Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

रेस्टोरेंट कैसे खोले पूरी जानकारी [2024] | Restaurant kaise khole

भारत में बढती जनसँख्या के साथ लोगो को रोजगार भी चाहिए, आज के दिन में जितने भी लोग बाहर काम करते है, वो घर का खाना परहेज करते है, हर र्कोई रेस्टोरेंट में बैठकर खाना पसंद करता है, आज के दौर में रेस्टोरेंट खोलना एक फायदे का सौदा है, जिसका स्कोप भारत में दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है |

आप जिस गली चौराहे पर जायेंगे आपको एक ना एक रेस्अटोरेंट देखने को मिल ही जाता है, अगर दोस्तों आप भी खाने पिने का शौक़ीन है, और आपको भी अपना खुद का एक रेस्टोरेंट खोलना है, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे रेस्टोरेंट कैसे खोले |



रेस्टोरेंट खोलने के लिए मार्केट रिसर्च करे

दोस्तों कोई भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए मार्केट रिसर्च करना बहुत जरुरी है, इसलिए इस बिज़नेस में मार्केट रिसर्च करना होगा, इसमें आपको सबसे पहले ये देखना होगा, की आपके एरिया में कितना रेस्टोरेंट है, और आपको ये भी देखना होगा, की कौन कौन से प्रकार के रेस्टोरेंट है |

👉 पानी पूरी का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 पिज़्ज़ा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

👉 टिफ़िन का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

आपको veg और non veg का भी ध्यान देना होगा, की कितना veg है और कितना non veg है | इससे आपको अंदाजा लगेगा कि आपको किस प्रकार के रेस्टोरेंट खोलना है

रेस्टोरेंट के भोजन का प्रकार चुने

दोस्तों जब मार्केट रिसर्च कर लेते है, तो अब बारी आती है, भोजन के प्रकार चुनने का आप किस तरह के भोजन लोगो को परोसेंगे इसका प्लान भी बनाना है, इसके लिए आप अपने कुक का हेल्प ले सकते है, और मिलकर अपने भोजन का प्रकार चुन सकते है, सबसे पहले आपको ये चुनना है, की आपका रेस्टोरेंट non veg है, या veg |

अगर आपका रेस्टोरेंट non veg है, तो उसमे कितने आइटम है, ये आपको तय करना है, और उसका मेनू भी तैयार करना है, इसी प्रकार अगर आप veg रेस्टोरेंट खोलते है, तो इसका भी मेनू तैयार करना है, और इसके लिए आप अपने कुक का मदद ले सकते है | आपका मेनू ऐसा होना चाहिए जिससे लोग देख कर आकर्षित हो |

साथ ही आप जब नाम लिखे तो आइटम का नाम ऐसे लिखे की लोगो को हमेशा लगे की ये कुछ नया है, इसे try करते है, साथ ही आपको मेनू का डिजाईन भी सुन्दर और रेट के साथ तैयार करना है | आप चाहे तो गूगल का मदद ले सकते है, या किसी डिज़ाइनर से भी बनवा सकते है |

रेस्टोरेंट का लोकेशन चुने

किसी भी बिज़नेस को करने के लिए उसका सही लोकेशन खोजना बहुत जरुरी है, इसलिए दोस्तों आपको इसका लोकेशन चुनते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए |

पार्किंग का व्यवस्था सही हो :- दोस्तों कोई भी आपके रेस्टोरेंट में आएगा तो कोई न कोई साधन से ही आएगा चाहे bike से आए, चाहे कार से | अगर आपके रेस्टोरेंट के पास पार्किंग का अच्छा व्यवस्था न होगा, तो कोई रुकेगा ही नही इसलिए दोस्तों आप लोकेशन चुनते समय पार्किंग का सुविधा जरुर देखे |

मार्केट वाले एरिया हो :- दोस्तों जब भी आप लोकेशन को खोजते है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है, की आपका लोकेशन मार्केट यानी ऐसे एरिया में हो जहाँ भीड़ भाड़ हो और लोगो का आना जाना हो | अगर लोग ही नही आयेंगे तो आपके रेस्टोरेंट पर खाना कौन खायेगा |

रेस्टोरेंट खोलने में कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा

दोस्तों रेस्टोरेंट को खोलने में आपको अलग अलग प्रकार से इन्वेस्टमेंट करने होते है, मै आपको हर प्रकार के इन्वेस्टमेंट के बारे में बताने जा रहा हूँ |

Building cost :- दोस्तों कीसी भी बिज़नस को चलने के लिए आपको एक स्थान की जरूरत होगी, अगर आप ऑफलाइन बिज़नस स्टार्ट कर रहे है, तो आपको एक बिल्डिंग की जरुरत होगी, बात करे रेस्टोरेंट की बिज़नेस की तो आपको या तो भाड़े पर ले सकते है, या खुद का बनवा सकते है, सबसे पहले आपको खर्च यही करना होगा |

Food cost :-  उसके बाद आपको रॉ फ़ूड पर खर्च करना है, आपको रॉ मटेरियल पर खर्च करना है, जैसे आप जिस तरह के भोजन बनाने वाला है, उसके रॉ मटेरियल खरीदना पड़ेगा | इस पर भी आपको खर्च करना पड़ेगा |

Furniture :- उसके बाद आपको सबसे महत्वपूर्ण खर्च करना है, वो है फर्नीचर पर क्योकि आजकल के रेस्टोरेंट पर लोग फर्नीचर पर ही ध्यान देते है, आपको तरह तरह के फर्नीचर कुर्शी, बेंच, टेबल, आदि पर खर्च करना पड़ेगा |

बरतन :- आपने ये सुना होगा, की जो दीखता है, वो बिकता है, इसलिए दोस्तों आपको बर्तन पर खर्च करना होगा, क्योकि कस्टमर उसको पसंद करेगा | इसलिए आप अच्छे बर्तन का इस्तेमाल करे |

Staff :- ये आपके लिए एक बहुत ही फायदेमंद खर्चा करना होगा, आपको सबसे अच्छा कुक और वेटर पर खर्च करना होगा | आपको अपने स्टाफ को समय पर sallery देना है | जितना अच्छा कुक और वेटर होगा आपका बिज़नेस उतना ग्रो होगा, क्योकि आपका बिज़नेस उनके हाथ में है |

Interior :- जब भी आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते है, तो आप कुछ ऐसे जगह खोजते है, जहाँ आप फोटो खीच सके | इसलिए दोस्तों आपको अपने इंटीरियर पर खर्चा करना होगा, आपको अच्छा दिखने वाला डिजाईन बनवाना है |

Marketing :- दोस्तों मार्केटिंग एक ऐसा तरीका है, जिससे आपका रेस्टोरेंट लोगो के नजर में आता है, इसलिए आपको मार्केटिंग पर अच्छा पैसा खर्च करना चाहिए, मार्केटिंग आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से करना होगा |

आपको सोशल मीडिया के जरिये ऑनलाइन मार्केटिंग करना चाहिए, और पोस्टर और बैनर से आपको ऑफलाइन मार्केटिंग करना चाहिए ताकि आप लोगो के नजर में आये |

रेस्टोरेंट खोलने के लिए लाइसेंस

दोस्तों क़ानूनी तौर से रेस्टोरेंट को चलाने के लिए आपको अलग अलग प्रकार के लाइसेंस की जरूरत होगी, मै यहाँ आपको जरुरी लाइसेंस के बारे में बताने वाला हूँ, जो आपको ले लेना चाहिए ताकि आप बिना किसी क़ानूनी हस्तक्षेप के आराम से रेस्टोरेंट चला सके |

FSSAI :- आप एक फ़ूड का बिज़नेस कर रहे है, तो इसलिए आपको FSSAI (food safety and standards authority of india ) सर्टिफिकेट लेना जरुरी है, आप ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते है |

GST रजिस्ट्रेशन :- आपको GST रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा, क्योकि यहाँ आप बिज़नेस कर रहे है, जिसमे पैसे का लेन देन हो रहा है, इसलिए आपको ये जरुरी है, की आप इसका रजिस्ट्रेशन करवा ले |

Tax लाइसेंस :- दोस्तों जब आपका बिज़नेस ज्यादा बड़ा हो जायेगा, तो आपको टैक्स भी देने पड़ सकते है, इसलिए आपको इसका भी लाइसेंस लेना होगा |

रेस्टोरेंट के बिज़नेस में कितना प्रॉफिट होता है

दोस्तों रेस्टोरेंट के बिज़नेस आजकल अच्छा फायदा दे रहा है, इसमें आपको इनकम है, और अच्छी बात ये है, की यह सालो भर चलता है, चाहे कोई भी सीजन हो यह चलता रहता है, इसलिए आपको इसमें इन्वेस्ट करना चाहिए |

आम तौर पर शुरू के दिनों में यह आपको 40 से 50 हजार तक का मुनाफा दे सकता है, लेकिन अगर आप इसमें अच्छे से काम करते है, तो यह आपको करोड़ पति भी बना सकता है |

रेस्टोरेंट के बिज़नेस का मार्केटिंग कैसे करे ?

किसी भी बिज़नेस के लिए मार्केटिंग बहुत जरुरी है, इसलिए आपको किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के बाद उसका मार्केटिंग करना चाहिए, इस बिज़नेस में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केटिंग करना होगा |

आप रेस्टोरेंट शुरू करने के बाद ऑफर लांच कर सकते है, कुछ ऐसा ऑफर लांच करे, ताकि सब लोग आपके पास आये, मार्केटिंग का एक ऐसा भी तरीका है, की आप किसी बड़े सेलेब्रेटी को बुला कर उसके साथ फोटो पोस्ट कर सकते है |

इससे ब्रांड अवेयरनेस होता है, और लोगो के मन के अंदर भी इच्छा होती है, की वो भी वहाँ  जाये और खाना खाए |

आपने क्या सिखा ?

दोस्तों इस पोस्ट में आपने सिखा की Restaurant kaise khole इसके पढने के बाद आपको सारा जानकारी मिल जाएगी | अगर दोस्तों पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करे और कोई सवाल है, तो कमेंट में पूछे और ऐसे ही जानकरी लेने के लिए हमे instagram और facebook  पर फॉलो करे |

FAQ

Q.  restaurant के लिए मेनू कैसे बनाये ?

उतर :-  दोस्तों सबसे पहले आप किसी डिज़ाइनर से एक डिजाईन बनवा ले उसके बाद आप उसका सॉफ्ट कॉपी देख ले,  उसके बाद आप उसको प्रिंट करा ले |

Q . रेस्टोरेंट का बिज़नेस सफल होने में कितना दिन लगता है, ?

उतर :- आम तौर पर रेस्टोरेंट के बिज़नेस को सफल होने में 6 महीने लगते है |

Q . रेस्टोरेंट के बिज़नस को शुरू करने मे कितना खर्च है ?

उतर :-  सभी खर्चे को मिलकर आपको 3 से 5 लाख तक खर्च लग सकते है |

ये भी पढ़े :-

Post a Comment

0 Comments