Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

आईपीएस (Ips) कैसे बने पूरी जानकारी | Ips Kaise Bane

हमारे देश में हर साल लाखो स्टूडेंट सिविल सर्विस कि तैयारी करते है, ताकि वो एक अच्छे मुकाम पर पहुच सके, हर एक स्टूडेंट का सपना होता है, वो एक IPS/IAS बने और देश कि सेवा करे, अगर आपका भी सपना है, एक IPS ऑफिस बनने कि तो आज के इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा Ips Kaise Bane |

इस पोस्ट में मै आपको ips ऑफिसर बन्नने का सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ, जिससे आपको आईपीएस बनने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट और जानते है आईपीएस (Ips) कैसे बने (Ips Kaise Bane)

ips-kaise-bane


IPS कौन होते है?

IPS का फुल फॉर्म इंडियन पुलिस सर्विस होता है, यानी भारतीय पुलिस सेवा कहते है, यह एक डिस्ट्रिक्ट लेवल का अधिकारी होते है, यह एक अखिल भारतीय सेवा है, यह ब्रिटिश शासन के दौरान इसे इपिरियल पुलिस के नाम से जाना जाता था |

IPS के कार्य

  • IPS का मुख्य कार्य लोक शांति, अपराध कि रोकथाम, जांच, सुरक्षा, भ्रष्टाचार को कम करना आदि है |
  • यह पुलिस बलों को विकसित करने में मदद करती है |
  • यह अन्य केन्द्रीय पुलिस संगठन जैसे CBI,BSF, CRPF…. आदि में भी अपनी सेवाए देते है |

IPS बनने के लिए योग्यता

  • सबसे पहले आपको 12वी का एग्जाम पास करना होगा |
  • फिर आपको किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करना होगा |
  • इसके बाद आप UPSC का एग्जाम दे सकते है |

IPS ऑफिसर बनने के लिए उम्र सीमा

दोस्तों IPS बनने के लिए उम्र आपके जाती पर निर्भर करता है तो चलिए निचे जानते है, इसके बारे में |

  • General :- 21 - 32 साल
  • OBC    :- 21 – 35  साल
  • SC/ST  :- 21 – 37 साल

IPS ऑफिसर बनने के लिए फिजिकल योग्यता

  • आईपीएस बनने के लिए पुरुष उमीदवार का हाइट कम से कम 165 सेंटीमीटर और महिला कि लम्बाई कम से कम 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए |
  • अगर आप अनुसूची जाती से आते है, तो आपको महिला और पुरुष दोनों के लिए 5 सेंटीमीटर का छुट मिलता है |
  • पुरुष और महिला कि चेस्ट क्रमशः 84 एव 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए |
  • स्वस्थ आँखों का विजन 6/6 या 6/9 होनी चाहिए जबकि कमजोर आँखों का विजन 6/2 या 6/9 होनी चाहिए |

 IPS बनने के लिए कितना एटेम्पट मिलता है ?

दोस्तों बहुत सारे स्टूडेंट के मन में कन्फ्यूजन रहता है, कि हम कितना बार में एग्जाम को क्लियर कर सकते है, ये भी आपके केटेगरी पर निर्भर करता है, कि आपको कितना बार चांस मिलेगा तो चलिए जानते है, अगर आप सिर्फ फॉर्म फिल करके एग्जाम नही दिए हुए है, तो आपका एटेम्पट काउंट नही होगा |

  • General : 6
  • OBC  :9
  • SC/ST 37 :साल पुरे होने तक

IPS कैसे बने (Ips Kaise Bane)

हर साल UPSC द्वारा एग्जाम आयोजित किया जाता है, जिसमे देश भर में आईपीएस कि भर्ती होती है, IPS बनने के लिए आपको 3 चरणों से गुजरना होगा तो चलिए जानते है, इसके बारे में | आईपीएस बनने के लिए आपको UPSC द्वारा एग्जाम संचालित किया जाता है, इसमें आपका 3 स्टेज होता है |

Prelims : इसमें 2 पेपर होता है,  (i) General study (ii) CSAT यह दोनों 200, 200 मार्क्स के होते है, General study में 100 प्रश्न होता है, और CSAT में 80 प्रश्न होते है, दोनों के लिए 2, 2, घंटे समय होता है, और ये ऑब्जेक्टिव टाइप का प्रश्न होते है | यह पास करने के बाद ही मैन्स में बैठ सकते है |

Mains : इसमें 9 पेपर होते है, जो की 1750 मार्क्स के होते है, इसमें से 7 पेपर बहुत जरूरी होती है, बाकि का 2 पेपर सिर्फ पास करना होता है |

  • ESSAY
  • GS PAPER 1
  • GS PAPER 2
  • GS PAPER 3
  • GS PAPER 4
  • HINDI / OTHER LANGUAGE
  • BASIC ENGLISH PAPER
  • OPTIONAL SUBJECT 1
  • OPTIONAL SUBJECT 2

Interview : दोस्तों इन दोनों के बाद आपको इंटरव्यू क्लियर करना होता है, इसमें आपके बात करने के तरीके, बैठने के तरीके , सोचने के तरीके आदि चेक किया जाता है, यह 30 – 45 मिनट का होता है |

आईपीएस बनने के लिए ट्रेनिंग

  • आईपीएस का ट्रेनिंग अलग अलग हिस्सों में होती है, तो चलिए जानते है, इन अलग अलग हिस्सों को |
  • सबसे पहले आपका एक आधारभूत ट्रेनिंग होता है, जो 4 महीने कि होती है, यह नेशनल एकेडेमी मसूरी में होता है |
  • इसके बाद आपका व्यावसायिक ट्रेनिंग होता है, जो 12 महीने कि होता है, यह हैदराबाद में होता है |
  • इसके बाद आपका व्यावहारिक ट्रेनिंग होता है, जो 8 महीने का होता है, यह किसी जिले में हो सकता है |
  • इसके बाद फिर आपका संस्थागत या व्यावसायिक ट्रेनिंग होता है, जो कि 3 महीने के लिए हैदराबाद में होता है |
  • ट्रेनिंग के दौरान व्यायाम ड्रिल और हथियार चलाने को विशेष ध्यान देने को कहा जाता है |
  • इसके अलावा आपको नक्से कि जानकारी, रात्रि विचरण तथा और तरह तरह के एक्टिविटी कराई जाती है |

IPS कि सैलेरी और सुविधाए

एक आईपीएस अधिकारी का शुरुवाती सल्लेरी 56,100 होता है, इसके अलावे आपको रहने के लिए घर दी जाती है, आपको एक सरकारी गाड़ी मिलती है, आपको पर्सनल गार्ड मिलेगा, इसके अलावे आपको तरह तरह के भत्ते मिलेंगे जिससे आपका लाइफ आसान हो जाता है |

कुल मिलाकर आपकी सैलेरी लाखो में जाती है, एक आईपीएस कि सैलेरी 56,100 से लेकर 2.25 लाख तक हो जाती है |

आपने क्या सिखा?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा आईपीएस कैसे बने (Ips Kaise Bane) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और हमसे जुड़े रहने के लिय टेलीग्राम से जुड़े |

ये भी पढ़े :- 


Post a Comment

0 Comments