसके बारे में |

TTE को मिलनी वाली सुविधाए

  • आपको ट्रेवलिंग अल्लोवेंस मिलता है |
  • नाईट शिफ्ट का अल्लोवेंस मिला है |
  • आपको नेशनल हॉलिडे अल्लोवेंस मिलता है |
  • आपके फॅमिली के लिए पास मिलता है |

TTE कैसे बने ?

  • दोस्तों सबसे पहले आप 12वी पास करे |
  • इसके बाद आप किसी संस्था से जुड़कर TTE का तैयारी करे |
  • जब वकेंसी आए तो इसका फॉर्म भरे और एग्जाम दे |
  • इसके बाद आप एक TTE बन सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा TTE (ट्रेवलर टिकट एग्जामिनर) कैसे बने तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट में कोई सवाल है तो पूछे |

FAQ

Q. TTE बनने के लिए कौन सी पढाई करनी होती है ?

उतर:- टीटीइ बनने के लिए आपको 12वी पास करना है, फिर आपको कम्पटीशन एग्जाम का तैयारी करना है |

Q. टीटीइ का सैलेरी कितनी होती है?

उतर ;- वैसे तो दोस्तों शुरू में आपको 25 से 30 हजार के बिच सैलेरी होती है, लेकिन समय के साथ यह बढ़ता जाता है |

Q. TTE का फुल फॉर्म क्या होता है ?

उतर :- TTE का फुल फॉर्म ट्रेवलर टिकट एग्जामिनर होता है |

ये भी पढ़े :-

👉 सॉफ्टवेयर इंजिनियर कैसे बने 

👉 youtuber कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 रेडियोलाजिस्ट कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 कपड़े कि दुकान कैसे खोले 

Post a Comment

0 Comments