Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

लेक्चरर कैसे बने पूरी जानकारी | Lecturer kaise bane

हर किसी स्टूडेंट का सपना होता है, वो आगे चलकर डॉक्टर, इंजिनियर या कोई टीचर बने | दोस्तों हम से बहुत सारे लोगो का दिल पढ़ाने में लगता है, इसलिए वो आगे चलकर एजुकेशन फील्ड में जाते है, और वहाँ अपना कैरियर बनाते है |

हम में से बहुत सारा लोग ऐसे है, जो आगे चलकर एक लेक्चरर बनना चाहते है, लेक्चरर एक काफी अच्छा पोस्ट होता है, लकिन यह इतना आसान भी नही है, अगर आपका भी सपना एक लेक्चरर बनना है, और स्टूडेंट को पढाना है, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे लेक्चरर कैसे बने |

Lecturer-kaise-bane


लेक्चरर क्या होता है ?

लेक्चरर उस टीचर को कहते है, जो 11 और 12 या जो अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट को पढ़ाते है, यह अलग अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट होते है, यानि कोई टीचर फिजिक्स का एक्सपर्ट होगा तो कोई बायोलॉजी का | इन लेक्चरर को PGT (Post Graduate Teacher) भी कहते है |

बहुत सारे स्टूडेंट के मन में यह सवाल होता है, जो डिग्री कॉलेज में पढ़ते है, उन्हें भी लेक्चरर कहते है, लेकिन यह गलत है, उन्हें प्रोफ़ेसर कहते है, इन दोनों में अंतर होता है, तो चलिए जानते है, प्रोफेसर और लेक्चरर के बारे में |

लेक्चरर (Lecturer) और प्रोफेसर (प्रोफेसर) में क्या अंतर है ?

लेक्चरर (Lecturer) :- जो टीचर 11 और 12 या जो अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट को पढ़ाते है, उन्हें लेक्चरर कहते है, इन्हें PGT (Post Graduate Teacher) भी कहते है |

👉 सिविल इंजिनियर कैसे बने

👉 क्रिकेटर कैसे बने 

प्रोफेसर (professor) :- वह टीचर जो डिग्री कॉलेज में पढ़ाते है, उन्हें प्रोफेसर कहते है, ये टीचर PHD/NET (National Eligibility Test) क्वालीफाई होते है |

लेक्चरर बनने के लिए क्वालिफिकेशन

अगर आप एक लेक्चरर बनना चाहते है, तो आपको उसका क्वालिफिकेशन जानना बहुत जरूरी है, तो चलिए जानते है, एक लेक्चरर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए |

  • आप भारतीय होना चाहिए |
  • सबसे पहले आपको 12वी करना होगा |
  • 12 वी के बाद आपको अपने पसंदीदा सब्जेक्ट के हिसाब से आगे का ग्रेजुएशन पूरा करना होगा, जैसे :- B.A/BSC/BCOM |
  • इसके बाद आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना होगा जैसे MA/M. COM/M.SC
  • इसके साथ आपको B.ed करना जरुरी होता है |

लेक्चरर बनने के लिए उम्र

एक लेक्चरर बनने के लिए आपका मिनिमम उम्र 21 साल वैसे ये राज्य पर भी निर्भर करता है, और अधिकतम उम्र नही होता है, आप 50 के उम्र में भी इसके लिए अप्लाई कर सकते है, आपको कई जगह इसका अधिकतम उम्र 42 बताया जाता है, लेकिन यह पूरा सही नही है |

जब आप इतना पढाई करते है, तो आपका उम्र 25 तक हो जाता है, वैसे अगर आपका उम्र जितना कम होगा आप उतना ज्यादा दिन पढ़ा सकते है |

लेक्चरर के लिए एग्जाम पैटर्न क्या होता है

लेक्चरर का पोस्ट राज्य स्तर पर होता है, और इसका पेपर का पैटर्न राज्य पर ही निर्भर करता है, इस पोस्ट के लिए सिर्फ 1 पेपर पास करना होता है, और यह ऑफलाइन ही होता है, कई राज्यों में इंटरव्यू होता है, जो आपको पास करना होगा |

आपका सारा प्रश्न आपके सब्जेक्ट का होता है, जैसे 100 प्रश्न का पेपर है, तो आपका 100 आपका सब्जेक्ट का होता है, लेकिन कुछ राज्यों में 100 में 20 प्रश्न जनरल नॉलेज का होता है, आपको यह पास करना होगा | एग्जाम में ज्यादा प्रश्न ग्रेजुएशन लेवल का होता है |

लेक्चरर का सैलेरी कितनी होती है 

एक लेक्चरर का सैलेरी कम से कम 50 हजार होती है, लेकिन यह इससे ज्यादा ही होती है, ज्यादा का कोई अनुमान नही हो सकता है, क्योकि हर राज्य का सैलेरी अलग अलग होती है, जो कि बता पाना मुस्किल है, साथ ही ये निर्भर करता है, आप किस तरह का लेक्चर है |

अगर आप सरकारी है, तो आपका सैलेरी सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है, अगर आप प्राइवेट लेक्चरर है, तो आपका सैलेरी विधालय या महाविधालय द्वारा निर्धारित किया जाता है, जिसमे आप ज्वाइन किये है |

लेक्चरर कैसे बने

दोस्तों कोई भी जॉब पाने के लिए आपको रोडमैप तैयार करना होता है, कि आप किस फील्ड में क्या बनना चाहते है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • सबसे पहले आपको 10वी पास करना है |
  • जब आप 10वी पास कर लेते है, तो आपको ये तय करना है, कि आपको किस सब्जेक्ट का लेक्चरर बनना चाहते है |
  • उसके बाद आपको आगे उसी सब्जेक्ट से पढाई करनी होती है |
  • जब आप ग्रेजुएशन का पढाई करे तो बहुत ध्यान से करे क्योकि आपके एग्जाम में सारा प्रश्न ग्रेजुएशन लेवल का होता है |
  • इसके बाद आप एक लेक्चरर बन सकते है |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों इस पोस्ट में आपने सिखा लेक्चरर कैसे बने | तो उमीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे, और कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे हमसे जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook पर फॉलो करे |

FAQ

Q. लेक्चरर बनने में कितने साल लगते हैं?

उतर :- अगर आप 12वी के बाद लगातार पढाई करते है, तो इसके बाद आपको 5 से 6 साल लग सकता है |

Q. लेक्चरर बनने का उम्र कितना होता है ?

उतर :- दोस्तों लेक्चरर का कोई खास उम्र निर्धारित नही है, आप 50 के उम्र में भी अप्लाई कर सकते है |

Q. लेक्चरर कि सैलेरी कितनी होती है ?

उतर :- एक लेक्चरर का सैलेरी कम से कम 50 हजार होता है, बाकि ये बहुत सारी चीजो पर निर्भर करती है, जैसे राज्य, सब्जेक्ट.. आदि |

ये भी पढ़े:-

👉 मिनी बैंक कैसे खोले 

👉 पायलट कैसे बने 

👉 स्कूल कैसे खोले पूरी जानकारी 

👉 लैपटॉप कैसे खोले 

👉 लोक व्यवहार किताब फ्री में डाउनलोड करे 

Post a Comment

0 Comments