Click here

6/recent/ticker-posts

Advertisement

कीवर्ड क्या होता है, कीवर्ड रिसर्च कैसे करे | Keyword Kya Hota Hai

अगर आप एक यूट्यूबर या ब्लॉगर है या फिर आपको यूट्यूब या ब्लॉग पर काम करना है, तो आपको एक शब्द बार बार सुनने को मिलेगा वो है, “कीवर्ड” किसी भी ब्लॉगर या यूट्यूबर के लिए कीवर्ड उनके सफलता में काफी मदद करता है, वैसे बहुत से लोग इसके बारे में थोडा बहुत जानते है |

लेकिन इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी नही रखते है, जिससे वो इसका वैल्यू नही समझ पाते है, इसलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कीवर्ड क्या होता है (Keyword Kya Hota Hai) कीवर्ड रिसर्च कैसे करे, कीवर्ड कितने प्रकार के होते है, आदि .. तो चलिए शुरू करते है, आज के इस पोस्ट को और जानते है, इसके बारे में |

keyword-kya-hota-hai


कीवर्ड क्या होता है?

कीवर्ड कुछ शब्दों का एक सेंटेंस होता है, जिससे हम किसी बड़े बड़े तथ्य को सर्च करते है, यह बहुत छोटा या बड़ा हो सकता है, लेकिन इसके जरिये हम बड़े से बड़े चीजो को किसी सर्च इंजन पर खोज लेते है, जैसे अगर आपको sdm के बारे में जानना है, तो आप गूगल पर लिखोगे “SDM कैसे बने” तो यह एक कीवर्ड हुआ |

और आप इसके जरिये sdm बनने का सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते है, कीवर्ड छोटा भी हो सकता है, और बड़ा भी हो सकता है, जैसे “10 + ट्रांसपोर्ट बिज़नेस आइडियाज" यह कीवर्ड बड़ा है |

कीवर्ड कितने प्रकार के होते है?

दोस्तों जैसे कि मैंने आपको बताया कीवर्ड छोटा भी हो सकता है, और बड़ा भी हो सकता है, इसलिए मै कीवर्ड को 2 भागो में समझाता हूँ |

शोर्ट टेल कीवर्ड :- जिस कीवर्ड में 2 से 3 शब्द होते है, उसे शोर्टटेल कीवर्ड कहते है, यह बहुत ज्यादा मात्रा में सर्च किया जाता है, इसलिए इस प्रकार के कीवर्ड पर रैंक करना मुस्किल होता है | जैसे डिजिटल मार्केटिंग, seo टिप्स, pdf एडिटर, सोंग डाउनलोड..... अदि |

👉 कोरा से पैसा कैसे कमाए 

👉 जानिए कॉम्प्रेहेंसिव इन्सुरेंस के बारे में 

👉 बैंक से लोन कैसे ले  

लॉन्ग टेल कीवर्ड :- इस प्रकार के कीवर्ड में 4 या 4 से उपर शब्द होते है, अगर आप शुरुवाती स्टेज पर है, तो इस प्रकार के कीवर्ड आपके लिए अच्छा होता है | इसपर आप आसानी से रैंक कर लेते है | जैसे :- पपीता खाने के फायदे और नुकसान, मटर पनीर कि सब्जी कैसे बनाए ..... आदि |

कीवर्ड रिसर्च क्या है?

किसी भी कीवर्ड के बारे में लिखने से पहले उसके बारे में रिसर्च करना काफी जरूरी होता है, क्योकि जब आप किसी कीवर्ड के बारे में रिसर्च करते है, तभी आपको पता चलता है, उस कीवर्ड के बारे में कितने लोग सर्च कर रहे है, उस कीवर्ड पर रैंक करना कितना डिफिकल्ट है |

उस कीवर्ड पर क्या cpc है, औ उस कीवर्ड पर रैंक करने के लिए क्या करना चाहिए यह सारा डिटेल्स कीवर्ड रिसर्च करने से ही पता चलता है, इसलिए दोस्तों कीवर्ड रिसर्च करना काफी जरूरी होता है |

कीवर्ड डेंसिटी किसे कहते है?

जब आप एक आर्टिकल लिखते है, तो उसमे आप अपने कीवर्ड को रखते है, आप कितने बार कीवर्ड को अपने आर्टिकल में रखते है, उसे कीवर्ड डेंसिटी कहते है, यानी आप 500 वर्ड का एक आर्टिकल लिखे है, और आपके आर्टिकल में 5 बार कीवर्ड है, तो आपका कीवर्ड डेंसिटी 1% हुआ |

एक अच्छे आर्टिकल में 1% तक कीवर्ड डेंसिटी हो सकता है, अगर इससे ज्यादा हुआ तो कई बार कीवर्ड स्टाफिंग के अंदर आता है, जिससे आपका आर्टिकल रैंक नही करता है, इसलिए आपको कीवर्ड को सही से रखना चाहिए |

फोकस कीवर्ड क्या होता है?

जब आप आर्टिकल लिखते है, तो किसी न किसी कीवर्ड को नजर में रखते हुए लिखते है, आप जिस कीवर्ड को नजर में रखते हुए आर्टिकल लिखते है, तो उसे फोकस कीवर्ड कहते है, जब आप seo प्लगिन में अपना फोकस कीवर्ड रखते है, तो आपके seo में सुधार होता है |

कीवर्ड रिसर्च कैसे करे?

किसी भी कीवर्ड के बार में लिखने से पहले उसके बार में रिसर्च करना काफी जरूरी होता है, इसलिए दोस्तों आपको कीवर्ड रिसर्च करना जरूरी होता है, कीवर्ड रिसर्च करने के लिए आप फ्री या पेड टूल दोनों को इस्तेमाल कर सकते है, तो चलिए जानते है, कुछ फ्री और पेड टूल्स के बारे में |

फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल्स

  1. Ahref keyword generator
  2. Google keyword planer
  3. Keryword tools

पेड कीवर्ड रिसर्च टूल्स

  1. सेमरश
  2. AHREF
  3. UBBER SUGGEST

कीवर्ड रिसर्च करना क्यों जरुरी है?

कीवर्ड रिसर्च करने के बहुत से फायदे है, जिसको जानना काफी जरूरी होता है, तो चलिए जानते है, इसके बारे में |

कीवर्ड इंटेंट: - जब आप कोई कीवर्ड सर्च इंजन पर सर्च करते है, तो उसका एक मकसद होता है, जैसे कोई गूगल पर सर्च करता है, “Best Nike shoes under 1000” इस कीवर्ड का मकसद है, कुछ खरीदना, अगर आप गूगल पर सर्च करते है, “what is data scientist” इस कीवर्ड का मकसद है, जानकारी इक्कठा करना इसी तरह आप जब कोई कीवर्ड सर्च करते है, तो उसका कुछ मकसद होता है, इसी को कीवर्ड इंटेंट करते है |

कीवर्ड वॉल्यूम:जब आप कीवर्ड को सर्च करते है, तो यह दिखाता है, उसका वॉल्यूम कितना है, यानी उसको महीने में कितने बार गूगल या किसी सर्च इंजन पर सर्च करते है, अगर किसी कीवर्ड पर वॉल्यूम 500 है, यानी उसे महीने में 500 बार लोग सर्च करते है |

कीवर्ड डिफिकल्टी:- कीवर्ड डिफिकल्टी  का मतलब है, उस कीवर्ड पर रैंक करना कितना मुस्किल है, यह 1 से 100 के बिच होता है,अगर डिफिकल्टी कम है, तो इसका मतलब रैंक करना आसान है, अगर डिफिकल्टी ज्यादा है, इसका मतलब है, रैंक करना मुस्किल है |

Cpc:- cpc यानी कोस्ट पर क्लिक होता है, यानी आप जिस कीवर्ड के बारे में पोस्ट लिख रहे है, उसपर कोई एड्स चल रहा है, और कोई बन्दा उस पर क्लिक करता है, तो उसको कितना अमाउंट मिलेगा हालाँकि CPC जैसा दीखता है, वैसे कार्य नही करता है, पर इसका मतलब यही होता है |

आपने क्या सिखा?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने सिखा  कीवर्ड क्या होता है (Keyword Kya Hota Hai) तो उम्मीद करता हूँ, ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा, पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और हमसे जुड़े रहने के लिए टेलीग्राम पर फॉलो करे |

 FAQ :- 

 Q. कीवर्ड का मतलब क्या है?

उतर  :- कीवर्ड कुछ शब्दों का एक सेंटेंस होता है, जिससे हम किसी बड़े बड़े तथ्य को सर्च करते है |

Post a Comment

0 Comments