Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

स्टेशन मास्टर कैसे बने | Station master kaise bane

रेलवे में नौकरी पाना हर किसी का बस कि बात नही है, लेकिन यह बहुत ही शान व शौकत वाली नौकरी होती है, रेलवे में वैसे बहुत प्रकार के नौकरी होती है, जैसे टीटीइ, को पायलट, रेलवे ग्रुप डी.. आदि | इन सब के बावजूद एक नौकरी है, स्टेशन मास्टर का जो बहुत ही अच्छा जॉब है |

दोस्तों अगर आपका भी सपना है, रेलवे मास्टर बनने का तो आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे स्टेशन मास्टर बनने के बारे में तो चलिए शुरू करते है, और जानते है, स्टेशन मास्टर कैसे बने (Station master kaise bane)

station-master-kaise-bane


स्टेशन मास्टर किसे कहते है?

स्टेशन मास्टर रेलवे के ग्रुप C केटेगरी के अंतर्गत आने वाली जॉब होती है, स्टेशन पर आने जाने वाली गाडियों का देख रेख करना और सभी गाडियों को सही से संचालन करने का जिम्मेदारी एक स्टेशन मास्टर का होता है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन का सही से देख रेख करना एक स्टेशन मास्टर का कार्य होता है |

स्टेशन मास्टर के कार्य

  • स्टेशन मास्टर स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों का जिम्मेदार होता है |
  • स्टेशन से होकर जाने वाली गाडियों का देख रेख करना इनका ही कार्य होता है |
  • कौन सी गाड़ी कब जाएगी या किस प्लेटफार्म पर कौन सी गाड़ी आ रही है, इसमें भी इनका भूमिका होता है |
  • अगर ट्रेन में कोई मरीज सफ़र कर रहा है, और उसको कोई दिक्कत है, तो स्टेशन मास्टर उनकी मदद करता है |

स्टेशन मास्टर बनने के लिए योग्यता

  • सबसे पहले आपको 12वी पास करना है |
  • 12वी के बाद आपको ग्रेजुएशन पूरा करना है |
  • आपको कंप्यूटर का कोई बेसिक कोर्स करना है |
  • इसके बाद आपको RRB के वेबसाइट पर जाकर इसका फॉर्म भरना होगा |

स्टेशन मास्टर बनने के लिए उम्र

अगर आप एक स्टेशन मास्टर बनना चाहते है, तो आपका उम्र 18 से 32 साल तक होना चाहिए, इसके अलावे अगर आप आरक्षित वर्ग में आते है, तो आपको कुछ साल का छुट मिलता है जिससे आप अच्छे से तैयारी कर पाते है |

स्टेशन मास्टर बनने के लिए एग्जाम पैटर्न

रेलवे मास्टर बनने के लिए आपके पास 3 से 4 स्टेप होते है, उनमे आपको 2 मुख्य परीक्षा देने होते है, तो चलिए जानते है, उसके बारे में |

प्रीलिम्स :- स्टेशन मास्टर बनने के लिए आपको सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम देने होंगे, जिसमे आपको जनरल नॉलेज, इंग्लिश, मैथ, सामान्य इंटेलिजेंस आदि से सम्बंधित सवाल पूछे जाते है, इसमें कुल 100 प्रश्न होते है, जिसको हल करने के लिए आपके पास 90 मिनट होते है, यह एग्जाम आपको कंप्यूटर पर देने होते है |

👉 डिप्टी कलेक्टर कैसे बने 

👉 विधायक कैसे बने 

👉 deo कैसे बने 

मैन्स :- जब आप प्रीलिम्स का एग्जाम पास कर लेते है, तो आपको मैन्स का एग्जाम देने होते है, इसमें आपका 120 प्रश्न होता है, जो कि 90 मिनट का होता है, इसको पास करने के बाद आपका आगे का प्रोसेस होता है |

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन :- जैसे ही आप मैन्स का एग्जाम देते है, तो इसके बेस पर आपका एक मेरिट लिस्ट बनता है, इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है, आपको बेसिक से लेकर एडवांस डॉक्यूमेंट जो ओरिजिनल है, उसको लेकर जाना होता है |

मेडिकल टेस्ट :- जब आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा लेते है, तो आपको मेडिकल टेस्ट करवाना होता है, इसके लिए आपको आपके बेसिक मेंटल टेस्ट और आपका फिजिकल फीटनेस टेस्ट होता है, इसके बाद आप एक स्टेशन मास्टर बनते है |

स्टेशन मास्टर कैसे बने

  • स्टेशन मास्टर बनने के लिए आपको 12वी करना है |
  • फिर आपको ग्रेजुएशन का पढाई पूरा करना है |
  • इसके बाद आपको RRB NTPC का एग्जाम देना होगा |
  • एग्जाम देने के बाद आपका मेरिट बनता है, और उसी के बेस पर आप एक स्टेशन मास्टर बनते है |

स्टेशन मास्टर कि सैलेरी

एक स्टेशन मास्टर ग्रुप c का जॉब होता है, इसलिए इसका सैलेरी भी काफी अच्छी है, एक स्टेशन मास्टर का सैलेरी 38 हजार से 42 हजार के करीब होते है, ये थोडा बहुत आपके एरिया पर निर्भर कर सकता है, क्योकि सैलेरी थोडा बहुत एरिया पर निर्भर करता है |

स्टेशन मास्टर मिलने वाली सुविधाए

  • एक स्टेशन मास्टर को हाउस अल्लोवेंस मिलता है |
  • आपको मेडिकल फैसिलिटी मिलती है |
  • आपको ट्रांसपोर्ट अल्लोवेंस मिलता है |

आपने क्या सिखा?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा स्टेशन मास्टर कैसे बने ( Station master kaise bane) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और हमसे जुड़े रहने के लिए टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करे |

FAQ

Q. स्टेशन मास्टर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होगा ?

उतर :- एक स्टेशन मास्टर बनने के लिए आपको RRB NTPC का फॉर्म भरना होगा |

Q. स्टेशन मास्टर का सैलेरी कितना होता है ?

उतर :- एक स्टेशन मास्टर का सैलेरी 38 हजार से 42 हजार के करीब होते है |

ये भी पढ़े:-

👉 इनकम टैक्स इंस्पेक्टर कैसे बने 

👉 स्टैंडअप कॉमेडियन कैसे बने

👉 सॉफ्टवेर इंजिनियर कैसे बने

👉 आँगनवाड़ी में टीचर कैसे बने

👉 क्रिकेटर कैसे बने 

Post a Comment

0 Comments