Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

SDM (एसडीएम) कैसे बने पूरी जानकारी | SDM kaise bane

हर किसी के जीवन में सपना होता है, कि वो एक कामयाब बने और वो एक अच्छा मुकाम हासिल करे, लेकिन खाकी वर्दी पहनना अपने आप में एक काफी गर्व कि बात है, चाहे वो पुलिस कि हो या फिर DSP कि हो या फिर कोई और हो, इस प्रकार के नौकरी से हमारा शान बढ़ता है |

इसी में एक नौकरी है SDM कि | SDM (एसडीएम) बनना अपने आप में एक गर्व कि बात अगर दोस्तों आपका भी सपना है, SDM बनने का तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे SDM (एसडीएम) कैसे बने, sdm बनने के लिए क्या योग्यता है तथा अन्य बाते तो चलिए शुरू करते है |



SDM का फुल फॉर्म क्या होता है?

SDM (एसडीएम) का फुल फॉर्म होता है, Sub divisional magistrate इसे हिंदी में उप जिला मजिसट्रेट कहते है, इसके और भी कई अलग अलग नाम है, जैसे सब डिवीज़नल ऑफिसर/ सब कलेक्टर... आदि

SDM (एसडीएम) कौन होते है?

हर राज्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए उसे जिले में विभाजित किया जता है, और हर जिले को सुचारू रूप से चलाने के कुछ अलग अलग सब डिवीज़न में विभाजित किया जाता है, जिसे हम उपखंड या प्रखंड कहते है, प्रखंड को क़ानूनी तौर पर सही से चलाने के लिए एक SDM कि जरुरत होती है |

👉 इनकम टैक्स इंस्पेक्टर कैसे बने 

👉 SI कैसे बने 

एक एसडीएम को हर प्रकार के क़ानूनी ज्ञान होता है, जिससे वो अपने सब डिवीज़न को सही तरीके से चला पाता है |

SDM (एसडीएम) का क्या कार्य होता है?

SDM (एसडीएम) एक काफी जिम्मेदारी वाला पद होता है, इसलिए दोस्तों इसका कार्य जानना काफी जरुरी होता है | तो चलिए जानते है, एसडीएम का मुख्य कार्य क्या है |

  • एक SDM रेवेनुए सम्बन्धी सारी मुद्दे को देखता है |
  • कोई भी जमीन से सम्बंधित समस्या को जैसे हिस्सा बांटना आदि का कार्य भी एसडीएम करता है |
  • वाहन पंजीकरण सम्बंधित कार्य भी एक SDM देखता है |
  • इलेक्शन से सम्बंधित कार्य भी एक SDM देखता है |
  • शादी के रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित कार्य भी एक एसडीएम देखता है |
  • ड्राइविंग लाइसेंस को रेनुउ कराना या जारी करने का कार्य भी एक SDM देखता है |
  • बहुत प्रकार के प्रमाण पत्र इनके द्वारा जारी किया जाता है |
  • किसी प्रकार के आपदा से हुए हानि का हर्जाना दिलवाने का कार्य भी एक sdm का होता है |

SDM (एसडीएम) बनने के लिए योग्यता

  • कैंडिडेट एक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  • एक SDM (एसडीएम) बनने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन करना होगा |
  • इसमें आपको किसी प्रकार के फिजिकल रिक्वायरमेंट्स जरूरी नही है |
  • आप फाइनल इयर में भी इसका एग्जाम दे सकते है |

SDM (एसडीएम) बनने के लिए उम्र

दोस्तों एक SDM बनने के लिए आपको कम से कम 21 उम्र चाहिए लेकिन अधिकतर कितना चाहिए ये आपके कास्ट के वर्ग पर निर्भर करता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • अगर आप एक नार्मल केटेगरी से है, तो आप 21 साल से 32 साल तक SDM बन सकते है |
  • अगर आप OBC वर्ग से आते है, तो आप 21 से 35 साल तक एक SDM बन सकते है |
  • अगर आप SC/ST वर्ग से आते है, तो आप 21 से 37 साल तक SDM (एसडीएम) बन सकते है |

SDM (एसडीएम) कैसे बने

दोस्तों अगर आपको एक एसडीएम बनना है, तो आपके पास 2 तरीका होता है, जिससे आप एक SDM बन सकते है, वैसे तो 3 तरीका है, जिसमे एक है, प्रमोशन का लेकिन हम उसके बारे में बात नहीं करेंगे, जो चलिए जानते है, SDM kaise bane |

SDM बनने का पहला तरीका

सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन करना है, फिर आपको  UPSC सिविल सर्विस एग्जाम देना है, और उसमे टॉप रैंक हासिल करना है, ताकि आपको IAS का पोस्ट मिले, इसके बाद आपको DM यानि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनने से पहले 1 या 2 साल SDM के रूप में काम करने का मौका मिलता है |

SDM बनने का दूसरा तरीका

ये तरीका ही आप लोगो को अपनाना चाहिए अगर आप एक sdm बनना चाहते है, सबसे आपको अपने स्टेट PSC (पब्लिक सर्विस कमिसन) का एग्जाम देकर टॉप रैंक लाना है, जहाँ से आप सीधे ट्रेनिग के बाद sdm बन सकते है

एसडीएम बनने के लिए एग्जाम पैटर्न 

अगर आपको एक एसडीएम बनना है, तो आपको अपने स्टेट PSC (पब्लिक सर्विस कमिसन) का एग्जाम देना होगा | जैसे अगर आप बिहार से है, तो आपको B, PSC उत्तर प्रदेश से है, तो UP, PSC का एग्जाम देना होगा | स्टेट PSC (पब्लिक सर्विस कमिसन) एग्जाम का तीन चरण होता है तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

प्रीलीम्स :- सबसे पहले आपको प्रीलिम्स का एग्जाम देना होगा, इसमें आपको 2 पेपर होते है, दोनों 200 – 200 मार्क्स के होते है, जो आपको पास करना है | दोनों पपेर जनरल नॉलेज का होता है |

मैन्स :- मेन्स का एग्जाम 8 पेपर का होगा, जिसमे 2 पेपर 150 मार्क्स का होगा, और 6 पेपर 200 -200 मार्क्स का होगा इसको पास करने के बाद आप इंटरव्यू के लिए जा सकते है |

इंटरव्यू :- जब आप दोनों एग्जाम पास कर लेते है, तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इसके बाद आप इंटरव्यू देकर एक एसडीएम बन सकते है | 

SDM (एसडीएम) कि सैलेरी कितनी होती है

दोस्तों जब आप एक SDM बनते है, तो आपको सैलेरी भी काफी अच्छी मिलती है, वैसे सैलेरी आपके शहर के हिसाब से मिलता है, अगर आप टियर 1 सिटीज से है, तो आपको 50+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा, अगर आप टियर 2 से है, तो  48+ हजार और अगर आप टियर 3 में है, तो 46+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा |

जैसे जैसे आप डिपार्टमेंट में पुराना होते जाते है, तो आपका सैलेरी भी बढती जाती है |

SDM (एसडीएम) को मिलने वाली सुविधाए

एक एसडीएम को अच्छा सैलेरी ही नही मिलता बल्कि बहुत प्रकार के सुख सुविधाए भी मिलती है, जिससे आपका जीवन आसान हो जाता है तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • सबसे पहले तो आपको एक गाड़ी मिलेगा, जिससे आपको काफी गर्व महसूस होगा |
  • आपको पर्सनल ड्राईवर मिलेगा |
  • आपके लिए चपरासी मिलेंगे |
  • आपको पर्सनल असिस्टेंस भी मिलेगा |
  • आपको घरेलु नौकर भी मिलेंगे |
  • आपको या तो घर मिलेगा या फिर हाउस अल्लोवेंस मिलेगा |
  • आपको महंगाई भाता मिलेगा |
  • आपको हर प्रकार के मेडिकल फेसिलिटी मिलेगा
  • आपको समय समय पर छूटी मिलेगा |
  • आपको बहुत प्रकार के यात्रा भाता भी मिलेगा |

SDM का प्रमोशन कैसे होता है ?

  • सबसे पहले आप एक sdm पद  पर भर्ती होंगे |
  • फिर आप ADM (अपर जिला मजिस्ट्रेट) बनेंगे
  • फिर आप DM (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) बनेंगे
  • फिर आप DC (डिवीज़नल कमिश्नर) बनेंगे

12वी के बाद SDM कैसे बने?

दोस्तों बहुत सारे लोगो के मन में यह सवाल आता है, क्या 12वी के बाद sdm बन सकते है, तो मै आपको बता दूँ, यह एक काफी जिमीदारी वाला पद होता है, इसलिए आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा, हाँ अगर आप लास्ट इयर में है, तो एग्जाम दे सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा SDM (एसडीएम) कैसे बने (SDM kaise bane) तो उम्मीद करता हूँ ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, अगर ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और हमसे जुड़ने के लिए निचे टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करे |

FAQ

Q. 12वी के बाद SDM कैसे बने?

उतर : SDM एक काफी जिम्मेदारी वाली पद होता है, इसलिए आपको SDM बनने के लिए ग्रेजुएशन करना जरूरी है |

Q. SDM का फुल फॉर्म क्या है?

उतर :- SDM का फुल फॉर्म सब डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट होता है |

Q. SDM  के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?

उतर :- sdm बनने के लिए आप UPSC या फिर स्टेट PSC का एग्जाम दे सकते है |

Q. एक SDM कि कितनी सैलेरी होती है?

उतर :- एक sdm का सैलेरी 50 हजार होती है, बाकी ये आपके राज्य पर निर्भर करता है |

ये भी पढ़े :-

👉 सॉफ्टवेर इंजिनियर कैसे बने 

👉 लेक्चरर कैसे बने 

👉 आंगनवाड़ी में टीचर कैसे बने 

👉 स्टैंडअप कॉमेडियन कैसे बने

Post a Comment

0 Comments