Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

डिप्टी कलेक्टर (DC) कैसे बने | Deputy collector kaise bane

डिप्टी कलेक्टर हर किसी को सरकारी नौकरी से बहुत प्यार है, और जब नौकरी खाकी वर्दी कि हो तो शान और बढ़ जाता है, जैसे IAS, पुलिस या फिर कोई और पोस्ट हो | हर जिले को मैनेज करने के लिए एक कलेक्टर होता है, और उस कलेक्टर को मदद करने के लिए एक डिप्टी कलेक्टर कि जरूरत होती है |

एक डिप्टी कलेक्टर बनना अपने आप में एक गर्व कि बात है, अगर आपको भी इस नौकरी से प्यार है, और आपका भी सपना है, एक डिप्टी कलेक्टर बनना तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे डिप्टी कलेक्टर कैसे बने तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, डिप्टी कलेक्टर बनने का सम्पूर्ण जानकारी |

deputy-collector-kaise-bane


डिप्टी कलेक्टर किसे कहते है?

एक डिप्टी कलेक्टर, किसी कलेक्टर को रिपोर्ट करता है, यानी अपने एरिया के क़ानूनी व्यवस्था को मेन्टेन करने में इनका काफी हिस्सेदारी होता है, ये अपने एरिया के सारी सामाजिक मुद्दों को सही करते है, और सारी रिकॉर्ड को कलेक्टर को देते है, ये कलेक्टर के दिए गए निर्देश को फॉलो करते है |

डिप्टी कलेक्टर के कार्य

  • एक डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार और एसडीएम को दिशा निर्देश देने का कार्य करता है |
  • अगर कलेक्टर किसी वजह से उपलब्ध नही है, तो उस समय डिप्टी कलेक्टर देख रेख करता है |
  • राजस्व से सम्बंधित मामलो को देखने का कार्य डिप्टी कलेक्टर का होता है |
  • भूमि से सम्बंधित मामलो को निपटाने का कार्य डिप्टी कलेक्टर का कार्य होता है |
  • किसी प्रकार के आपदा से पीड़ित लोगो को सरकार से मुवावजा दिलाना एक डिप्टी कलेक्टर का कार्य होता है |

डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए योग्यता

  • कैंडिडेट एक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वी पास करना है |
  • इसमें आपको किसी प्रकार के फिजिकल रिक्वायरमेंट्स जरूरी नही है |
  • इसके बाद आपको ग्रेजुएशन पूरा करना है (कई स्टेट में आप लास्ट इयर में भी एग्जाम दे सकते है, पर आप ग्रेजुएशन पर कर ले)
  • ग्रेजुएशन आप किसी भी स्ट्रीम से कर सकते है |

 डिप्टी कलेक्टर के लिए उम्र

  • एक डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए आपका उम्र 21 से 40 साल तक होना चाहिए |
  • अगर आप OBC केटेगरी का है, तो आपको 4 साल का छुट मिलता है |
  • अगर आप SC/ST केटेगरी का है, तो आपको 5 साल का छुट मिलता है |

डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए एग्जाम पैटर्न

अगर आपको एक डिप्टी कलेक्टर बनना है, तो आपको अपने स्टेट PSC (पब्लिक सर्विस कमिसन) का एग्जाम देना होगा | जैसे अगर आप बिहार से है, तो आपको B, PSC उत्तर प्रदेश से है, तो UP, PSC का एग्जाम देना होगा | स्टेट PSC (पब्लिक सर्विस कमिसन) एग्जाम का तीन चरण होता है तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

प्रीलीम्स :- सबसे पहले आपको प्रीलिम्स का एग्जाम देना होगा, इसमें आपको 2 पेपर होते है, दोनों 200 – 200 मार्क्स के होते है, जो आपको पास करना है | दोनों पपेर जनरल नॉलेज का होता है |

👉 एसडीएम कैसे बने पूरी जानकारी 

👉 DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) कैसे बने

👉 खुद का यूनिवर्सिटी कैसे खोले 

मैन्स :- मेन्स का एग्जाम 8 पेपर का होगा, जिसमे 2 पेपर 150 मार्क्स का होगा, और 6 पेपर 200 -200 मार्क्स का होगा इसको पास करने के बाद आप इंटरव्यू के लिए जा सकते है |

इंटरव्यू :- जब आप दोनों एग्जाम पास कर लेते है, तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इसके बाद आप इंटरव्यू देकर एक डिप्टी कलेक्टर बन सकते है |

डिप्टी कलेक्टर कैसे बने

  • एक डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वी पास करना है |
  • इसके बाद आपको ग्रेजुएशन पूरा करना है |
  • इसके बाद आपको स्टेट PSC का एग्जाम देना है |
  • इसमें आपको अच्छा रैंक लाना है, ताकि आप एक डिप्टी कलेक्टर बन सके |

डिप्टी कलेक्टर कि सैलेरी

दोस्तों जब आप एक डिप्टी कलेक्टर बनते है, तो आपको सैलेरी भी काफी अच्छी मिलती है, वैसे सैलेरी आपके शहर के हिसाब से मिलता है, अगर आप टियर 1 सिटीज से है, तो आपको 50+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा, अगर आप टियर 2 से है, तो  48+ हजार और अगर आप टियर 3 में है, तो 46+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा |

जैसे जैसे आप डिपार्टमेंट में पुराना होते जाते है, तो आपका सैलेरी भी बढती जाती है |

डिप्टी कलेक्टर को मिलने वाली सुविधाए

एक डिप्टी कलेक्टर को अच्छा सैलेरी ही नही मिलता बल्कि बहुत प्रकार के सुख सुविधाए भी मिलती है, जिससे आपका जीवन आसान हो जाता है तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

  • सबसे पहले तो आपको एक गाड़ी मिलेगा, जिससे आपको काफी गर्व महसूस होगा |
  • आपको पर्सनल ड्राईवर मिलेगा |
  • आपके लिए चपरासी मिलेंगे |
  • आपको पर्सनल असिस्टेंस भी मिलेगा |
  • आपको घरेलु नौकर भी मिलेंगे |
  • आपको या तो घर मिलेगा या फिर हाउस अल्लोवेंस मिलेगा |
  • आपको महंगाई भाता मिलेगा |
  • आपको हर प्रकार के मेडिकल फेसिलिटी मिलेगा
  • आपको समय समय पर छूटी मिलेगा |
  • आपको बहुत प्रकार के यात्रा भाता भी मिलेगा |

डिप्टी कलेक्टर कि तैयारी कैसे करे?

  • दोस्तों डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए आपको सबसे पहले ग्रेजुएशन पूरा करना है |
  • फिर आपको स्टेट PSC का सिलेबस कि जानकारी इक्कठी करनी है |
  • फिर आपको ऑफलाइन  या ऑनलाइन नोट्स इक्कठा करना है |
  • आपको फिर पुरे मन से पढाई करना है और एग्जाम पास करना है |

आपने क्या सिखा?

आज के इस पोस्ट में आपने सिखा डिप्टी कलेक्टर (DC) कैसे बने (Deputy collector kaise bane) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और हमसे जुड़े रहने के लिए सब्सक्राइब करे |

FAQ

Q. डिप्टी कलेक्टर के लिए क्या करना पड़ता है?

उतर :- डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए आपको स्टेट PSC कि एग्जाम देनी होगी |

Q. डिप्टी कलेक्टर की सैलरी कितनी होती है?

उतर :- दोस्तों जब आप एक डिप्टी कलेक्टर बनते है, तो आपको सैलेरी भी काफी अच्छी मिलती है, वैसे सैलेरी आपके शहर के हिसाब से मिलता है, अगर आप टियर 1 सिटीज से है, तो आपको 50+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा, अगर आप टियर 2 से है, तो  48+ हजार और अगर आप टियर 3 में है, तो 46+ हजार के करीब सैलेरी मिलेगा |

ये भी पढ़े:-

👉 जीएसटी ऑफिसर कैसे बने 

👉 NSG कमांडो कैसे बने

👉 मिनी बैंक कैसे खोले

👉 जानिए खान सर का सम्पूर्ण जीवनी

👉 विधायक कैसे बने

👉 सब इंस्पेक्टर (दरोगा) कैसे बने 

Post a Comment

0 Comments